BRICS समिट में दिखेगी PM मोदी की ‘डिप्लोमेसी’, पुतिन से द्विपक्षीय वार्ता पर सबकी नजर
नई दिल्ली में 18वीं BRICS लीडर्स समिट 12-13 सितंबर को शुरू होगी. भारत की सालभर की BRICS अध्यक्षता के समापन को लेकर होने इस सम्मेलन में सदस्य देशों के नेता आर्थिक सहयोग, टेक्नोलॉजी, ऊर्जा, फूड सिक्योरिटी, ग्लोबल गवर्नेंस और बड़े मुद्दों पर चर्चा होने की आशंका है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत मंडपम में समिट की मेजबानी करने वाले हैं. इस समिट में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो इसका हिस्सा होंगे. संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस भी सम्मेलन में होंगे.
प्रधानमंत्री मोदी समिट के दौरान कई नेताओं के साथ द्विपक्षीय बातचीत करने वाले हैं. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के संग उनकी मुलाकात होगी. इसका समय शुक्रवार के दोपहर 3:30 रखा गया है. बैठक SCO समिट के दौरान नेताओं के बीच हालिया बातचीत के बाद हो रही है.
मौर्या होटल में ठहरेंगे पुतिन
व्लादिमीर पुतिन को मौर्या होटल में आराम करेंगे. होटल को एक मजबूत किले में तब्दील किया गया है. पुतिन की चार लेयर की सिक्योरिटी होगी. पहली सिक्योरिटी लेयर में खास टीम को तैनात किया गया है. यह तय करेगी किसी तरह की लापरवाही को रोका जा सके. वहीं दूसरी लेयर अंदरूनी सिक्योरिटी का घेरा होगा. इसमें दिल्ली पुलिस के सीनियर अधिकारी शामिल होने वाले हैं.
तीसरी लेयर में दिल्ली पुलिस के कमांडो और पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों को तैनात किया गया है. सबसे बाहरी घेरे में लोकल पुलिस होगी. होटल के बाहर और आस-पास के क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात होगा.
पुतिन का होगा अपना सुरक्षा घेरा
राष्ट्रपति पुतिन के संग हर वक्त उनकी अपनी सिक्योरिटी टीम रहने वाली है. ऐसी उम्मीद है कि करीब 25 से 30 कमांडो और सिक्योरिटी वाले पुतिन के संग होंगे. उनके आने-जाने के वक्त कड़ा प्रहरा होगा. आला अधिकारियों को विदेशी राष्ट्राध्यक्षों के होटलों की सिक्योरिटी की देखरेख में काम सौंपा जाने वाला है.
पुतिन का भारत दौरे का कार्यक्रम
11-13 सितंबर: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत के दौरे पर रहेंगे.
11 सितंबर: पुतिन BRICS Business Forum के सेशन को संबोधित करेंगे.
11 सितंबर: पुतिन की पीएम नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक होगी.
11 सितंबर: पुतिन और पीएम मोदी मिलकर INNOPROM India Exhibition का दौरा करेंगे.
12 सितंबर: BRICS Summit का मुख्य कार्यक्रम शुरू होगा.
12 सितंबर: बैठक में BRICS की रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा होगी
12 सितंबर: नेताओं के बीच मौजूदा अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान भी होगा.
भारत दौरे के दौरान: पुतिन अन्य देशों के नेताओं के साथ कई द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे.
प्रशांत किशोर ने सम्राट चौधरी को ‘अनपढ़ अपराधी’ कहा
प्रशांत किशोर ने सम्राट चौधरी को ‘अनपढ़ अपराधी’ कहा
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
IBC24





