Infinix Hot 70 Pro 5G: नया 5G फोन कल होगा लॉन्च, 25 हजार से कम में मिलेगा 90fps गेमिंग और 6000mAh बैटरी
Infinix Hot 70 Pro 5G Launch: Infinix भारत में अपने नए 5G स्मार्टफोन Hot 70 Pro 5G को कल यानी 4 सितंबर को लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी का यह फोन 25 हजार रुपये से कम कीमत वाले सेगमेंट में दस्तक दे सकता है। फोन में 144Hz डिस्प्ले, 90fps तक गेमिंग सपोर्ट, 50MP Sony कैमरा और 6000mAh की बड़ी बैटरी जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा इसका Active Matrix Cube रियर डिस्प्ले इसे इस सेगमेंट के दूसरे स्मार्टफोन्स से अलग बनाता है।
चार कलर ऑप्शन में आएगा फोन
Infinix Hot 70 Pro 5G को भारत में Thermo Orange, Mirage Green, Silk Glow Purple और Dive Blue कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। Thermo Orange वेरिएंट तापमान के हिसाब से अपना रंग बदल सकता है, जबकि Mirage Green वेरिएंट UV लाइट के संपर्क में आने पर ग्लो करता है। फोन की मोटाई सिर्फ 7.85mm तक है, जिससे इसका डिजाइन काफी स्लिम नजर आता है।
Infinix Hot 70 Pro 5G के फीचर्स
फोन की सबसे खास खूबियों में से एक इसका Active Matrix Cube है। यह इंटरैक्टिव रियर डिस्प्ले कॉल, मैसेज, चार्जिंग स्टेटस, मौसम, कैमरा अलर्ट और काउंटडाउन जैसी जानकारी दिखा सकता है। यूजर्स इसमें अपने पसंदीदा पैटर्न और इमोजी भी दिखा सकेंगे। इसके अलावा इसकी लाइटिंग को म्यूजिक और गेम्स के साथ सिंक किया जा सकता है।
Infinix Hot 70 Pro 5G में 6.76 इंच का FHD+ पंच-होल डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन में 144Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट मिलता है। इसकी पीक HBM ब्राइटनेस 950 निट्स तक बताई गई है।
Sony सेंसर वाला 50MP कैमरा
फोटोग्राफी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल Sony IMX882 मेन कैमरा दिया गया है। कैमरे में Live Photo Mode और AI Eraser जैसे फीचर्स मिलेंगे। AI Eraser की मदद से तस्वीरों में मौजूद अनचाही चीजों को हटाया जा सकेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा।
Dimensity 7100 5G प्रोसेसर
परफॉर्मेंस के लिए Infinix Hot 70 Pro 5G में MediaTek Dimensity 7100 5G चिपसेट दिया गया है। इसके साथ UFS 2.2 स्टोरेज मिलेगी। कंपनी के मुताबिक, सपोर्टेड गेम्स में फोन 90fps तक का गेमिंग एक्सपीरियंस दे सकता है।
6,000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग
फोन में 6,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Infinix का दावा है कि फोन करीब 25 मिनट में 50 प्रतिशत और लगभग 63 मिनट में फुल चार्ज हो सकता है। Hot 70 Pro 5G में Android 16 मिलेगा। कंपनी फोन के लिए तीन बड़े OS अपडेट और पांच साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने की बात कह रही है। फोन को IP68 डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस भी मिलेगा। इसके अलावा इसमें स्पीकर सेल्फ-क्लीनिंग टेक्नोलॉजी भी दी गई है।
Infinix Hot 70 Pro 5G की कीमत
Infinix Hot 70 Pro 5G को भारत में 4 सितंबर को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने अभी फोन की अंतिम कीमत का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, कंपनी के संकेतों के मुताबिक इसकी कीमत 25,000 रुपये से कम हो सकती है।
Hindi News Today | Akhilesh Yadav ने 'खतरनाक मूंछ' वाले SP कार्यकर्ता को क्यों किया सम्मानित?
Hindi news | Samajwadi Party के एक खास कार्यकर्ता इन दिनों अपनी खतरनाक मूंछों को लेकर चर्चा में हैं। SP प्रमुख Akhilesh Yadav ने इस कार्यकर्ता को सम्मानित किया, जिसके बाद सोशल मीडिया से लेकर सियासी गलियारों तक उनकी चर्चा तेज हो गई। आखिर कौन हैं ये मूंछ वाले SP कार्यकर्ता? Akhilesh Yadav ने उन्हें क्यों सम्मानित किया और उनकी खास पहचान क्या है? देखिए इस पूरे मामले की दिलचस्प कहानी और UP Politics की बड़ी खबर। #hindinews #akhileshyadav #samajwadiparty #sp #spworker #uppolitics #upnews #uttarpradesh #samakajwadiparty #akhilesh You can Search us on YouTube by- NBT, NBT TV Live, Navbharat Times, Times Now, TNN, TNNB, Navbharat TV, Hindi News, Latest news and @timesnownavbharat About Channel: Times Now Navbharat देश का No.1 Hindi news है। यह चैनल भारत और दुनिया से जुड़ी हर Latest News और Breaking News , राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़े समाचार आपके लिए लेकर आता है। इसलिए सब्सक्राइब करें और बने रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ Times Now Navbharat is India's fastest growing Hindi News Channel with 24 hour coverage. Get Breaking news, Latest news, Politics news, Entertainment news and Sports news from India & World on Times Now Navbharat. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Watch Live TV : https://www.timesnowhindi.com/live-tv Subscribe to our other network channels: Times Now: https://www.youtube.com/TimesNow Zoom: https://www.youtube.com/zoomtv ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: https://www.timesnowhindi.com Download our App for Breaking News: https://tinyurl.com/bde8rv84 Like us on Facebook: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat Follow us on Twitter: https://twitter.com/TNNavbharat Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/timesnownavbharat
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi








