Shubman Gill Sher E Punjab T20 League: शेर ए पंजाब टी20 लीग के 17वें मुकाबले में शुभमन गिल ने 35 गेंदों में 67 रन की विस्फोटक पारी खेलकर गर्दा उड़ाया. फाजिल्का फाल्कन्स के कप्तान ने अमृतसर सूरमाज के खिलाफ यह दमदार पारी खेलकर टीम को जबरदस्त शुरुआत दिलाई. अमृतसर सूरमाज की कमान भारतीय टी20 टीम के ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा कर रहे हैं.
Sachin Tendulkar 70 crore land investment: सचिन तेंदुलकर ने मुंबई के पास मशहूर हिल स्टेशन लोनावला में 70 करोड़ रुपये की जमीन खरीदी है. उन्होंने इस सौदे के लिए करीब 4.20 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी चुकाई, जबकि रजिस्ट्रेशन फीस 90 हजार रुपये दी.
IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच टी-20 मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है। अफगानिस्तान के लिए यह मुकाबला खास है, क्योंकि टीम पहली बार भारत के खिलाफ उसकी धरती पर टी-20 इंटरनेशनल मैच खेलने जा रही है। दिलचस्प बात यह भी है कि दिल्ली का लाजपत नगर अफगान समुदाय के लिए एक तरह का ‘मिनी काबुल’ बन चुका है। यहां बड़ी संख्या में अफगान लोग रेस्टोरेंट, ड्राई फ्रूट्स की दुकानें, फार्मेसी और दूसरे कारोबार चलाते हैं।
हालांकि मैदान पर अफगान टीम मेजबान भारत को कोई रियायत देने के मूड में नहीं होगी। टीम ने फरवरी के टी20 वर्ल्ड कप के बाद कोई टी20 इंटरनेशनल नहीं खेला है। दूसरी ओर भारत भी बदलाव के दौर से गुजर रहा है। टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में हार मिली। जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत जरूर मिली, लेकिन अब भारत लगभग अपनी पूरी ताकत के साथ मैदान पर उतरने वाला है।
जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती की वापसी हुई है। हार्दिक पंड्या और हर्षित राणा चोट के कारण उपलब्ध नहीं हैं। अफगानिस्तान के लिए नवीन-उल-हक की वापसी बड़ी खबर है। टीम में बैकअप विकेटकीपर नूर उल रहमान और ऑलराउंडर नांगेयालिया खरोटे को भी जगह मिली है।
अफगानिस्तान इस दौरे को भारत के खिलाफ इतिहास बदलने के मौके के तौर पर देख रहा है। इस साल भारत दौरे पर वह टेस्ट और तीनों वनडे हार चुका है। अब उसकी नजर भारत के खिलाफ पहली इंटरनेशनल जीत पर है।
राशिद के सामने बड़ा रिकॉर्ड राशिद खान शानदार वापसी के बाद इस मुकाबले में उतरेंगे। आईपीएल के पिछले दो सीजन में उनके विकेटों का आंकड़ा उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था, लेकिन इस बार उन्होंने फॉर्म में वापसी के संकेत दिए हैं। दिल्ली में आईपीएल मैच के दौरान उन्होंने 17 रन देकर 3 विकेट लिए थे। अब वह टी20 इंटरनेशनल में 200 विकेट पूरे करने से सिर्फ 7 विकेट दूर हैं।
भारत की कप्तानी श्रीयस अय्यर के हाथों में होगी। उनके सामने ओपनिंग को लेकर बड़ी दुविधा है। संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और युवा वैभव सूर्यवंशी में से दो को चुनना होगा। सूर्यवंशी को मौका मिलता है तो वह भारत में इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले सबसे युवा फुल मेंबर खिलाड़ी बन जाएंगे। भारत के पास ऑलराउंडर के तौर पर अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी और शिवम दुबे जैसे विकल्प हैं। वहीं बुमराह, अर्शदीप और वरुण विशेषज्ञ गेंदबाज के तौर पर खेल सकते हैं।
दिल्ली की पिच पर इस सीजन आईपीएल में 9.63 रन प्रति ओवर बने थे। छोटी बाउंड्री के कारण यहां बड़ा स्कोर देखने को मिल सकता है। अफगानिस्तान की ओर से राशिद के अलावा मोहम्मद नबी पर भी नजर रहेगी। नबी टी20 इंटरनेशनल में 2500 रन पूरे करने से 52 रन दूर हैं।