Responsive Scrollable Menu

कहीं क्लास की छत गिरी, कहीं चलता पंखा:कर्नाटक में छह बच्चे घायल, दिल्ली स्कूल में छात्रा का सिर फटा

देश में सरकारी स्कूलों की खस्ताहालत आए दिन सामने आ रही है। बुधवार को कर्नाटक के बागलकोट में एक सरकारी स्कूल की छत का कंक्रीट गिरने से 6 बच्चे घायल हो गए हैं। एक बच्चे के सिर में ज्यादा चोट आई है। ये हादसा तब हुआ जब स्कूल चल रहा था। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि सभी छात्रों को मामूली चोटें आईं और उनका अस्पताल में उचित इलाज चल रहा है। क्लास में बैठे थे बच्चे, अचानक कंक्रीट झड़ने लगा ये घटना उस समय हुई, जब छात्र रोज की तरह अपनी क्लास में पढ़ाई कर रहे थे। तभी अचानक क्लास की छत का एक हिस्सा टूट गया और कंक्रीट का मलबा नीचे बैठने की जगह पर गिरने लगा। इससे क्लास में अफरा-तफरी मच गई और बच्चों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया गया। पेरेंट्स पहले भी कर चुके हैं शिकायत इस घटना के बाद स्कूल में छात्रों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। वहीं बच्चों के पेरेंट्स का कहना है कि हम पहले भी स्कूल की जर्जर हालत को लेकर शिकायत कर चुके हैं। स्कूल की स्थाई मरम्मत की जानी चाहिए। CEO ने तुरंत मरम्मत के आदेश दिए स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के उप निदेशक (DDPI) इस घटना के बास स्कूल पहुंचे और उन्होंने घटना का संज्ञान लिया है। साथ ही CEO ने बताया कि पंचायत राज इंजीनियरिंग विभाग (PRED) को इमारत के टूटे हिस्से की तुरंत मरम्मत के निर्देश दिए हैं। दिल्ली के स्कूल में पंखा गिरने से बच्ची का सिर फटा इसके साथ ही एक घटना दिल्ली के सागरपुर स्थित सर्वोदय कन्या विद्यालय से भी आई है। जहां बुधवार को क्लास में छात्राएं पढ़ रही थीं, उस दौरान अचानक पंखा गिरने से 8वीं की दो छात्राएं घायल हो गईं। एक छात्रा के सिर पर गंभीर चोट आई और उसका सर फट गया। उसके सिर में 9 टांके आए हैं। टेंट हाउस स्कूल की घटना प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ये स्कूल टेंट हाउस स्कूल के नाम से जाना जाता है। सुबह 8:30 की घटना है, जब दो छात्राओं के ऊपर स्कूल का सीलिंग फैन गिर गया था। परिजनों ने 100 नंबर कॉल करके पुलिस को सूचना दी थी। फिलहाल आगे की जांच किया जा रहा है। जांच के लिए फैक्ट-फाइंडिंग कमेटी बनाई साउथ वेस्ट जिले की उप शिक्षा निदेशक ने घटना की जांच के लिए एक फैक्ट-फाइंडिंग कमेटी बनाई है। अधिकारियों के मुताबिक, इस स्कूल की प्रिंसिपल करीब एक महीने पहले रिटायर हो चुकी थीं, और यह मामला जिला शिक्षा विभाग के संज्ञान में लाया गया है। UDISE के मुताबिक 7.73% भवनों को मरम्मत की जरूरत ---------------------- ये खबर भी पढ़ें.. हॉस्टल में खराब खाने, बदहाली के खिलाफ छात्राओं का प्रदर्शन:छात्राओं ने रामधुन गाकर किया विरोध, खाने में प्लास्टिक, सिगरेट के टुकड़े मिले सूरत के सरकारी समरस गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने 1 सितंबर की रात को विरोध प्रदर्शन किया। उनका ये प्रदर्शन खाने की खराब क्वालिटी, पानी की सप्लाई और रहने की खराब व्यवस्थाओं को लेकर था। पूरी खबर पढ़ें..

Continue reading on the app

स्मार्टफोन मार्केट में Samsung की बड़ी तैयारी, 27 अगस्त को लॉन्च होगा धांसू Galaxy S26 FE स्मार्टफोन

स्मार्टफोन की दुनिया में रोजाना नए-नए डिवाइस मार्केट में पेश होते रहते है। जल्द ही दिग्गज टेक कंपनी सैमसंग अपने दमदार स्मार्टफोन को लेकर तहलका मचाने वाला है। दरअसल, कंपनी 27 अगस्त को एक बड़ा गैलेक्सी इंवेट आयोजित करने जा रही है।
उम्मीद जताई जा रही है कि इस इवेंट में लंबे समय चर्चाओं में बना स्मार्टफोन Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च करने जा रही है। आइए आपको इस स्मार्टफोन को लेकर तमाम जानकारी बताने जा रहे हैं।

कब और कहां देखें लॉन्च इवेंट?
सैमसंग का यह इवेंट 27 अगस्त को भारतीय समयानुसार शाम 5.30 बजे शुरु होगा। इस खास पल को घर पर बैठे देखने के लिए आप सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। असल में कंपनी ने यह खुद पुष्टि की है कि ग्लैक्सी एस26 सीरीज का एक नया फोन पेश किया जाएगा। लेकिन उन्होंने अभी तक इसका नाम नहीं बताया है, लेकिन टेक रिपोर्ट्स साफ इशारा कर रही हैं कि यह  'Galaxy S26 FE' ही होगा।

डिजाइन और डिस्प्ले में क्या होगा खास?
लीक जानकारी के मुताबिक, इस नए फोन में 6.7 इंच का बड़ा और शानदार डायनामिक एमोलेड 2X डिस्प्ले मिलेगा। वहीं, गेमिंग और वीडियो का शानदार मजा लेने के लिए इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट और 1,900 निट्स की तेज ब्राइटनेस मिलने की उम्मीद है। डिजाइन के मामले में भी यह फोन बेहद आकर्षक दिखाई दे रहा है। 
स्मार्टफोन के पीछे की तरफ एक बिल्कुल नए स्टाइल का पिल-अप कैमरा मॉड्यूल देखने को मिल सकता है। एल्युमिनियम फ्रेम, गोरिल्ला ग्लास की सुरक्षा और वाटर-डस्ट रेसिस्टेंस (IP68) जैसे फीचर्स इसे मजबूत और टिकाऊ बनाएगा। 

बेहतरीन कैमरा और दमदार बैटरी
जिन लोगों को फोटोग्राफी का शौकीन है उनके लिए पीछे की तरफ तीन कैमरे मिलने की उम्मीद है। इसमें OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्लस का मेन कैमरा, 12 मेगापिक्लस का अल्ट्रा-वाइड और 3X जूम के साथ 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस भी शामिल हो सकता है। सेल्फी के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं बैटरी की बात करें तो इसकी बड़ी 4,900mAh की पावरफुल बैटरी मिलने की संभावना है, जो कि 45w की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

भारत में कितनी होगी कीमत?
रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि भारत में इसकी शुरुआती कीमत 60,000 से 65,000 रुपये के बीच हो सकती है। 27 अगस्त को लॉन्च के तुरंत बाद इसकी सही कीमत, ऑफर्स और उपलब्धता की पूरी जानकारी तभी सामने आएगी। 

Continue reading on the app

  Sports

Success Story: सड़क हादसे में खोया दायां हाथ, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, 13 साल की केसर ने 6 मेडल जीत रचा इतिहास

Shooter Kesar Parikh Success Story: राजस्थान की 13 वर्षीय निशानेबाज केसर पारिक ने अपनी मेहनत और जज्बे से बड़ी उपलब्धि हासिल की है. बचपन में सड़क हादसे में दायां हाथ गंवाने के बावजूद केसर ने हौसला नहीं खोया और शूटिंग को अपना जुनून बना लिया. महज 6 से 8 महीने पहले शूटिंग शुरू करने वाली केसर ने देहरादून में आयोजित 45वीं नॉर्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 गोल्ड और 1 सिल्वर समेत 6 मेडल जीते. जयपुर की एकलव्य स्पोर्ट्स शूटिंग एकेडमी में वह रोजाना 6 से 8 घंटे ट्रेनिंग करती हैं. उनके कोच योगेश शेखावत के मार्गदर्शन में केसर तकनीक, शरीर का संतुलन और मानसिक मजबूती पर लगातार काम कर रही हैं. योगेश शेखावत पैरा शूटिंग से जुड़े हैं और उनके मार्गदर्शन में मोना अग्रवाल ने पेरिस पैरालंपिक 2024 में ब्रॉन्ज मेडल जीता था. केसर की सफलता साबित करती है कि शारीरिक चुनौती सपनों की राह रोक नहीं सकती. Sun, 13 Sep 2026 06:08:08 +0530

  Videos
See all

Pakistan News | BRICS Summit: BRICS से पाकिस्तान को सीधा संदेश | #pakistan #brics #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-13T01:44:56+00:00

Iran America War :BRICS से अमेरिका को ईरान की चेतावनी! Trump को खुली चुनौती? | Iran vs USA | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-13T01:45:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers