Breaking News Today Live Updates: तिब्बत में महसूस किए गए भूकंप के झटके, 3.0 की तीव्रता से कांपी धरती
Breaking News Today Live Updates: आज 13 सितंबर 2026 और दिन रविवार है. देश के कई राज्यों में अभी भी दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय बना हुआ है. जिसके चलते बारिश का दौर भी जारी है. इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान यूपी-बिहार समेत 25 राज्यों में बारिश होने की आशंका है.
राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे 18वें ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन का आज दूसरा और अंतिम दिन है. इस बार ब्रिक्स की अध्यक्षता भारत कर रहा है. ऐसे में इस ऐतिहासिक सम्मेलन का मुख्य विषय “मजबूती, इनोवेशन, सहयोग और सस्टेनेबिलिटी: समावेशी ग्लोबल ग्रोथ के लिए भविष्य को आकार देना” रखा गया है.
उधर ब्रिक्स समिट के चलते दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) आज सभी लाइनों पर मेट्रो सेवाएं सुबह 6 बजे से चला रहा है. वीआईपी मेहमानों और डेलिगेशन की आवाजाही के चलते दिल्ली के कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन और सुरक्षा व्यवस्था अभी भी लागू है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज से दो दिवसीय मुंबई दौरे पर रहेंगे. जहां वे विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे. जबकि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज आगरा दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वे खटिक गर्जना सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ… हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV
आज का पंचांग 13 सितंबर 2026: तिथि, शुभ मुहूर्त, राहुकाल, चौघड़िया, सूर्योदय-सूर्यास्त
आज की तिथि क्या है?: आज भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है, जो सुबह 7 बजकर 08 मिनट तक रहेगी। इसके बाद तृतीया तिथि शुरू हो जाएगी। यहां जानें ज्योतिषाचार्य डॉक्टर मनीष गौतम जी महाराज से आज के दिन का पंचांग, सूर्य, चंद्रमा की स्थिति और शुभ-अशुभ समय।
- वार: शनिवार
- नक्षत्र: उत्तराफाल्गुनी- दोपहर 12:55 बजे तक, इसके बाद हस्त
- योग: शुभ- दोपहर लगभग 3:09 बजे तक
- करण: बालव- शाम लगभग 7:22 बजे तक
शुभ मुहूर्त
- अभिजीत मुहूर्त: 11:52 AM से 12:41 PM
- ब्रह्म मुहूर्त: 4:32 AM से 5:19 AM
- अमृत: 3:23 PM से 4:56 PM- अमृत चौघड़िया
राहुकाल और अशुभ समय
- राहुकाल: 9:11 AM से 10:44 AM
- यमगण्ड: 1:49 PM से 3:22 PM
- गुलिक काल: 6:06 AM से 7:39 AM
- दुर्मुहूर्त: 6:06 AM से 6:55 AM और 6:55 AM से 7:45 AM
सूर्योदय और सूर्यास्त
- सूर्योदय: 6:06 AM
- सूर्यास्त: 6:27 PM
- चंद्रोदय: 7:04 AM
- चंद्रास्त: 7:03 PM
आज के व्रत
- सामवेद उपाकर्म
- चंद्र दर्शन
आज का पर्व
चंद्र दर्शन आज का प्रमुख धार्मिक अवसर है। वहीं गणेश चतुर्थी 14 सितंबर 2026, सोमवार को मनाई जाएगी, इसलिए आज से गणपति उत्सव की तैयारियां की जा सकती हैं।
आज का धार्मिक महत्व
भाद्रपद शुक्ल पक्ष की द्वितीया से गणेश चतुर्थी की तैयारियों का समय शुरू हो जाता है। इस दौरान घर की साफ-सफाई, पूजा स्थल की शुद्धि और गणपति स्थापना के लिए आवश्यक सामग्री की व्यवस्था करना शुभ माना जाता है। गणपति स्थापना के लिए मिट्टी की, अखंड और सुंदर प्रतिमा लेना परंपरागत रूप से शुभ माना जाता है। घर में स्थापित गणेश प्रतिमा को स्वच्छ एवं ऊंचे स्थान पर रखें और नियमित रूप से पूजा-अर्चना करें। धार्मिक मान्यताओं में गणेश जी को दूर्वा और मोदक विशेष प्रिय माने गए हैं, जबकि पूजा में तुलसी दल नहीं चढ़ाया जाता।
आज राहुकाल कब है?: भोपाल में आज राहुकाल सुबह 9:11 बजे से 10:44 बजे तक रहेगा। इस अवधि में नए शुभ कार्य शुरू करने से बचने की धार्मिक परंपरा है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Haribhoomi







