आज भारत में पहली बार CMF Buds Neo ट्रू वायरलेस स्टीरियो ईयरबड्स सेल के लिए उपलब्ध हो चुके हैं। दरअसल, इन ईयरबड्स को 20 अगस्त को भारत में पेश किया गया था, जो कि एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC), स्पेशियल साउंड और कई स्मार्ट फीचर्स ऑफर करते हैं। इनको आप ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart और ब्रांड के दूसरे रिटेल स्टोर्स के खरीद सकते हैं। असल में ये ईयरबड्स अकेले 11 घंटे तक औऱ केस के साथ कुल 52 घंटे तक प्लेबैक टाइम देगा ।
CMF Buds Neo: भारत में कीमत और सेल ऑफर्स
भारत में इस ईयरबड्स की कीमत ₹1,999 है। आज से आप CMF Buds Neo को ऑनलाइन Flipkart पर और ऑफलाइन रिटेल आउटलेट्स जैसे Croma, Reliance Digital और Vijay Sales पर बिकने के लिए तैयार है। बता दें कि, ये ईयरबड्स तीन कलर के साथ आता है, आपको Dark Blue, Black और White फिनिश में मिले जाएंगे।
CMF Buds Neo के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
CMF Buds Neo TWS ईयरबड्स में एक सर्कुलर डायल और इन-बिल्ट लैनयार्ड होल के साथ स्क्वायर-शेप्ड चार्जिंग केस मिलता है। यह डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए ईयरबड्स को IP54 रेटिंगी दी गई है, बल्कि केस सिर्फ पानी से बचान के लिए IPX2- रेटेड है। इतना ही नहीं, इस ईयरबड्स में टच कंट्रोल्स मिलते हैं, जिन्हें Nothing X एप के जरिए कस्टमाइज भी किया जा सकता है। साउंड क्वालिटी के लिए इसमें टाइटेनियम-कोटेड PET डोम और PEEK+PU साउंज वाले 12.4mm डायनेमिक ड्राइवर्स दिए गए हैं, वहीं एकजस्टेबल ANC सिस्टम के लिए कुल 4 माइक्रोफोन्स का यूज किया गया है।
बैटरी बैकअप की बात करें ,तो ANC बंद रहने पर यह कुल 52 घंटे तक प्लेबैक टाइम देता है, जबकि ANC होने पर ये 30 घंटे तक चलता है।
Continue reading on the app
जब भी आपके घर में कोई खास मेहमान आने वाला हो, कोई इवेंट हो या फिर फेस्टिवल के समय इस तरह की मिठाई जरुर बनाएं। खासतौर पर त्योहारों के समय बाजारों में मिलावटी मिठाईयां मिलती है, इसलिए बाहर को छोड़कर, घर पर ही स्वादिष्ट मिठाई बनाएं। इस लेख में हम आपके लिए लेकर आए लौंग लता बनाने की रेसिपी। इसको बनाना काफी आसान है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि लौंग लता 15 मिनट में कैसे बनाएं। जानें स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी।
सामग्री
-मेवे-1/2 कटोरी कटे हुए
-मैदा- 50 ग्राम
-खोया-25 ग्राम
-नारियल पाउडर-1/2 छोटा चम्मच
-खसखस-1/2 छोटा चम्मच
-लौंग-5-6 साबुत
-इलायची-1-2
-गुलाब जल-1 छोटा चम्मच
-घी-200 ग्राम
-चीनी-100 ग्राम
लौंग लता बनाने की विधि
- इस बनाने के लिए सबसे पहले आप मैदा को बारीक छन्नी से छानकर एक बड़ी थाली में निकाल लें। अब इसको बड़ी थाली या फिर कटोरे में निकालें। फिर छोटा चम्मच घी डालकर दोनों हथेली में रगड़कर अच्छे से मिला लें।
- अब आप थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर आटा गूंथ लें। दूसरी तरफ एक पैन में खोया डालकर धीमी आंच पर हल्का सुनहरा होने तक भून लें। इसमें नारियल, इलायची पाउडर, खसखस और मेवे डालकर कलछी से मिला दें।
- दूसरी तरफ गैस ऑन करें और पैन में चीनी और एक कप पानी डालकर चाशनी बनाने के रख दें। जब आपकी चाशनी तैयार हो जाए, तो इसमें गुलाब जल मिलाकर फ्लेम बद कर दें।
- अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और रोटी की तरह बेलें। इसके बाद 1 बड़ा चम्मच में स्टाफिंग लेकर रोटी पर डालकर चारों तरफ से बंद करके ऊपर से लौंग लगा दें।
- इसके बाद एक कड़ाही में घी डालकर मध्यम आंच पर गर्म होने के लिए रख दें। जब घी गर्म होने के बाद इसमें लौंग लता डाला और सुनहरा होने तक तल लें। फिर इन्हें 15 से 20 मिनट के लिए चाशनी में डाल दें।
- तैयार है आपकी लौंग लता। अब आप इन्हें कटोरी में निकालकर सर्व करें। इसको आप चाहे तो फ्रिज में स्टोर करके रख सकती हैं।
इन बातों का रखें ध्यान
- जब मैदा में घी मिल जाए तो आटा न ज्यादा सख्त और न ज्यादा नरम गूंथें।
- स्टाफिंग भरने के बाद किनारों को पानी या मैदे के घोल से अच्छी तरह चिपकाएं।
- ऊपर से साबुत लौंग लगाते समय ध्यान रहे कि वह स्टाफिंग के अंदर तक नहीं जानी चाहिए।
- लौंग लता को धीमी या मध्यम आंच पर फ्राई करें।
- चाशनी एक तार वाली होनी चाहिए और हल्की गर्म हो।
Continue reading on the app