Responsive Scrollable Menu

NSE का आईपीओ हुंडई का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाएगा

NSE IPO: एनएसई ने आईपीओ का साइज घटा दिया है। पहले एक्सचेंज के आईपीओ का आकार 30,000 करोड़ रुपये का होने का अनुमान था। अब इसके 23,000 करोड़ रुपये के होने का अनुमान है। एक्सचेंज ने आईपीओ के अपडेटेड ड्राफ्ट पेपर्स में यह बताया है

Continue reading on the app

बांग्लादेश को हराकर महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में पहुंची भारतीय टीम, दीप्ति शर्मा की घातक गेंदबाजी

IND W vs BAN W Womens Asia Cup 2026 Semi-Final: महिला एशिया कप 2026 के पहले सेमीफाइनल मैच में भारत ने बांग्लादेश को 40 रनों से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. भारत के दिए 150 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम 6 विकेट पर 109 रन ही बना सकी. बांग्लादेश के लिए कोई बल्लेबाज 30 रनों के आंकड़े को नहीं छू सकीं. वहीं भारत की ओर से घातक गेंदबाजी करते हुए दीप्ति शर्मा ने 3 विकेट चटकाए. 

श्री चरणी और दीप्ति शर्मा ने बांग्लादेश को दिए शुरुआती झटके

भारत द्वारा दिए गए 150 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की पारी का आगाज दिलारा अख्तर और जुएरिया फिरदौस ने किया. भारत के मुकाबले बांग्लादेश की शुरुआत थोड़ी ठीक-ठाक रही, लेकिन फिर श्री चरणी ने 6वें ओवर में 26 रन के स्कोर पर जुएरिया फिरदौस को आउट कर बांग्लादेश को पहला झटका दिया. जुएरिया फिरदौस 18 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हुईं. इसके बाद बांग्लादेश के 35 रन के स्कोर पर दीप्ति शर्मा ने दिलारा अख्तर को पवेलियन का रास्ता दिखाया. दिलारा 26 गेंदों पर 21 रन बनाकर आउट हुईं, जिसमें 4 चौके शामिल थे.

इसके बाद सोभना मोस्टोरी और कप्तान निगार सुल्ताना ने पारी को संभाला और आगे बढ़ाया, लेकिन फिर दीप्ति शर्मा ने सोभना मोस्टोरी को आउट कर बांग्लादेश को तीसरा झटका दिया. सोभना मोस्टोरी 24 गेंद पर एक चौके की मदद से 18 रन बनाकर आउट हुईं. फिर प्रेमा रावत ने कप्तान निगार सुल्तान को आउट कर बांग्लादेश को चौथा झटका दिया है. निगार सुल्तान 17 गेंद पर 19 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 1 चौका और एक छक्का शामिल रहा. 

ऐसी रही भारतीय महिला टीम की बल्लेबाजी, शैफाली वर्मा ने लगाई फिफ्टी

महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल मैच में बांग्लादेश के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय महिला टीम ने 6 विकेट पर 149 रन बनाए थे. भारत की ओर से ओपनर शैफाली वर्मा ने सबसे ज्यादा 64 रनों की पारी खेली, जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर ने नाबाद 24 रन बनाए. वहीं ऋचा घोष ने 21 रन और प्रतिका रावल ने 20 रनों का योगदान दिया. इसके साथ ही, दीप्ति शर्मा ने आखिरी में 6 गेंदों पर 13 रनों की पारी खेलकर टीम इंडिया के स्कोर को 140 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. बांग्लादेश के लिए सुल्ताना खातुन ने 2 विकेट लिए, जबकि नाहिदा अख्तर और राबेया खान ने 1-1 विकेट चटकाया.

यह भी पढ़ें:  पाकिस्तान के सबसे बड़े 'खलनायक' बने हैरी ब्रुक, सिर्फ 14 पारियों में यह कारनामा कर रचा इतिहास

Continue reading on the app

  Sports

आ गया वायरल 80s ट्रेंड का रिजल्ट, किस क्रिकेटर ने मारी बाजी, किसका रेट्रो लुक रहा 10/10

Cricketers 80s look trend: रोज सोशल मीडिया चलाने वाला शायद ही ऐसा कोई यूजर होगा, जिसने अबतक वायरल 80s ट्रेंड पर हिस्सेदारी नहीं की होगी. अपनी फोटोज नहीं बनाई होगी. इस ट्रेंड को वायरल हुए अब जब 48 घंटे से भी ज्यादा का वक्त हो चुका है तो चलिए एक नजर डालते हैं, इसके रिजल्ट पर यानी किस खिलाड़ी पर ये लुक कितना बेहतर लगा. Fri, 11 Sep 2026 07:57:01 +0530

  Videos
See all

Putin India Visit: रूसी राष्ट्रपति पुतिन हुआ भव्य स्वागत | BRICS Summit 2026 | Bharat Mandapam #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-11T02:12:20+00:00

Iran-US War:ईरान का पलटवार! अमेरिका के 5 टैंकर तबाह होने के बाद 10 जहाजों पर हमला | Iran US War #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-11T02:15:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers