1984 सिख विरोधी दंगों के दोषियों को BJP कभी माफ नहीं करेगी: Nitin Nabin
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन नवीन ने बृहस्पतिवार को कहा कि 1984 में हुए सिखों के नरसंहार को न कभी देश भूलेगा और न भाजपा दंगाइयों को माफ करेगी। उत्तराखंड के सिख और पंजाबी बाहुल्य उधमसिंह नगर के जिला मुख्यालय रुद्रपुर में एक कार्यक्रम पंजाबी गौरव सम्मेलन में नवीन ने 1984 के सिख विरोधी दंगों का जिक्र किया और कहा कि उस समय हुए नरसंहार की पीड़ा को कोई बयां नहीं कर सकता लेकिन ‘हम लोगों ने उस पीड़ा का भाव आपके सबके चेहरों पर देखा है।’ भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि उस दौर में दिवंगत प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने भी कहा था कि कलेजे में कटार गड़ गयी, दूध में दरार पड़ गयी। नवीन ने कहा कि निर्दोष सिख भाइयों के जीवन से खिलवाड़ होने के बाद तीन दशक तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई और किसी को कोई सजा नहीं मिली लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2015 में इसके लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया।
एसआईटी के गठन के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए नवीन ने कहा, ‘‘आज मैं इस मंच से दोहराता हूं कि 1984 में हमारे निर्दोष सिख भाइयों के खिलाफ जो अमानवीय पाप किया गया, उसे न कभी देश भूलेगा और न भाजपा दंगाइयों को कभी माफ करेगी।’’ भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि देश के विभाजन की सबसे बड़ी पीड़ा पंजाबी और सिख समाज ने झेली, लेकिन तमाम कठिनाइयों के बावजूद अपने पुरुषार्थ और पराक्रम के बल पर न केवल स्वयं को दोबारा स्थापित किया, बल्कि देश के विकास में भी योगदान दिया। उन्होंने कहा कि विभाजन के बाद तराई में आकर बसे हजारों सिख और पंजाबी परिवारों ने उसे उत्तराखंड का अन्न भंडार बना दिया। उन्होंने कहा, ‘‘तराई में विकास की जो विशाल इमारत दिखाई देती है, उसकी नींव पंजाबी और सिख भाइयों ने रखी है।’’ देश की आजादी की लड़ाई से लेकर सीमाओं की रक्षा और देश में हर आवश्यकता के समय सिख समाज को सबसे आगे खड़ा बताते हुए नवीन ने कहा कि सेवा और भाईचारे की सिख परंपरा पूरे समाज के लिए प्रेरणा है।
उन्होंने मोदी सरकार द्वारा सिख समाज से जुड़े लिए गए कई ऐतिहासिक फैसलों का भी जिक्र किया। उन्होंने करतारपुर साहिब गलियारा का विशेष रूप से उल्लेख करते हुए कहा कि गुरु नानक देव के जीवन के महत्वपूर्ण वर्षों से जुड़े करतारपुर साहिब को 70 वर्षों तक श्रद्धालु दूरबीन से ही देखकर नमन करते रहे लेकिन प्रधानमंत्री के नेतृत्व में यह गलियारा खुलने के बाद आज श्रद्धालु वहां पहुंचकर उसके प्रत्यक्ष दर्शन कर रहे हैं। नवीन ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह के साहिबजादों के बलिदान दिवस को ‘वीर बाल दिवस’ का सम्मान दिया गया जिससे बच्चाों और युवाओं को उससे प्रेरणा मिले।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के गढ़वाल हिमालय में हेमकुंड साहिब की कठिन यात्रा को सुगम बनाने के लिए करीब 2700 करोड़ रुपये की लागत से गोविंदघाट-हेमकुंड साहिब रोपवे परियोजना प्रस्तावित है। भाजपा अध्यक्ष ने खासतौर से पंजाब में नशे की समस्या को बेहद गंभीर चुनौती बताते हुए कहा कि युवा पीढ़ी पर इसके प्रभाव को लेकर पूरे देश को चिंता करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जिस दृढ़ इच्छाशक्ति से सरकार ने नक्सलवाद जैसी गंभीर चुनौती के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी, उसी संकल्प के साथ देश को नशे की बुराई से भी मुक्त करने की तैयारी है।
इस संबंध में उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए शुरू किए गए ‘विकसित भारत के लिए नशामुक्त युवा संकल्प अभियान’ का भी उल्लेख किया। नवीन ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किए जा रहे कार्यों और उनकी कार्यशैली की भी सराहना की और कहा कि वह समाज के हर वर्ग को आगे लेकर बढ़ रह हैं।
BRICS Summit और Lalu Prasad यादव केस सहित देश-दुनिया के मुख्य समाचार
बृहस्पतिवार रात नौ बजे तक की विभिन्न फाइल से जारी मुख्य समाचार इस प्रकार है :-
दि67 ब्रिक्स पूर्वावलोकन शी, पुतिन सहित कई प्रमुख वैश्विक नेता ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए आ रहे हैं नयी दिल्ली नयी दिल्ली, विश्व में बढ़ते व्यापारिक तनाव के बीच, भारत शनिवार से शुरू हो रहे दो दिवसीय ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का उपयोग आर्थिक विकास को गति देने के लिए कर रहा है। साथ ही, भारत ग्लोबल साउथ के विकास से जुड़ी मुख्य प्राथमिकताओं, विशेष रूप से खाद्य, ऊर्जा और आपूर्ति श्रृंखला की सुरक्षा की वकालत भी कर रहा है।
दि92 दिल्ली ब्रिक्स यातायात पांबदिया ब्रिक्स सम्मेलन: दिल्ली बंद नहीं होगी, वीवीआईपी आवाजाही को लेकर रोका जा सकता है यातायात नयी दिल्ली, दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान कोई पूर्ण बंदी नहीं होगी, लेकिन उन सड़कों पर कुछ वक्त के लिए यातायात को रोकने, मार्ग परिवर्तन और प्रतिबंध लागू किए जा सकते हैं जहां से अति विशिष्ट व्यक्तियों (वीवीआईपी) की गाड़ियों का काफिला गुजरेगा।
दि51 दिल्ली अदालत लालू अदालत ने लालू प्रसाद, उनके बेटे तेजस्वी के खिलाफ धन शोधन के आरोप तय करने का आदेश दिया नयी दिल्ली, दिल्ली की एक अदालत ने बृहस्पतिवार को कथित आईआरसीटीसी घोटाले से जुड़े प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के मामले में पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटे तेजस्वी प्रसाद यादव और छह अन्य लोगों के खिलाफ धन शोधन के आरोप तय करने का आदेश दिया।
दि61 मोदी लीड अंतरिक्ष भारत सुरक्षित और सतत अंतरिक्ष क्षेत्र का समर्थन करता है : प्रधानमंत्री मोदी नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत अंतरराष्ट्रीय कानून पर आधारित सुरक्षित और सतत अंतरिक्ष क्षेत्र का समर्थन करता है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वैज्ञानिक आंकड़ों का उपयोग ईमानदारी के साथ एक साझा लक्ष्य की पूर्ति के लिए होना चाहिए।
दि46 राहुल छात्र मौजूदा शिक्षा व्यवस्था ने छात्रों के भविष्य को अंधकार में धकेला : राहुल नयी दिल्ली, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इंदौर में 19 सितंबर को होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि ‘‘चरमराई हुई शिक्षा व्यवस्था’’ ने छात्रों की उम्मीदों को कमजोर कर उनके भविष्य को अंधकार में धकेल दिया है।
प्रादे165 उप्र अखिलेश लीड भाजपा ईवीएम के खिलाफ हैं, उप्र की सभी 80 लोकसभा सीटें जीतने पर भी रुख नहीं बदलेगा : अखिलेश यादव लखनऊ, समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी पार्टी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के खिलाफ है और उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटें जीतने के बाद भी उसका रुख नहीं बदलेगा।
दि98 दिल्ली इमारत ढही निलंबित एमसीडी ने कर्तव्य के निर्वहन में लापरवाही के लिए तीन अभियंताओं को निलंबित किया नयी दिल्ली, दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई को लेकर कर्तव्य के निर्वहन में लापरवाही के आरोप में बृहस्पतिवार को भवन विभाग के एक सहायक अभियंता और दो कनिष्ठ अभियंताओं को निलंबित कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
प्रादे31 : उप्र बसपा लीड सिद्धार्थ समधी सिद्धार्थ के संन्यास के बाद मायावती ने भतीजे आकाश को किया पार्टी से पूरी तरह मुक्त लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पूर्व राज्यसभा सदस्य अशोक सिद्धार्थ के बृहस्पतिवार को राजनीति और सामाजिक जीवन से संन्यास लेने के ऐलान के बाद पार्टी प्रमुख मायावती ने अपने भतीजे और सिद्धार्थ के दामाद आकाश आनन्द को पार्टी से पूरे तौर से मुक्त कर दिया।
प्रादे152 गुजरात विमान इंडिगो बम धमकी मिलने के बाद लखनऊ से सऊदी अरब जा रहे इंडिगो विमान को अहमदाबाद में उतारा गया अहमदाबाद, लखनऊ से सऊदी अरब के दम्माम जा रहे इंडिगो के एक विमान को बम धमकी मिलने के बाद बृहस्पतिवार शाम अहमदाबाद हवाई अड्डे पर आपातकालीन स्थिति में उतारा गया। हालांकि, अभी तक विमान में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
वि32 चीन पोत तीसरी लीड आग चीन : मालवाहक जहाज में आग लगने से 25 लोगों की मौत बीजिंग, चीन के पूर्वी बंदरगाह शहर किंगदाओ में मरम्मत के लिए लाए गए विदेशी झंडे वाले एक मालवाहक जहाज में बृहस्पतिवार को आग लगने से कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य बुरी तरह झुलस गए।
अर्थ73 फिनटेक टोकन व्यवस्था सेबी ने कॉरपोरेट बॉन्ड के लिए टोकन व्यवस्था शुरू की, एनपीसीआई ने पेश की यूपीआई की नई सुविधाएं मुंबई, बाजार नियामक सेबी ने बृहस्पतिवार को कॉरपोरेट बॉन्ड के लिए टोकन व्यवस्था से जुड़ी प्रायोगिक परियोजना ‘डीमैट 2.0’ शुरू करने की घोषणा की। इससे लेनदेन का तत्काल और एक साथ निपटान संभव होगा।
खेल9 खेल हॉकी महिला जूनियर भारत पाकिस्तान को 19-0 से रौंदकर भारत महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में मोकी (चीन) : भारत ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए बृहस्पतिवार को यहां पाकिस्तान को 19-0 से करारी शिकस्त देकर महिला जूनियर एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi







