Responsive Scrollable Menu

BRICS Summit और Lalu Prasad यादव केस सहित देश-दुनिया के मुख्य समाचार

बृहस्पतिवार रात नौ बजे तक की विभिन्न फाइल से जारी मुख्य समाचार इस प्रकार है :-

दि67 ब्रिक्स पूर्वावलोकन शी, पुतिन सहित कई प्रमुख वैश्विक नेता ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए आ रहे हैं नयी दिल्ली नयी दिल्ली, विश्व में बढ़ते व्यापारिक तनाव के बीच, भारत शनिवार से शुरू हो रहे दो दिवसीय ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का उपयोग आर्थिक विकास को गति देने के लिए कर रहा है। साथ ही, भारत ग्लोबल साउथ के विकास से जुड़ी मुख्य प्राथमिकताओं, विशेष रूप से खाद्य, ऊर्जा और आपूर्ति श्रृंखला की सुरक्षा की वकालत भी कर रहा है।

दि92 दिल्ली ब्रिक्स यातायात पांबदिया ब्रिक्स सम्मेलन: दिल्ली बंद नहीं होगी, वीवीआईपी आवाजाही को लेकर रोका जा सकता है यातायात नयी दिल्ली, दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान कोई पूर्ण बंदी नहीं होगी, लेकिन उन सड़कों पर कुछ वक्त के लिए यातायात को रोकने, मार्ग परिवर्तन और प्रतिबंध लागू किए जा सकते हैं जहां से अति विशिष्ट व्यक्तियों (वीवीआईपी) की गाड़ियों का काफिला गुजरेगा।

दि51 दिल्ली अदालत लालू अदालत ने लालू प्रसाद, उनके बेटे तेजस्वी के खिलाफ धन शोधन के आरोप तय करने का आदेश दिया नयी दिल्ली, दिल्ली की एक अदालत ने बृहस्पतिवार को कथित आईआरसीटीसी घोटाले से जुड़े प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के मामले में पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटे तेजस्वी प्रसाद यादव और छह अन्य लोगों के खिलाफ धन शोधन के आरोप तय करने का आदेश दिया।

दि61 मोदी लीड अंतरिक्ष भारत सुरक्षित और सतत अंतरिक्ष क्षेत्र का समर्थन करता है : प्रधानमंत्री मोदी नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत अंतरराष्ट्रीय कानून पर आधारित सुरक्षित और सतत अंतरिक्ष क्षेत्र का समर्थन करता है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वैज्ञानिक आंकड़ों का उपयोग ईमानदारी के साथ एक साझा लक्ष्य की पूर्ति के लिए होना चाहिए।

दि46 राहुल छात्र मौजूदा शिक्षा व्यवस्था ने छात्रों के भविष्य को अंधकार में धकेला : राहुल नयी दिल्ली, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इंदौर में 19 सितंबर को होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि ‘‘चरमराई हुई शिक्षा व्यवस्था’’ ने छात्रों की उम्मीदों को कमजोर कर उनके भविष्य को अंधकार में धकेल दिया है।

प्रादे165 उप्र अखिलेश लीड भाजपा ईवीएम के खिलाफ हैं, उप्र की सभी 80 लोकसभा सीटें जीतने पर भी रुख नहीं बदलेगा : अखिलेश यादव लखनऊ, समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी पार्टी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के खिलाफ है और उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटें जीतने के बाद भी उसका रुख नहीं बदलेगा।

दि98 दिल्ली इमारत ढही निलंबित एमसीडी ने कर्तव्य के निर्वहन में लापरवाही के लिए तीन अभियंताओं को निलंबित किया नयी दिल्ली, दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई को लेकर कर्तव्य के निर्वहन में लापरवाही के आरोप में बृहस्पतिवार को भवन विभाग के एक सहायक अभियंता और दो कनिष्ठ अभियंताओं को निलंबित कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

प्रादे31 : उप्र बसपा लीड सिद्धार्थ समधी सिद्धार्थ के संन्यास के बाद मायावती ने भतीजे आकाश को किया पार्टी से पूरी तरह मुक्त लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पूर्व राज्यसभा सदस्य अशोक सिद्धार्थ के बृहस्पतिवार को राजनीति और सामाजिक जीवन से संन्यास लेने के ऐलान के बाद पार्टी प्रमुख मायावती ने अपने भतीजे और सिद्धार्थ के दामाद आकाश आनन्द को पार्टी से पूरे तौर से मुक्त कर दिया।

प्रादे152 गुजरात विमान इंडिगो बम धमकी मिलने के बाद लखनऊ से सऊदी अरब जा रहे इंडिगो विमान को अहमदाबाद में उतारा गया अहमदाबाद, लखनऊ से सऊदी अरब के दम्माम जा रहे इंडिगो के एक विमान को बम धमकी मिलने के बाद बृहस्पतिवार शाम अहमदाबाद हवाई अड्डे पर आपातकालीन स्थिति में उतारा गया। हालांकि, अभी तक विमान में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

वि32 चीन पोत तीसरी लीड आग चीन : मालवाहक जहाज में आग लगने से 25 लोगों की मौत बीजिंग, चीन के पूर्वी बंदरगाह शहर किंगदाओ में मरम्मत के लिए लाए गए विदेशी झंडे वाले एक मालवाहक जहाज में बृहस्पतिवार को आग लगने से कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य बुरी तरह झुलस गए।

अर्थ73 फिनटेक टोकन व्यवस्था सेबी ने कॉरपोरेट बॉन्ड के लिए टोकन व्यवस्था शुरू की, एनपीसीआई ने पेश की यूपीआई की नई सुविधाएं मुंबई, बाजार नियामक सेबी ने बृहस्पतिवार को कॉरपोरेट बॉन्ड के लिए टोकन व्यवस्था से जुड़ी प्रायोगिक परियोजना ‘डीमैट 2.0’ शुरू करने की घोषणा की। इससे लेनदेन का तत्काल और एक साथ निपटान संभव होगा।

खेल9 खेल हॉकी महिला जूनियर भारत पाकिस्तान को 19-0 से रौंदकर भारत महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में मोकी (चीन) : भारत ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए बृहस्पतिवार को यहां पाकिस्तान को 19-0 से करारी शिकस्त देकर महिला जूनियर एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

Continue reading on the app

80's Viral Trend: राहुल गांधी से सिंधिया तक, रेट्रो लुक में कैसे दिखे ये 10 दिग्गज नेता

सोशल मीडिया पर इन दिनों 80 के दशक का रेट्रो ट्रेंड वायरल है। AI की मदद से लोग अपनी मौजूदा तस्वीरों को 80s के पुराने फोटो जैसा लुक दे रहे हैं। यह ट्रेंड अब आम लोगों के साथ ही नेताओं के बीच भी पॉपुलर हो गया है। AI की नजर से देखें नेताओं का रेट्रो लुक।

Continue reading on the app

  Sports

डेब्यू पर सबसे तेज फिफ्टी… एजबेस्टन में रजाउल्लाह का तूफान, 9वें नंबर पर आकर रचा इतिहास

Razaullah Fifty vs England: पाकिस्तानी गेंदबाज रजाउल्लाह ने अपने डेब्यू मैच में ही बल्ले से इतिहास रच दिया. उन्होंने एजबेस्टन टेस्ट की दूसरी पारी में एक रिकॉर्डतोड़ अर्धशतक जड़ा. Fri, 11 Sep 2026 23:20:07 +0530

  Videos
See all

Former BBC reporter on witnessing 9/11 attacks | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-11T18:45:35+00:00

PM Modi BRICS Summit Video: PM Modi ने शेयर किया BRICS Summit का Video | Modi -Putin Meet | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-11T18:47:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers