Responsive Scrollable Menu

Kanohar Electricals IPO को आखिरी दिन 90.59 गुना मिला सब्सक्रिप्शन

प्राथमिक बाजार में बृहस्पतिवार को भी रौनक बनी रही। यहां रेंटोमोजो, वीगालैंड डेवलपर्स, एलसीसी प्रोजेक्ट्स और मणिपाल पेमेंट एंड आइडेंटिटी सॉल्यूशंस समेत कुल 10 कंपनियों के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए बोलियां लगाई गई। वीगालैंड डेवलपर्स का आईपीओ बृहस्पतिवार को खुला, जबकि एलसीसी प्रोजेक्ट्स, करमतारा इंजीनियरिंग, एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी (इंडिया) लिमिटेड (आर्सिल), स्टीमहाउस इंडिया, मणिपाल पेमेंट एंड आइडेंटिटी सॉल्यूशंस और रेंटोमोजो के आईपीओ की बोली का यह दूसरा दिन था।

इन छह कंपनियों के तीन दिन के आईपीओ शुक्रवार को बंद होंगे। वहीं, प्रसोल केमिकल्स, ग्लास वॉल सिस्टम्स (इंडिया) और कनोहर इलेक्ट्रिकल्स के आईपीओ के लिए बृहस्पतिवार को बोली का अंतिम दिन था। आखिरी दिन कनोहर इलेक्ट्रिकल्स के आईपीओ को 90.59 गुना और ग्लास वॉल सिस्टम्स के आईपीओ को 81.65 गुना अभिदान मिला।

रियल एस्टेट कंपनी वीगालैंड डेवलपर्स लिमिटेड के आईपीओ को बोली के पहले दिन 62 प्रतिशत अभिदान मिला। कंपनी ने आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 130-140 रुपये प्रति शेयर तय किया है। यह निर्गम अगले सप्ताह मंगलवार को बंद होगा।

इसमें 1.50 करोड़ तक नए शेयर जारी किए जाएंगे, जिनकी कुल कीमत 210 करोड़ रुपये है। इसमें बिक्री पेशकश (ओएफएस) का कोई हिस्सा नहीं है। एलसीसी प्रोजेक्ट्स के आईपीओ को बोली के दूसरे दिन 3.84 गुना अभिदान मिला।

इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण (ईपीसी) कंपनी ने 427 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 139-146 रुपये प्रति शेयर तय किया है। करमतारा इंजीनियरिंग के 875 करोड़ रुपये के आईपीओ को बोली के दूसरे दिन 3.61 गुना अभिदान मिला। इसमें 675 करोड़ रुपये के नए शेयर और 200 करोड़ रुपये तक की बिक्री पेशकश शामिल है।

कंपनी ने मूल्य दायरा 241-254 रुपये प्रति शेयर तय किया है। एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी (इंडिया) लिमिटेड (आर्सिल) के आईपीओ को बोली के दूसरे दिन 87 प्रतिशत अभिदान मिला। एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, कंपनी को आईपीओ के तहत पेश 3.7 करोड़ शेयर के मुकाबले 3.20 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।

यह आईपीओ 733 करोड़ रुपये का है और इसके लिए मूल्य दायरा 132-139 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। यह पूरी तरह बिक्री पेशकश (ओएफएस) है और इसमें कंपनी को कोई राशि नहीं मिलेगी। औद्योगिक गैस उत्पादक कंपनी स्टीमहाउस इंडिया के आईपीओ को दूसरे दिन 2.21 गुना अभिदान मिला।

कंपनी के 414 करोड़ रुपये के आईपीओ के तहत 353 करोड़ रुपये के नए शेयर और 61 करोड़ रुपये तक की बिक्री पेशकश शामिल है। इसका मूल्य दायरा 77-81 रुपये प्रति शेयर है। मणिपाल पेमेंट एंड आइडेंटिटी सॉल्यूशंस के आईपीओ को बोली के दूसरे दिन 31 प्रतिशत अभिदान मिला।

कंपनी ने 805 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 322-339 रुपये प्रति शेयर तय किया है। ऑनलाइन फर्नीचर और उपकरण किराये पर देने वाली कंपनी रेंटोमोजो के 1,256 करोड़ रुपये के आईपीओ को 4.70 गुना अभिदान मिला। कंपनी को 2.17 करोड़ शेयरों की पेशकश के मुकाबले 10.24 करोड़ शेयर के लिए बोलियां मिलीं।

कंपनी ने आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 384-404 रुपये का प्रति शेयर तय किया है। प्रसोल केमिकल्स के 500 करोड़ रुपये के आईपीओ को बोली के अंतिम दिन 3.30 गुना अभिदान मिला। कंपनी को 54,43,229 शेयर की पेशकश के मुकाबले 1,79,62,648 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।

कंपनी ने आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 643-676 रुपये प्रति शेयर तय किया है। ग्लास वॉल सिस्टम्स (इंडिया) के 428 करोड़ रुपये के आईपीओ को 81.65 गुना अभिदान मिला। कंपनी को 1,64,57,298 शेयर की पेशकश के मुकाबले 1,34,37,27,276 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।

कंपनी ने मूल्य दायरा 172-182 रुपये प्रति शेयर तय किया है। कनोहर इलेक्ट्रिकल्स के 1,056 करोड़ रुपये के आईपीओ को बोली के आखिरी दिन 90.59 गुना अभिदान मिला। एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, कंपनी को 1,16,93,326 शेयर की पेशकश के मुकाबले 1,05,92,88,437 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।

कंपनी ने आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 601-632 रुपये प्रति शेयर तय किया है।

Continue reading on the app

Karnataka में Shivakumar सरकार के 100 दिन बिना उपलब्धि के बीते: Vijayendra

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार को “विज्ञापन वाली सरकार” करार दिया। उन्होंने दावा किया कि शिवकुमार सरकार अपने शुरुआती 100 दिन में “कोई भी उपलब्धि” हासिल नहीं कर सकी। विजयेंद्र ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि कर्नाटक के लोगों ने कांग्रेस को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने का मन बना लिया है।

उन्होंने दावा किया कि सत्ताधारी पार्टी के विधायक भी सरकार के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। इससे पहले, शिवकुमार ने अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने पर कई नयी पहल की शुरुआत की थी। कांग्रेस आलाकमान के निर्देश पर सिद्धरमैया के 28 मई को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद शिवकुमार ने तीन जून को कार्यभार संभाला था।

विजयेंद्र ने एक सवाल के जवाब में कहा, “यह सरकार जल्द ही सत्ता से बाहर हो जाएगी। जनता ने पहले ही मन बना लिया है। यहां तक कि सत्ताधारी पार्टी के विधायक भी सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं।” उन्होंने कहा, “इस भ्रष्ट और जन-विरोधी सरकार के खिलाफ हमारी लड़ाई शुरू हो गई है।

भाजपा चुनाव मैदान में अभूतपूर्व जीत हासिल करेगी। न तो डीके (शिवकुमार) और न ही बीके (प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बीके हरिप्रसाद) हमें जीतने से रोक सकते हैं। भाजपा को जनता का आशीर्वाद मिलेगा।” विजयेंद्र ने आरोप लगाया कि सरकार लोगों के हित वाले कार्यक्रम शुरू करने में नाकाम रही है और उसने युवाओं की बेरोजगारी की समस्या पर भी ध्यान नहीं दिया है।

उन्होंने कहा, “इस सरकार की एक भी उपलब्धि नहीं है। घर-घर में लोग खुद यह बात कह रहे हैं। यह कोई लोकप्रिय सरकार नहीं है; यह विज्ञापनों वाली सरकार है।” विजयेंद्र ने कहा कि सरकार इस गलतफहमी में है कि वह विज्ञापनों के जरिये जनता का समर्थन हासिल कर सकती है।

उन्होंने कहा, “आने वाले दिनों में जनता खुद ही इन सब बातों का उचित जवाब देगी। लोग इस सरकार को सबक सिखाएंगे।

Continue reading on the app

  Sports

लगातार सबसे ज्यादा टेस्ट हारने वाली 5 टीमें, एक टीम गंवा चुकी है 21 मैच, जीत को वर्षों तरसती रहीं

5 team Most consecutive defeats in Test: टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा मैच हारने का शर्मनाक रिकॉर्ड बांग्लादेश के नाम दर्ज है, जिसने 2001 से 2004 के दौरान लगातार पराजय का सामना किया. इसके अलावा जिम्बाब्वे दो अलग-अलग दौरों में लगातार 11 और 10 मुकाबले हारा. शुरुआती दौर (1889-1899) में दक्षिण अफ्रीका भी लगातार 8 टेस्ट हार चुका है. सबसे ज्यादा टेस्ट हारने वाली 5 टीमें इस प्रकार हैं. Fri, 11 Sep 2026 07:01:02 +0530

  Videos
See all

Iran-US War:ईरान का पलटवार! अमेरिका के 5 टैंकर तबाह होने के बाद 10 जहाजों पर हमला | Iran US War #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-11T02:15:29+00:00

BRICS Summit 2026: ब्रिक्स समिट में भाग लेने New Delhi पहुंचे Vladimir Putin, PM Modi से आज मुलाकात #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-11T02:17:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers