'देश तोड़ने वालों को गांधी की नहीं नेताजी की भाषा में जवाब देंगे', बंगाल CM सुवेंदु अधिकारी ने लगाई फटकार
बंगाल की जादवपुर यूनिवर्सिटी में सियासी हंगामा जारी है. इस बीच, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि राष्ट्र विरोधी ताकतों के समर्थकों का इलाज करना होगा. उन्होंने कहा कि अगर जादवपुर विश्वविद्यालय में कश्मीर की आजादी के नारे लगाए जाते हैं तो गांधीजी की तरह नहीं बल्कि नेताजी की भाषा में जवाब दूंगा. मुख्यमंत्री ने विधानसभा में कहा कि जादवपुर यूनिवर्सिटी को 1300 करोड़ रुपये का अनुदान मिलेगा लेकिन भारत को तोड़ने की बात करने वालों के टुकड़े-टुकड़े कर दिए जाएंगे.
जादवपुर यूनिवर्सिटी के स्टाफ से कही ये बातें
CM शुभेंदु ने बंगाल विधानसभा में टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ के यूनिवर्सिटी के बीच ट्रांसफर की सुविधा देने वाले संशोधन बिल को पेश करते हुए कहा कि प्रस्तावित कानून के जरिए तथाकथित पंडितों को नए संस्थानों में भेजा जाएगा. इससे उनको फायदा होगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बिल संस्थानों की स्वायत्तता और सरकार के प्रति जवाबदेही के बीच संतुलन बनाएगा. इससे PhD सुपरविजन और प्रोजेक्ट्स पर कोई भी असर नहीं पड़ेगा. CM ने आगे कहा कि बिल के प्रावधान से जो भी खुश नहीं है. वह अपनी नौकरी छोड़ सकते हैं.
बंगाल से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- West Bengal: बंगाल CM के PA चंद्रनाथ की हत्या करने वाले 3 शूटर गिरफ्तार, उत्तर प्रदेश से पकड़े गए
धीरेंद्र शास्त्री पर सीएम का बयान
जादवपुर यूनिवर्सिटी के पूर्व वाइस चांसलर गोपाल सेन की 1970s में हुई हत्या के बारे में CM ने कहा कि अगर जरूरत पड़ती है तो सरकार घटना की जांच के लिए एक पैनल बना सकती है. इसके साथ ही CM ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री के मांस वाले बयान पर कहा कि वे कोलकाता पुलिस को निर्देश देंगे कि वह उन लोगों को गिरफ्तार करें, जिन्होंने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के हालिया विरोध प्रदर्शन के दौरान धर्मगुरू की तस्वीरें जलाईं थीं.
जादवपुर यूनिवर्सिटी में हुआ था विवाद
बता दें, पिछले दिनों जादवपुर यूनिवर्सिटी में वामपंथी छात्र समूहों और ABVP के बीच झड़प हो गई थी, जिसके बाद यूनिवर्सिटी को लेकर CM अधिकारी आक्रामक हैं. बुधवार को CM ने गोलपार्क से 3 किलोमीटर लंबी 'गेरुआ सम्मान यात्रा' (केसरिया सम्मान मार्च) का नेतृत्व करने किया और कैंपस के बाहर 8B बस स्टैंड पर लोगों को संबोधित किया.
बंगाल से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- CM बनते ही शुभेंदु अधिकारी ने लिया बड़ा फैसला, पश्चिम बंगाल के सभी स्कूलों में अनिवार्य किया वंदे मातरम
कनोहर इलेक्ट्रिकल्स के आईपीओ को 90 गुना, ग्लास वॉल सिस्टम्स को 81 गुना अभिदान मिला
कनोहर इलेक्ट्रिकल्स के आईपीओ को 90 गुना, ग्लास वॉल सिस्टम्स को 81 गुना अभिदान मिला
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
IBC24







