इंदौर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, सांवेर के बंद मकान से 792 लीटर अवैध शराब की जब्त, कीमत 5.50 लाख
इंदौर जिला आबकारी विभाग ने सांवेर के ग्राम बसंदरा में एक बंद मकान पर छापा मारकर बड़ी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी है। दरअसल कार्रवाई के दौरान मौके से देशी शराब, विदेशी शराब और बीयर की कुल 85 पेटियां बरामद हुईं। मामले में आबकारी विभाग ने आगे की जांच शुरू कर दी है। छापेमारी के दौरान मकान से कुल 792 बल्क लीटर अवैध मदिरा बरामद हुई।
विभाग के मुताबिक बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 5.50 लाख रुपए है। कार्रवाई मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर की गई जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर बंद मकान की तलाशी ली और शराब जब्त कर ली।
सांवेर के बसंदरा गांव में कैसे हुई कार्रवाई
दरअसल आबकारी अधिकारी कमलेश सोलंकी ने बताया कि विभाग को ग्राम बसंदरा में अवैध शराब रखे जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर बंद मकान की तलाशी ली, जहां बड़ी मात्रा में शराब का स्टॉक मिला। तलाशी के दौरान लगभग 45 पेटी देशी शराब, 31 पेटी अलग-अलग ब्रांड की विदेशी शराब और 9 पेटी बीयर बरामद की गई। मौके से मिली पूरी शराब को जब्त कर विभाग ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार अब यह पता लगाया जा रहा है कि शराब किसकी है इसे वहां किसने रखा था और इसका इस्तेमाल या सप्लाई कहां की जानी थी। मामले में संबंधित लोगों से पूछताछ की जाएगी और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
1 अप्रैल से अब तक 5 करोड़ से ज्यादा की अवैध शराब जब्त
आबकारी विभाग ने बताया कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 1 अप्रैल से अब तक करीब 5 करोड़ रुपए से अधिक कीमत की अवैध शराब जब्त की जा चुकी है। इसी अवधि में करीब 100 दोपहिया वाहन और 4 बड़े वाहन भी जब्त किए गए हैं जिनका इस्तेमाल अवैध शराब के परिवहन में होने की आशंका है। विभाग का कहना है कि सांवेर की यह कार्रवाई इसी अभियान का हिस्सा है।
शकील अंसारी, इंदौर
Transfer : गृह विभाग ने निरीक्षक से DSP बनाये गए 150 पुलिस अधिकारियों के पदस्थापना आदेश जारी किये, देखें लिस्ट
मध्य प्रदेश शासन ने गृह विभाग ने पिछले दिनों निरीक्षक से पदोनंत कर उप पुलिस अधीक्षक बनाये गए पुलिस अधिकारियों की पदस्थापना के आदेश जारी कर दिए हैं, इन सभी निरीक्षकों को पदोन्नत करने के बाद विभाग ने पदस्थापना आदेश बाद में जारी करने की बात कही थी जो आज 10 सितम्बर 2026 को जारी कर दिए।
गृह विभाग के आदेश में पुलिस की अलग अलग शाखाओं में पदस्थ ऐसे निरीक्षक जिन्हें डीएसपी बनाया गया था आज उनके तबादला आदेश जारी हुए हैं यानि गृह विभाग ने उनकी नई जगह पर पदस्थापना कर दी है, अब उन्हें तबादला नीति के अनुसार निर्धारित समयावधि में नई जगह ज्वाइन करना होगा।
इन सभी विभागों में पदस्थ अधिकारियों के नाम
गृह विभाग के आदेश में जिला पुलिस बल, पुलिस ट्रेनिंग स्कूल, लोकायुक्त, ईओडब्ल्यू, विशेष शाखा, एसटीएफ, महिला सुरक्षा, एसएएफ, रक्षित निरीक्षक और फिंगर प्रिंट आदि विभागों में पदस्थ पुलिस अधिकारियों के नाम शामिल हैं।
गृह विभाग का पदस्थापना आदेश
https://www.mpbreakingnews.in/wp-content/uploads/2026/09/mpbn-20260910-249959.pdf
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News





