पुतिन के आने से पहले रूसी सैन्य विमान भारत पहुंचे:रूसी राष्ट्रपति की गाड़ियों समेत सैन्य अधिकारी आए, नोएडा एयरपोर्ट पर लैंडिंग
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे से पहले नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रूस के 3 सैन्य विमान उतरे हैं। इनमें रूस का भारी मिलिट्री ट्रांसपोर्ट विमान IL-76 भी शामिल है। विमानों से रूसी सैन्य अधिकारी भारत पहुंचे हैं। इसी के साथ राष्ट्रपति पुतिन के काफिले की गाड़ियां भी भारत लाई गई हैं। तीनों विमान मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे नोएडा एयरपोर्ट के रनवे पर उतरे थे। बुधवार को भी तीनों विमान एयरपोर्ट पर खड़े रहे। एयरपोर्ट की सुरक्षा टीम के साथ रूसी टीम भी विमानों और सुरक्षा इंतजामों पर नजर रख रही है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहली बार किसी विदेशी विमान ने लैंडिंग की है। इससे पहले विदेशी सैन्य और वीवीआईपी विमानों के लिए दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट का इस्तेमाल किया जाता रहा है। तैयारियों का जायजा लेने पहुंची टीम किसी बड़े विदेशी नेता के दौरे से पहले उसकी एडवांस टीम एयरपोर्ट, सुरक्षा व्यवस्था और वीवीआईपी मूवमेंट से जुड़ी तैयारियों का जायजा लेती है। इसी वजह से रूसी टीम भारत आई है। पुतिन का विमान भी नोएडा एयरपोर्ट पर ही उतरेगा या नहीं, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। रिपोर्टों में इसकी संभावना जताई गई है। IL-76 क्या है? IL-76 रूस का भारी मिलिट्री ट्रांसपोर्ट विमान है। इसका इस्तेमाल सैनिकों, सैन्य सामान और दूसरे भारी उपकरणों को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने के लिए किया जाता है। इस तरह के विमान किसी बड़े सैन्य या वीवीआईपी दौरे से पहले जरूरी सामान और अधिकारियों को पहुंचाने में इस्तेमाल किए जा सकते हैं। नोएडा एयरपोर्ट पर पहुंची रूसी टीम भी पुतिन के दौरे से पहले सुरक्षा और दूसरी व्यवस्थाओं की तैयारी कर रही है। पुतिन की मोदी से अहम बैठक पुतिन शुक्रवार को भारत पहुंचेंगे। BRICS समिट से पहले उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक होगी। दोनों नेताओं की बातचीत में रक्षा, Su-57 फाइटर जेट, S-400, रूसी तेल, परमाणु ऊर्जा और रुपये-रूबल में कारोबार जैसे मुद्दे शामिल हो सकते हैं। रक्षा क्षेत्र में सबसे ज्यादा नजर रूस के Su-57 5th जेनरेशन फाइटर के प्रस्ताव पर है। रूस भारत को यह विमान बेचने के साथ भारत में इसके उत्पादन और तकनीकी सहयोग का प्रस्ताव दे रहा है। ----------------------- यह खबर भी पढ़ें… रूस से पांचवीं पीढ़ी के सुखोई-57 ले सकता है भारत रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 12-13 सितंबर को दिल्ली में होने वाले BRICS शिखर सम्मेलन में शामिल होने भारत आएंगे। इस दौरान भारत और रूस के बीच रक्षा सहयोग से जुड़े दो बड़े प्रस्तावों पर चर्चा हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें…
इंदौर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, सांवेर के बंद मकान से 792 लीटर अवैध शराब की जब्त, कीमत 5.50 लाख
इंदौर जिला आबकारी विभाग ने सांवेर के ग्राम बसंदरा में एक बंद मकान पर छापा मारकर बड़ी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी है। दरअसल कार्रवाई के दौरान मौके से देशी शराब, विदेशी शराब और बीयर की कुल 85 पेटियां बरामद हुईं। मामले में आबकारी विभाग ने आगे की जांच शुरू कर दी है। छापेमारी के दौरान मकान से कुल 792 बल्क लीटर अवैध मदिरा बरामद हुई।
विभाग के मुताबिक बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 5.50 लाख रुपए है। कार्रवाई मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर की गई जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर बंद मकान की तलाशी ली और शराब जब्त कर ली।
सांवेर के बसंदरा गांव में कैसे हुई कार्रवाई
दरअसल आबकारी अधिकारी कमलेश सोलंकी ने बताया कि विभाग को ग्राम बसंदरा में अवैध शराब रखे जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर बंद मकान की तलाशी ली, जहां बड़ी मात्रा में शराब का स्टॉक मिला। तलाशी के दौरान लगभग 45 पेटी देशी शराब, 31 पेटी अलग-अलग ब्रांड की विदेशी शराब और 9 पेटी बीयर बरामद की गई। मौके से मिली पूरी शराब को जब्त कर विभाग ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार अब यह पता लगाया जा रहा है कि शराब किसकी है इसे वहां किसने रखा था और इसका इस्तेमाल या सप्लाई कहां की जानी थी। मामले में संबंधित लोगों से पूछताछ की जाएगी और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
1 अप्रैल से अब तक 5 करोड़ से ज्यादा की अवैध शराब जब्त
आबकारी विभाग ने बताया कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 1 अप्रैल से अब तक करीब 5 करोड़ रुपए से अधिक कीमत की अवैध शराब जब्त की जा चुकी है। इसी अवधि में करीब 100 दोपहिया वाहन और 4 बड़े वाहन भी जब्त किए गए हैं जिनका इस्तेमाल अवैध शराब के परिवहन में होने की आशंका है। विभाग का कहना है कि सांवेर की यह कार्रवाई इसी अभियान का हिस्सा है।
शकील अंसारी, इंदौर
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Mp Breaking News





