Responsive Scrollable Menu

इंडिगो की लखनऊ-सऊदी अरब फ्लाइट की अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग:टॉयलेट में बम की धमकी लिखा टिश्यू पेपर मिला; 10 दिन में दूसरी घटना

लखनऊ से सऊदी अरब के दम्माम जा रही इंडिगो की फ्लाइट में गुरुवार को बम की धमकी मिली। इसके बाद अहमदाबाद एयरपोर्ट पर प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। उड़ान के दौरान क्रू मेंबर को विमान के टॉयलेट में एक टिश्यू पेपर मिला, जिस पर अंग्रेजी में ‘बम’ लिखा था। फ्लाइट को करीब शाम 5:55 बजे सरदार वल्लभभाई पटेल एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया। प्लेन में 133 यात्री सवार थे। लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित निकालकर टर्मिनल-2 ले जाया गया। प्लेन को आइसोलेशन एरिया में ले जाकर सुरक्षा एजेंसियों ने केबिन, सीटों, कार्गो और पैसेंजर्स के सामान की जांच की। शुरुआती जांच में विमान से कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक नहीं मिला है। 10 दिन पहले भी सऊदी अरब के दम्माम जा रही फ्लाइट में मिली थी इसी तरह की धमकी सऊदी अरब के दम्माम से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट में सोमवार को बम की धमकी मिलने के बाद अहमदाबाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। उड़ान के दौरान क्रू मेंबर को विमान के टॉयलेट में एक टिश्यू पेपर मिला, जिस पर अंग्रेजी में ‘बम’ लिखा था। पूरी खबर पढ़ें… -------------------- ये खबरें भी पढ़ें… बिलासपुर विमान हादसा, टायर फटने से 3 पहिए लॉक हुए:केबिन में फैली जलने की गंध छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट पर दिल्ली की अलायंस एयर की फ्लाइट 9I613 (VT-UDA) का टायर फटने से बड़ा हादसा टल गया। विमान रनवे पर रुक गया, वरना खेत की ओर जाने पर बड़ा हादसा हो सकता था। पूरी खबर पढ़ें… एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट टर्बुलेंस में फंसी, 17 घायल:पैसेंजर ने बताया- विमान 3 मिनट पलटी खाता रहा थाईलैंड के फुकेट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया फ्लाइट AI2379 मंगलवार को टर्बुलेंस, यानी तेज हवा के झटकों में फंस गई। अचानक 300 फीट तक नीचे आ गई। हालांकि, पायलट ने स्थिति संभाली और फ्लाइट को दिल्ली एयरपोर्ट पर सुबह 11:07 बजे सुरक्षित उतार लिया। प्लेन में 137 यात्री और 8 क्रू मेंबर्स सवार थे। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

शरीर से 20 गुना लंबे हैं इस एलियन जैसे जीव के हाथ, समंदर में 20000 फीट नीचे से पहली बार सामने आया इसका वीडियो

समंदर की हजारों फीट गहराई में कैमरे में कैद हुआ ये रहस्यमयी जीव पहली नजर में किसी एलियन जैसा लगता है. लंबे टेंटेकल्स और अजीब मुद्रा वाले इस बिगफिन स्क्विड को लेकर वैज्ञानिक भी हैरान हैं. आखिर ये जीव इतनी गहराई में कैसे रहता है और इसके लंबे हाथ किस काम आते हैं?

Continue reading on the app

  Sports

एक ही T20I मैच में 3 बार हैट्रिक से चूका, फिर भी 8 विकेट लेकर रचा इतिहास, 22 साल के गेंदबाज का अटूट वर्ल्ड रिकॉर्ड

unbreakable cricket record: भूटान के सोनम येशे के नाम टी20 इंटरनेशनल मैच में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने का रिकॉर्ड है. 22 साल के इस स्पिन गेंदबाज ने पिछले साल म्यांमार के खिलाफ यह कीर्तिमान नाम किया. अकेले ही इस युवा स्टार ने 8 बल्लेबाजों को आउट करके इतिहास रच दिया था. Fri, 11 Sep 2026 15:32:03 +0530

  Videos
See all

8th Pay Commission Update: केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी बढ़ी? | DA HIke | Salary Hike #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-11T10:13:14+00:00

BRICS Summit 2026 : रूसी राष्ट्रपति राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का भारत में आगमन #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-11T10:06:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers