राहुल गांधी बोले- पहचान के आधार पर हमला भी त्रासदी:मणिपुरी संगीतकार को श्रद्धांजलि दी; दिल्ली में 4 दिन पहले 6 लोगों ने घर में घुसकर मार डाला था
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मणिपुर के दिवंगत संगीतकार चोंगथम विक्रम सिंह के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने विक्रम की हत्या को दुखद बताते हुए कहा कि उन्हें सिर्फ इसलिए निशाना बनाया गया क्योंकि वे कहां से आए थे। राहुल गांधी ने कहा कि एक युवा की हत्या अपने आप में बड़ी त्रासदी है। इसके साथ ही किसी व्यक्ति पर उसकी पहचान और वह किस जगह से आया है, इस आधार पर हमला होना भी गंभीर चिंता की बात है। दिल्ली में 54 साल के मणिपुर मूल के संगीतकार चोंगथम विक्रम सिंह की पीट-पीटकर हत्या के आरोप में पुलिस ने 7 लोगों को पकड़ा है। इनमें एक नाबालिग भी है। घटना 6 सितंबर 2026 की रात करीब 11:30 बजे की है। दक्षिण दिल्ली के आश्रम इलाके में रहने वाले विक्रम सिंह अपने घर के नीचे डिलीवरी बॉय और स्थानीय ढाबे के कर्मचारियों के तेज शोर और हंगामे पर आपत्ति जताने गए थे। राहुल बोले- हिंसा और नफरत का इस्तेमाल गलत राहुल गांधी ने कहा कि विक्रम की हत्या हुई या नहीं हुई, इस घटना में हिंसा जरूर थी। इसमें हिंसा, नफरत और अहंकार दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि आजकल एक सोच जैसी बनती जा रही है कि अगर कोई व्यक्ति ताकतवर है तो वह हिंसा कर सकता है। राहुल ने इस रवैये को गलत बताते हुए कहा कि ताकत के आधार पर किसी के साथ हिंसा करना स्वीकार नहीं किया जा सकता। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया, 2 तस्वीरें… दिल्ली में रहने वाले नॉर्थईस्ट के लोगों की सुरक्षा पर चिंता इस मामले ने नॉर्थईस्ट समुदाय के लोगों में दिल्ली में रहने वालों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। घटना को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं। पुलिस मामले की परिस्थितियों और हमले के मकसद की जांच कर रही है। इस बारे में आगे की पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। -------------------- ये खबर भी पढ़ें… कोडरमा में युवक की पीट-पीटकर हत्या: घर में घुस आरोपियों ने की वारदात, परिवार के सामने ही फर्श पर कई बार पटका कोडरमा में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने युवक के घर में घुसकर उसे जमीन पर कई बार पटका, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना मरकच्चो पश्चिम स्थित प्रेम नगर की है। मृतक का किसी बात को लेकर होटल में मामूली विवाद हो गया था। पढ़ें पूरी खबर…
इंडिगो की लखनऊ-सऊदी अरब फ्लाइट की अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग:टॉयलेट में बम की धमकी लिखा टिश्यू पेपर मिला; 10 दिन में दूसरी घटना
लखनऊ से सऊदी अरब के दम्माम जा रही इंडिगो की फ्लाइट में गुरुवार को बम की धमकी मिली। इसके बाद अहमदाबाद एयरपोर्ट पर प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। उड़ान के दौरान क्रू मेंबर को विमान के टॉयलेट में एक टिश्यू पेपर मिला, जिस पर अंग्रेजी में ‘बम’ लिखा था। फ्लाइट को करीब शाम 5:55 बजे सरदार वल्लभभाई पटेल एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया। प्लेन में 133 यात्री सवार थे। लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित निकालकर टर्मिनल-2 ले जाया गया। प्लेन को आइसोलेशन एरिया में ले जाकर सुरक्षा एजेंसियों ने केबिन, सीटों, कार्गो और पैसेंजर्स के सामान की जांच की। शुरुआती जांच में विमान से कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक नहीं मिला है। 10 दिन पहले भी सऊदी अरब के दम्माम जा रही फ्लाइट में मिली थी इसी तरह की धमकी सऊदी अरब के दम्माम से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट में सोमवार को बम की धमकी मिलने के बाद अहमदाबाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। उड़ान के दौरान क्रू मेंबर को विमान के टॉयलेट में एक टिश्यू पेपर मिला, जिस पर अंग्रेजी में ‘बम’ लिखा था। पूरी खबर पढ़ें… -------------------- ये खबरें भी पढ़ें… बिलासपुर विमान हादसा, टायर फटने से 3 पहिए लॉक हुए:केबिन में फैली जलने की गंध छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट पर दिल्ली की अलायंस एयर की फ्लाइट 9I613 (VT-UDA) का टायर फटने से बड़ा हादसा टल गया। विमान रनवे पर रुक गया, वरना खेत की ओर जाने पर बड़ा हादसा हो सकता था। पूरी खबर पढ़ें… एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट टर्बुलेंस में फंसी, 17 घायल:पैसेंजर ने बताया- विमान 3 मिनट पलटी खाता रहा थाईलैंड के फुकेट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया फ्लाइट AI2379 मंगलवार को टर्बुलेंस, यानी तेज हवा के झटकों में फंस गई। अचानक 300 फीट तक नीचे आ गई। हालांकि, पायलट ने स्थिति संभाली और फ्लाइट को दिल्ली एयरपोर्ट पर सुबह 11:07 बजे सुरक्षित उतार लिया। प्लेन में 137 यात्री और 8 क्रू मेंबर्स सवार थे। पूरी खबर पढ़ें…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 









