पाकिस्तानी क्रिकेटर रिजवान-इमाम के खिलाफ साइबर जांच:नेशनल एजेंसी ने टीम लीक मामले में नोटिस भेजा; लाहौर कार्यालय में पेश होने को कहा
पाकिस्तान के क्रिकेटर मोहम्मद रिजवान और इमाम-उल-हक को कथित टीम लीक मामले में नोटिस भेजा गया है। नेशनल साइबर क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NCCIA) ने उन्हें शुक्रवार को लाहौर स्थित कार्यालय में पेश होने को कहा है। जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने दोनों खिलाड़ियों के मोबाइल जब्त कर संबंधित अधिकारियों को सौंप दिए हैं। अधिकारी फोन अनलॉक करवाकर उनमें मौजूद जानकारी हासिल कर सकते हैं। NCCIA ने एक तीसरे पाकिस्तानी क्रिकेटर को भी नोटिस भेजा है। हालांकि, उस खिलाड़ी का नाम सामने नहीं आया है। रिपोर्ट्स- ड्रेसिंग रुम से जानकारी लीक की गई थी इंग्लैंड में चल रही टेस्ट सीरीज में 7 खिलाड़ियों को PCB ने टीम से रिलीज कर घर भेज दिया था। इनमें रिजवान और इमाम भी शामिल थे। मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सीरीज के दौरान टीम के ड्रेसिंग रूम से जानकारी लीक की गई थी। PCB ने जांच पर अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। बोर्ड ने यह भी नहीं बताया कि खिलाड़ियों के फोन अपने कब्जे में क्यों लिए गए। PCB प्रवक्ता ने कहा था- अटकलों या दावों पर भरोसा ना करें इससे पहले PCB प्रवक्ता आमिर मीर ने जानकारी दी थी कि खिलाड़ियों के व्यवहार को लेकर इंटरनल जांच शुरू हुई है। उन्होंने बताया कि मीडिया में आ रही खबरों को गंभीरता से लेते हुए यह कदम उठाया गया। आमिर ने कहा था- ‘PCB ऐसे मामलों को अपनी तय प्रक्रिया के मुताबिक संभालता है। यह PCB के नियमों के तहत हो रहा है। इसमें सभी संबंधित लोगों को उचित मौका दिया जा रहा है।’ PCB ने खिलाड़ियों के फोन जब्त किए थे खिलाड़ियों के मोबाइल फोन मीडिया में जानकारी लीक होने के आरोपों की फोरेंसिक जांच के लिए लिए गए थे। टेस्ट सीरीज खत्म होने तक ये फोन बोर्ड के कब्जे में ही रहेंगे। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। PCB ने अभी तक यह नहीं बताया है कि किन खिलाड़ियों के फोन लिए गए हैं और इस कार्रवाई की वजह क्या है। 7 खिलाड़ी और 2 कोच पहले ही हटाए गए पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने तीसरे टेस्ट से पहले टीम में बड़ा फेरबदल किया। बोर्ड ने 7 खिलाड़ियों के साथ हेड कोच सफराज अहमदऔर बॉलिंग कोच उमर गुल को भी हटा दिया था। उनकी जगह माइक हेसन और एश्ले नॉफके को जिम्मेदारी सैंपी गई। पाकिस्तान ने पहला टेस्ट पारी और 103 रन से और दूसरा टेस्ट 194 रन से गंवाया था। अब सीरीज का तीसरा और आखिरी टेस्ट 9 सितंबर से बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जा रहा है। ------------------------- पाकिस्तान क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… शोएब अख्तर बोले- पाकिस्तान क्रिकेट वेंटिलेटर पर:मौजूदा टीम से कोई उम्मीद नहीं; मिस्बाह ने भी सिस्टम पर सवाल उठाए पाकिस्तान क्रिकेट 'वेंटिलेटर पर' है और मौजूदा टीम से कोई उम्मीद नहीं बची है। इंग्लैंड दौरे पर लगातार खराब प्रदर्शन के बीच पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने PCB और टीम की मौजूदा स्थिति पर तीखी टिप्पणी की है। पूरी खबर पढ़ें…
एक ही फ्रीजर में रखा मिला वेज और नॉनवेज, खाद्य विभाग ने ग्वालियर के होटल प्रभा इंटरनेशनल की किचन सील की
जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने और आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने एजी ऑफिस के पास श्रीराम कॉलोनी स्थित द प्रभा इंटरनेशनल होटल की किचन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर होटल की किचन को आगामी आदेश तक के लिए सील कर दिया गया है। साथ ही होटल का खाद्य कारोबार भी बंद करा दिया गया।
कलेक्टर रुचिका चौहान ने जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट और खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन को रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को लगातार निरीक्षण एवं छापामार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसी के तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारी गिरीश राजौरिया द्वारा द प्रभा इंटरनेशनल होटल की किचन का निरीक्षण किया गया।
एक ही फ्रीजर में था वेज और नॉनवेज, किचिन में गंदगी भी
निरीक्षण के दौरान किचन में वेज और नॉनवेज खाद्य पदार्थ एक ही फ्रीजर में साथ रखे हुए पाए गए, जबकि स्पष्ट निर्देश हैं कि वेज और नॉनवेज कहदी पदार्थ अलग होने चाहिए इनके निर्माण से लेकर परोसने तक के बर्तन अलग होएं चाहिए। टीम को इसके अलावा किचन में साफ-सफाई की स्थिति भी संतोषजनक नहीं मिली। खाद्य सामग्री के भंडारण और रखरखाव की व्यवस्था में भी कमियां पाई गईं।
खाद्य लाइसेंस की वैधता भी समाप्त
जांच के दौरान होटल का खाद्य लाइसेंस भी एक्सपायर पाया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग ने इसे गंभीर अनियमितता मानते हुए तत्काल कार्रवाई की। खाद्य विभाग द्वारा वैध खाद्य लाइसेंस के अभाव और निरीक्षण में सामने आई अन्य अनियमितताओं के चलते होटल का खाद्य कारोबार बंद करा दिया गया है। साथ ही होटल की किचन को आगामी आदेश तक सील कर दिया गया है।
पनीर और रिफाइंड सोयाबीन तेल के नमूने जाँच के लिए भेजे
खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने प्रयोगशाला में जांच के लिए होटल से पनीर और रिफाइंड सोयाबीन तेल के नमूने भी लिए हैं। इन नमूनों की जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन एवं खाद्य सुरक्षा विभाग की इस कार्रवाई से खाद्य कारोबारियों में भी हड़कंप की स्थिति है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Mp Breaking News







