Responsive Scrollable Menu

भारत-अफगानिस्तान पहला टी-20 13 सितंबर को ही होगा:दिल्ली पुलिस ने BRICS समिट के चलते टालने को कहा था, DDCA बोला- इंतजाम हो जाएंगे

दिल्ली में 13 सितंबर को होने वाला भारत-अफगानिस्तान पहला टी-20 तय कार्यक्रम के मुताबिक ही खेला जाएगा। BRICS समिट के कारण मैच टलने की खबरों के बीच दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) ने साफ किया कि उसे मैच स्थगित करने या जगह बदलने का कोई निर्देश नहीं मिला है। DDCA ने कहा- मैच तय तारीख पर होगा DDCA ने X पर लिखा- दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के साथ बैठक के बाद हमें जरूरी सहयोग और व्यवस्थाओं का भरोसा मिला है। भारत मंडपम से 5 किमी दूर स्टेडियम 11 से 13 सितंबर तक दिल्ली में BRICS समिट होगी। इसका आयोजन भारत मंडपम में है, जो अरुण जेटली स्टेडियम से करीब 5 किलोमीटर दूर है। दोनों जगह महात्मा गांधी रोड से जुड़ी हैं। समिट के दौरान VVIP मूवमेंट के कारण सेंट्रल दिल्ली में ट्रैफिक प्रतिबंध और रूट डायवर्जन रहेंगे। इस दौरान स्कूल और सरकारी दफ्तर भी बंद रहेंगे। प्रशासन ने सड़कों पर आवाजाही को लेकर एडवाइजरी जारी की है। 13 से 17 सितंबर तक तीन टी-20 भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज 13 से 17 सितंबर तक होगी। तीनों मुकाबले अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे। पहला मैच 13 सितंबर को शाम 7 बजे शुरू होगा। भारत में सुरक्षा के कारण पहले भी बदले क्रिकेट के कार्यक्रम --------------- सीरीज से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… अफगानिस्तान सीरीज से बाहर हो सकते हैं हर्षित राणा भारत के तेज गेंदबाज हर्षित राणा अफगानिस्तान के खिलाफ 13 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की टी-20 सीरीज से बाहर हो सकते हैं। राणा अभी हैमस्ट्रिंग चोट से पूरी तरह नहीं उबर पाए हैं और उन्हें फिट होने में और समय लगेगा। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

पाकिस्तानी क्रिकेटर रिजवान-इमाम के खिलाफ साइबर जांच:नेशनल एजेंसी ने टीम लीक मामले में नोटिस भेजा; लाहौर कार्यालय में पेश होने को कहा

पाकिस्तान के क्रिकेटर मोहम्मद रिजवान और इमाम-उल-हक को कथित टीम लीक मामले में नोटिस भेजा गया है। नेशनल साइबर क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NCCIA) ने उन्हें शुक्रवार को लाहौर स्थित कार्यालय में पेश होने को कहा है। जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने दोनों खिलाड़ियों के मोबाइल जब्त कर संबंधित अधिकारियों को सौंप दिए हैं। अधिकारी फोन अनलॉक करवाकर उनमें मौजूद जानकारी हासिल कर सकते हैं। NCCIA ने एक तीसरे पाकिस्तानी क्रिकेटर को भी नोटिस भेजा है। हालांकि, उस खिलाड़ी का नाम सामने नहीं आया है। रिपोर्ट्स- ड्रेसिंग रुम से जानकारी लीक की गई थी इंग्लैंड में चल रही टेस्ट सीरीज में 7 खिलाड़ियों को PCB ने टीम से रिलीज कर घर भेज दिया था। इनमें रिजवान और इमाम भी शामिल थे। मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सीरीज के दौरान टीम के ड्रेसिंग रूम से जानकारी लीक की गई थी। PCB ने जांच पर अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। बोर्ड ने यह भी नहीं बताया कि खिलाड़ियों के फोन अपने कब्जे में क्यों लिए गए। PCB प्रवक्ता ने कहा था- अटकलों या दावों पर भरोसा ना करें इससे पहले PCB प्रवक्ता आमिर मीर ने जानकारी दी थी कि खिलाड़ियों के व्यवहार को लेकर इंटरनल जांच शुरू हुई है। उन्होंने बताया कि मीडिया में आ रही खबरों को गंभीरता से लेते हुए यह कदम उठाया गया। आमिर ने कहा था- ‘PCB ऐसे मामलों को अपनी तय प्रक्रिया के मुताबिक संभालता है। यह PCB के नियमों के तहत हो रहा है। इसमें सभी संबंधित लोगों को उचित मौका दिया जा रहा है।’ PCB ने खिलाड़ियों के फोन जब्त किए थे खिलाड़ियों के मोबाइल फोन मीडिया में जानकारी लीक होने के आरोपों की फोरेंसिक जांच के लिए लिए गए थे। टेस्ट सीरीज खत्म होने तक ये फोन बोर्ड के कब्जे में ही रहेंगे। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। PCB ने अभी तक यह नहीं बताया है कि किन खिलाड़ियों के फोन लिए गए हैं और इस कार्रवाई की वजह क्या है। 7 खिलाड़ी और 2 कोच पहले ही हटाए गए पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने तीसरे टेस्ट से पहले टीम में बड़ा फेरबदल किया। बोर्ड ने 7 खिलाड़ियों के साथ हेड कोच सफराज अहमदऔर बॉलिंग कोच उमर गुल को भी हटा दिया था। उनकी जगह माइक हेसन और एश्ले नॉफके को जिम्मेदारी सैंपी गई। पाकिस्तान ने पहला टेस्ट पारी और 103 रन से और दूसरा टेस्ट 194 रन से गंवाया था। अब सीरीज का तीसरा और आखिरी टेस्ट 9 सितंबर से बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जा रहा है। ------------------------- पाकिस्तान क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… शोएब अख्तर बोले- पाकिस्तान क्रिकेट वेंटिलेटर पर:मौजूदा टीम से कोई उम्मीद नहीं; मिस्बाह ने भी सिस्टम पर सवाल उठाए पाकिस्तान क्रिकेट 'वेंटिलेटर पर' है और मौजूदा टीम से कोई उम्मीद नहीं बची है। इंग्लैंड दौरे पर लगातार खराब प्रदर्शन के बीच पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने PCB और टीम की मौजूदा स्थिति पर तीखी टिप्पणी की है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

वनडे में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले 5 बल्लेबाज, 12 साल से अटूट है विश्व कीर्तिमान

5 batsman Most runs in an innings in ODI: वनडे क्रिकेट के इतिहास में बल्लेबाजों की कई तूफानी पारियों ने खेल की परिभाषा बदल दी. 50 ओवर के फॉर्मेट में 200 से अधिक रनों का आंकड़ा छूना किसी भी बल्लेबाज के लिए ऐतिहासिक सपना होता है. रोहित शर्मा के विश्व रिकॉर्ड से लेकर मार्टिन गप्टिल, वीरेंद्र सहवाग, क्रिस गेल और फखर ज़मान के दोहरे शतकों ने मैदान पर नया इतिहास रचा. वनडे क्रिकेट के इतिहास की पांच सबसे बड़ी पारियों के बारे में जानते हैं. Fri, 11 Sep 2026 05:01:03 +0530

  Videos
See all

Iran-US War:ईरान का पलटवार! अमेरिका के 5 टैंकर तबाह होने के बाद 10 जहाजों पर हमला | Iran US War #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-11T02:15:29+00:00

Putin India Visit: रूसी राष्ट्रपति पुतिन हुआ भव्य स्वागत | BRICS Summit 2026 | Bharat Mandapam #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-11T02:12:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers