Hartalika Teej Jewellery: हरतालिका तीज पर पहनें ये ज्वेलरी, ट्रेडिशनल लुक में लगेगा मॉडर्न टच
Hartalika Teej Jewellery: हरतालिका तीज जैसे पर्व पर महिलाएं ट्रेडिशनल लुक कैरी करती हैं। अपने फेस्टिव लुक को कंप्लीट करने के लिए वैसे तो आप अपनी पसंद की कोई भी ज्वेलरी पहन सकती हैं। लेकिन अगर आप डिफरेंट लुक चाहती हैं तो यहां बताए जा रहे ज्वेलरी ऑप्शंस को ट्राय कर सकती हैं।
हरतालिका तीज पर महिलाएं साड़ी, लहंगे या एथनिक ड्रेस के साथ मैचिंग ज्वेलरी पहनकर अपने लुक को कंप्लीट लुक देती हैं। ज्वेलरीज में कौनसे ऑप्शंस उपलब्ध हैं, यहां बता रहे हैं।
झुमके
इन दिनों लड़ी वाले झुमके, झूमर झुमके और चांदबाली खास पसंद किए जा रहे हैं। इसके अलावा कुंदन, पोलकी, मीनाकारी और मोती वाले डिजाइन के झुमके ट्रेडिशनल लुक के लिए खूब जंचते हैं। वहीं पर्ल ड्रॉप, स्टोन ड्रॉप, लटकन और मल्टी-लेयर झुमके पहनकर थोड़ा मॉडर्न अंदाज पाया जा सकता है। फूल-पत्ती और पीकॉक डिजाइन भी एथनिक लुक के साथ खूबसूरत लगते हैं।
अगर आप बनारसी या सिल्क साड़ी पहन रही हैं, तो लड़ी वाले या कुंदन झुमके चुन सकती हैं। हल्की या प्रिंटेड साड़ी के साथ चांदबाली और पर्ल ड्रॉप झुमके अच्छे लगेंगे। वहीं एथनिक ड्रेस के साथ मीडियम-साइज के झूमर या स्टोन ड्रॉप ईयररिंग्स चेहरे पर ज्यादा हैवी नहीं लगेंगे।
नेकलेस
इस बार तीज पर नेकलेस में हैवी और लाइट, दोनों तरह के डिजाइन ट्रेंड में हैं। अगर आप बनारसी या सिल्क साड़ी पहन रही हैं, तो रानी हार, पोलकी हार, कुंदन चोकर, जड़ाऊ हार या लेयर्ड नेकलेस चुन सकती हैं। इससे साड़ी का ट्रेडिशनल और रॉयल लुक निखरकर आएगा।
वहीं, अगर साड़ी पर पहले से हैवी वर्क है, तो डेलिकेट कुंदन चोकर, मोती की माला, पर्ल चेन या स्टोन पेंडेंट पहनें। एथनिक ड्रेस के साथ हल्का चोकर या सिंगल-लेयर नेकलेस और लहंगे के साथ लेयर्ड या स्टेटमेंट नेकलेस खूबसूरत लगेगा।
चूड़ियां
तीज पर हरी चूड़ियां खासतौर पर पहनी जाती हैं और इन दिनों इनमें भी कई नई वैरायटीज देखने को मिल रही हैं। हरी चूड़ियों में कुंदन, मीनाकारी और स्टोन वर्क वाली डिजाइन काफी ट्रेंड में हैं। इसके साथ ही बॉटल ग्रीन, एमराल्ड ग्रीन, डीप ग्रीन और लाइट ग्रीन कलर के शेड्स में भी ये डिजाइन आसानी से मिल जाते हैं। आप इन चूड़ियों को रेड, पिंक, मैरून या गोल्डन कलर की चूड़ियों के साथ मिलाकर पहन सकती हैं।
गोल्डन एंड ग्रीन मोती वर्क वाले चूड़ी सेट भी इन दिनों पसंद किए जा रहे हैं। चूड़ियों के बीच कुंदन, मीनाकारी या गोल्डन कड़ा पहनने से सेट और खूबसूरत लगेगा। बनारसी या सिल्क साड़ी के साथ ग्रीन चूड़ियों और गोल्डन कड़े का कॉम्बिनेशन अच्छा लगेगा, जबकि एथनिक ड्रेस के साथ मोती या स्टोन वर्क वाला चूड़ी सेट पहन सकती हैं।
बिंदी
तीज पर श्रृंगार में बिंदी को जरूर शामिल करें। इन दिनों रेड, मैरून और ग्रीन कलर की गोल बिंदी के साथ स्टोन, पर्ल, कुंदन, मल्टी-स्टोन और डिजाइनर बिंदी भी पसंद की जा रही हैं। छोटी गोल बिंदी के अलावा बूंद, पत्ती, फूल और चांद डिजाइन वाली बिंदी भी ट्रेंड में हैं।
अगर आप पारंपरिक साड़ी पहन रही हैं, तो लंबी या थोड़ी बड़ी बिंदी चुन सकती हैं, जबकि एथनिक ड्रेस के साथ छोटी गोल, पर्ल या स्टोन वाली बिंदी खूबसूरत लगेगी। बोरला पहन रही हैं, तो छोटी बिंदी रखें, ताकि माथे का पूरा श्रृंगार बैलेंस्ड नजर आए।
बिछिया-पायल
पैरों के श्रृंगार में पायल से जुड़ी बिछिया इन दिनों काफी पसंद की जा रही हैं। इसमें बिछिया से एक नाजुक चेन जुड़ी होती है, जो पायल तक जाती है। फूल, पत्ती, मोती, स्टोन, चेन और छोटे घुंघरू वाली डिजाइन चुन सकती हैं। डबल-फिंगर और कुंदन डिटेलिंग वाली बिछिया भी खूबसूरत लगती है। पायल में भी मल्टी-चेन, छोटे घुंघरू, मोती की लड़ी, झंकार और फूल-पत्ती वाली डिजाइन पसंद की जा रही हैं।
साड़ी या लहंगे के साथ घुंघरू वाली पायल और डिजाइनर बिछिया, जबकि एथनिक ड्रेस के साथ पतली चेन या मोती वाली पायल पहन सकती हैं। अगर बिछिया हैवी है, तो पायल को थोड़ा लाइट रखें।
बोरला
तीज पर रॉयल और पारंपरिक लुक के लिए बोरला पहन सकती हैं। कुंदन, पोलकी, मोती और स्टोन वाले बोरला इन दिनों पसंद किए जा रहे हैं। बनारसी या सिल्क साड़ी और लहंगे के साथ बोरला काफी खूबसूरत लगेगा। अगर बोरला की जगह हल्का लुक चाहती हैं, तो कुंदन या पर्ल वाला मांगटीका चुन सकती हैं। बोरला या मांगटीका के साथ छोटी बिंदी और मीडियम-साइज के झुमके रखें, ताकि पूरा लुक बैलेंस्ड नजर आए।
नथ
तीज के ट्रेडिशनल लुक में नथ, चेहरे की खूबसूरती को और निखार देती है। कुंदन, पोलकी और मोती वाली नथ के साथ लड़ी, फूल-पत्ती और राजस्थानी स्टाइल की बड़ी नथ भी पसंद की जा रही हैं। बनारसी या सिल्क साड़ी के साथ बड़ी नथ रॉयल लुक देगी, जबकि एथनिक ड्रेस के साथ छोटी नथ या नोज पिन हल्का और एलिगेंट लुक देगी। बड़ी नथ पहन रही हैं, तो झुमके थोड़े हल्के रखें, ताकि चेहरे का लुक ज्यादा भरा हुआ न लगे।
रखें ध्यान: अगर झुमके हैवी हैं, तो नेकलेस हल्का रखें। वहीं स्टेटमेंट नेकलेस के साथ ईयररिंग्स को थोड़ा सिंपल रखें। बिंदी, नथ और बाकी ज्वेलरी में भी बैलेंस रखें। इससे सोलह श्रृंगार पारंपरिक होने के साथ ट्रेंडी भी नजर आएगा।
श्रुति आयंगर
(ज्वेलरी डिजाइनर स्वाति झवर से बातचीत पर आधारित)
कार पर लग गए दाग, कलर भी हो गया पुराना, तो RTO की इस प्रोसेस से कलर ही बदल डालें; नई बन जाएगी
कार का कलर बदलने का लीगल तरीका होता है। जिससे आप फ्यूचर में कभी कार का कलर बदलने के चलते चालान का शिकार नहीं बनेंगे। साथ ही, आपकी कार को लेकर पुलिस भी कोई एक्शन नहीं ले पाएगी। बस इसके लिए आपको कुछ लीगल प्रोसेस को फॉलो करना होगा।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Hindustan





