Responsive Scrollable Menu

US Report: भारत के पास कितने परमाणु बम हैं? अमेरिकी थिंक टैंक ने बताया आंकड़ा

भारत के परमाणु हथियारों के भंडार को लेकर एक नई रिपोर्ट सामने आई है. फेडरेशन ऑफ अमेरिकन साइंटिस्ट्स (FAS) के आकलन के अनुसार, भारत के पास करीब 190 परमाणु वॉरहेड हैं. इनमें से 160 से अधिक वॉरहेड संभावित रूप से मौजूदा ऑपरेशनल डिलीवरी सिस्टम से जुड़े हैं, जबकि बाकी वॉरहेड नए विकसित किए जा रहे मिसाइल सिस्टम के लिए रखे जाने का अनुमान है.

रिपोर्ट के मुताबिक भारत के परमाणु हथियारों की संख्या पिछले कुछ वर्षों में धीरे-धीरे बढ़ी है. FAS का अनुमान है कि भारत के पास मौजूद सैन्य उपयोग योग्य प्लूटोनियम की मात्रा इतनी हो सकती है कि भविष्य में देश का परमाणु शस्त्रागार 225 वॉरहेड तक पहुंच सके. हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि इतने हथियार अभी तैयार या तैनात हैं. यह अनुमान उपलब्ध परमाणु सामग्री और उसके संभावित उपयोग पर आधारित है.

पाकिस्तान के मुकाबले भारत का परमाणु भंडार

परमाणु हथियारों के अनुमान को लेकर विभिन्न अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के आंकड़ों में कुछ अंतर हो सकता है. SIPRI के 2026 के आकलन के अनुसार, जनवरी 2026 में भारत के पास करीब 190 परमाणु वॉरहेड, जबकि पाकिस्तान के पास लगभग 170 वॉरहेड थे. SIPRI ने यह भी कहा कि भारत ने अपने परमाणु शस्त्रागार का विस्तार जारी रखा है और नए प्रकार की परमाणु डिलीवरी प्रणालियों को विकसित करने पर काम कर रहा है.

हालांकि, परमाणु हथियारों की वास्तविक संख्या सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं होती. इसलिए FAS और SIPRI जैसी संस्थाओं के आंकड़े अनुमान हैं, जिन्हें सार्वजनिक जानकारी, उपग्रह तस्वीरों, परमाणु सामग्री के उत्पादन और हथियार प्रणालियों के विश्लेषण के आधार पर तैयार किया जाता है.

नए मिसाइल सिस्टम पर जोर

रिपोर्टों के अनुसार भारत अपनी परमाणु क्षमता को आधुनिक बनाने पर भी लगातार काम कर रहा है. इसमें जमीन, समुद्र और हवा से परमाणु हथियार पहुंचाने की क्षमता को मजबूत करना शामिल है. भारत की परमाणु नीति में लंबी दूरी की मिसाइलों और समुद्र आधारित प्रणालियों का महत्व बढ़ा है. SIPRI के अनुसार, भारत का आधुनिकीकरण कार्यक्रम विशेष रूप से ऐसी लंबी दूरी की प्रणालियों पर केंद्रित हो रहा है, जो चीन तक लक्ष्यों को साधने में सक्षम हों.

भारत ने अग्नि श्रृंखला की मिसाइलों के साथ-साथ समुद्र से परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम प्रणालियों को भी विकसित किया है. अग्नि-V जैसे सिस्टम भारत की लंबी दूरी की रणनीतिक क्षमता का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं. FAS के आकलन में भारत के अधिकांश परमाणु वॉरहेड सामान्य परिस्थितियों में मिसाइलों से जुड़े हुए नहीं, बल्कि केंद्रीय भंडारण में रखे जाने की बात कही गई है.

प्लूटोनियम उत्पादन से भविष्य की क्षमता बढ़ने का अनुमान

FAS और Bulletin of the Atomic Scientists के विश्लेषण में भारत के प्लूटोनियम उत्पादन पर भी ध्यान दिया गया है. रिपोर्ट के अनुसार, भारत के पास भविष्य में परमाणु हथियारों की संख्या बढ़ाने की क्षमता हो सकती है. प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर (PFBR) से भविष्य में प्लूटोनियम उपलब्धता बढ़ने की संभावना भी इस आकलन का हिस्सा है. हालांकि, परमाणु सामग्री की उपलब्धता और तैयार परमाणु हथियारों की संख्या को एक समान नहीं माना जा सकता.

भारत की परमाणु नीति में क्या बदलाव?

भारत लंबे समय से 'नो फर्स्ट यूज' (NFU) नीति की बात करता रहा है. इसका अर्थ है कि भारत परमाणु हथियारों का पहले इस्तेमाल न करने की नीति रखता है, हालांकि परमाणु हथियारों और उनकी रणनीतिक क्षमता को देश की सुरक्षा और प्रतिरोधक क्षमता का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है. FAS के नए आकलन में भी भारत की इस नीति का उल्लेख किया गया है.

कुल मिलाकर, FAS और SIPRI के आकलन भारत के परमाणु शस्त्रागार के धीरे-धीरे विस्तार और उसके रणनीतिक आधुनिकीकरण की ओर संकेत करते हैं. हालांकि, वास्तविक परमाणु हथियारों की संख्या और उनकी तैनाती से जुड़ी अधिकांश जानकारी गोपनीय होने के कारण सार्वजनिक आंकड़ों को अनुमान के तौर पर ही देखा जाना चाहिए.

Continue reading on the app

Hartalika Teej Jewellery: हरतालिका तीज पर पहनें ये ज्वेलरी, ट्रेडिशनल लुक में लगेगा मॉडर्न टच

Hartalika Teej Jewellery: हरतालिका तीज जैसे पर्व पर महिलाएं ट्रेडिशनल लुक कैरी करती हैं। अपने फेस्टिव लुक को कंप्लीट करने के लिए वैसे तो आप अपनी पसंद की कोई भी ज्वेलरी पहन सकती हैं। लेकिन अगर आप डिफरेंट लुक चाहती हैं तो यहां बताए जा रहे ज्वेलरी ऑप्शंस को ट्राय कर सकती हैं।

हरतालिका तीज पर महिलाएं साड़ी, लहंगे या एथनिक ड्रेस के साथ मैचिंग ज्वेलरी पहनकर अपने लुक को कंप्लीट लुक देती हैं। ज्वेलरीज में कौनसे ऑप्शंस उपलब्ध हैं, यहां बता रहे हैं।

झुमके

Hartalika Teej Jewellery

इन दिनों लड़ी वाले झुमके, झूमर झुमके और चांदबाली खास पसंद किए जा रहे हैं। इसके अलावा कुंदन, पोलकी, मीनाकारी और मोती वाले डिजाइन के झुमके ट्रेडिशनल लुक के लिए खूब जंचते हैं। वहीं पर्ल ड्रॉप, स्टोन ड्रॉप, लटकन और मल्टी-लेयर झुमके पहनकर थोड़ा मॉडर्न अंदाज पाया जा सकता है। फूल-पत्ती और पीकॉक डिजाइन भी एथनिक लुक के साथ खूबसूरत लगते हैं।

अगर आप बनारसी या सिल्क साड़ी पहन रही हैं, तो लड़ी वाले या कुंदन झुमके चुन सकती हैं। हल्की या प्रिंटेड साड़ी के साथ चांदबाली और पर्ल ड्रॉप झुमके अच्छे लगेंगे। वहीं एथनिक ड्रेस के साथ मीडियम-साइज के झूमर या स्टोन ड्रॉप ईयररिंग्स चेहरे पर ज्यादा हैवी नहीं लगेंगे।

नेकलेस

Hartalika Teej Jewellery

इस बार तीज पर नेकलेस में हैवी और लाइट, दोनों तरह के डिजाइन ट्रेंड में हैं। अगर आप बनारसी या सिल्क साड़ी पहन रही हैं, तो रानी हार, पोलकी हार, कुंदन चोकर, जड़ाऊ हार या लेयर्ड नेकलेस चुन सकती हैं। इससे साड़ी का ट्रेडिशनल और रॉयल लुक निखरकर आएगा।

वहीं, अगर साड़ी पर पहले से हैवी वर्क है, तो डेलिकेट कुंदन चोकर, मोती की माला, पर्ल चेन या स्टोन पेंडेंट पहनें। एथनिक ड्रेस के साथ हल्का चोकर या सिंगल-लेयर नेकलेस और लहंगे के साथ लेयर्ड या स्टेटमेंट नेकलेस खूबसूरत लगेगा।

चूड़ियां

Hartalika Teej Jewellery

तीज पर हरी चूड़ियां खासतौर पर पहनी जाती हैं और इन दिनों इनमें भी कई नई वैरायटीज देखने को मिल रही हैं। हरी चूड़ियों में कुंदन, मीनाकारी और स्टोन वर्क वाली डिजाइन काफी ट्रेंड में हैं। इसके साथ ही बॉटल ग्रीन, एमराल्ड ग्रीन, डीप ग्रीन और लाइट ग्रीन कलर के शेड्स में भी ये डिजाइन आसानी से मिल जाते हैं। आप इन चूड़ियों को रेड, पिंक, मैरून या गोल्डन कलर की चूड़ियों के साथ मिलाकर पहन सकती हैं।

गोल्डन एंड ग्रीन मोती वर्क वाले चूड़ी सेट भी इन दिनों पसंद किए जा रहे हैं। चूड़ियों के बीच कुंदन, मीनाकारी या गोल्डन कड़ा पहनने से सेट और खूबसूरत लगेगा। बनारसी या सिल्क साड़ी के साथ ग्रीन चूड़ियों और गोल्डन कड़े का कॉम्बिनेशन अच्छा लगेगा, जबकि एथनिक ड्रेस के साथ मोती या स्टोन वर्क वाला चूड़ी सेट पहन सकती हैं।

बिंदी

Hartalika Teej Look

तीज पर श्रृंगार में बिंदी को जरूर शामिल करें। इन दिनों रेड, मैरून और ग्रीन कलर की गोल बिंदी के साथ स्टोन, पर्ल, कुंदन, मल्टी-स्टोन और डिजाइनर बिंदी भी पसंद की जा रही हैं। छोटी गोल बिंदी के अलावा बूंद, पत्ती, फूल और चांद डिजाइन वाली बिंदी भी ट्रेंड में हैं।

अगर आप पारंपरिक साड़ी पहन रही हैं, तो लंबी या थोड़ी बड़ी बिंदी चुन सकती हैं, जबकि एथनिक ड्रेस के साथ छोटी गोल, पर्ल या स्टोन वाली बिंदी खूबसूरत लगेगी। बोरला पहन रही हैं, तो छोटी बिंदी रखें, ताकि माथे का पूरा श्रृंगार बैलेंस्ड नजर आए।

बिछिया-पायल 

Hartalika Teej Look

पैरों के श्रृंगार में पायल से जुड़ी बिछिया इन दिनों काफी पसंद की जा रही हैं। इसमें बिछिया से एक नाजुक चेन जुड़ी होती है, जो पायल तक जाती है। फूल, पत्ती, मोती, स्टोन, चेन और छोटे घुंघरू वाली डिजाइन चुन सकती हैं। डबल-फिंगर और कुंदन डिटेलिंग वाली बिछिया भी खूबसूरत लगती है। पायल में भी मल्टी-चेन, छोटे घुंघरू, मोती की लड़ी, झंकार और फूल-पत्ती वाली डिजाइन पसंद की जा रही हैं।

साड़ी या लहंगे के साथ घुंघरू वाली पायल और डिजाइनर बिछिया, जबकि एथनिक ड्रेस के साथ पतली चेन या मोती वाली पायल पहन सकती हैं। अगर बिछिया हैवी है, तो पायल को थोड़ा लाइट रखें।

बोरला

Hartalika Teej Jewellery

तीज पर रॉयल और पारंपरिक लुक के लिए बोरला पहन सकती हैं। कुंदन, पोलकी, मोती और स्टोन वाले बोरला इन दिनों पसंद किए जा रहे हैं। बनारसी या सिल्क साड़ी और लहंगे के साथ बोरला काफी खूबसूरत लगेगा। अगर बोरला की जगह हल्का लुक चाहती हैं, तो कुंदन या पर्ल वाला मांगटीका चुन सकती हैं। बोरला या मांगटीका के साथ छोटी बिंदी और मीडियम-साइज के झुमके रखें, ताकि पूरा लुक बैलेंस्ड नजर आए।

नथ

Hartalika Teej Jewellery

तीज के ट्रेडिशनल लुक में नथ, चेहरे की खूबसूरती को और निखार देती है। कुंदन, पोलकी और मोती वाली नथ के साथ लड़ी, फूल-पत्ती और राजस्थानी स्टाइल की बड़ी नथ भी पसंद की जा रही हैं। बनारसी या सिल्क साड़ी के साथ बड़ी नथ रॉयल लुक देगी, जबकि एथनिक ड्रेस के साथ छोटी नथ या नोज पिन हल्का और एलिगेंट लुक देगी। बड़ी नथ पहन रही हैं, तो झुमके थोड़े हल्के रखें, ताकि चेहरे का लुक ज्यादा भरा हुआ न लगे।

रखें ध्यान: अगर झुमके हैवी हैं, तो नेकलेस हल्का रखें। वहीं स्टेटमेंट नेकलेस के साथ ईयररिंग्स को थोड़ा सिंपल रखें। बिंदी, नथ और बाकी ज्वेलरी में भी बैलेंस रखें। इससे सोलह श्रृंगार पारंपरिक होने के साथ ट्रेंडी भी नजर आएगा।

श्रुति आयंगर
(ज्वेलरी डिजाइनर स्वाति झवर से बातचीत पर आधारित)

Continue reading on the app

  Sports

सबसे कम उम्र में टेस्ट खेलने वाले 5 क्रिकेटर, एक ने 14 साल की उम्र में किया डेब्यू, 30 साल से अटूट है महारिकॉर्ड

5 Youngest players in Test: टेस्ट क्रिकेट की कठिन परीक्षा में बहुत कम खिलाड़ियों को इतनी छोटी उम्र में खुद को साबित करने का मौका मिलता है. 14 साल की उम्र में डेब्यू करने वाले पाकिस्तनी खिलाड़ी से लेकर सचिन तेंदुलकर तक, इन युवा सितारों ने इंटरनेशनल स्टेज पर इतिहास रचा. मुश्ताक मोहम्मद, मोहम्मद शरीफ और आकिब जावेद जैसे खिलाड़ियों ने भी कम उम्र में दिग्गज गेंदबाजों और बल्लेबाजों का सामना करते हुए दिखाया कि हुनर और जज्बे के आगे उम्र सिर्फ एक संख्या बनकर रह जाती है. Fri, 11 Sep 2026 17:53:00 +0530

  Videos
See all

AAJTAK 2 | UJJAIN KHADE HANUMAN JI | ऐसा चमत्कार, प्रशासन के उड़े होश... अब आगे क्या होगा? AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-11T12:42:21+00:00

सुरंगी में दिव्य सत्संग, हजारों जनजातीय श्रद्धालु हुए शामिल | Dadra Nagar Haveli | Sanatan #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-11T12:40:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers