Responsive Scrollable Menu

उज्जैन के खड़े हनुमान मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, वीडियो में जाने 4 दिन में 8 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन; सोशल मीडिया पर वायरल हो रही प्रतिमा की कहानी

उज्जैन के खड़े हनुमान मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, वीडियो में जाने 4 दिन में 8 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन; सोशल मीडिया पर वायरल हो रही प्रतिमा की कहानी

Continue reading on the app

मरते-मरते बचे जेलेंस्की, साथ में पत्नी भी थीं तभी रूस ने दाग दिया...जानें क्या हुआ?

रूस और यूक्रेन में चल रही जंग के बीच एक ऐसी खबर सामने आई जिसने पूरी दुनिया को सन्न कर दिया। खबर यह थी कि रूसी हमले में यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलस्की मरते मरते बचे। यह दावा है नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोर का है। उन्होंने बताया कि यह सब तब हुआ जब वह विमान से मोलदोवा से ऑस्लो जा रहे थे। उस वक्त विमान में उनके साथ उनकी पत्नी सवार थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसी दौरान रूसी ड्रोन लगभग विमान से टकराने ही वाला था। लेकिन गनीमत यह रही कि मौका रहते विमान किसी हादसे का शिकार होने से बच गया। नॉर्वे के प्रधानमंत्री के दावे के मुताबिक बीते मंगलवार को जेलस्की नॉर्वे के लिए रवाना हो रहे थे और उनका विमान चिशनाऊ एयरपोर्ट से टेक ऑफ करने वाला था।

इसे भी पढ़ें: होने वाली है पुतिन की एंट्री, तभी उससे पहले भारत में रूस ने उतारे 3 मिलिट्री विमान

तभी एक रूसी शाहे टाइप ड्रोन मलदोवा के एयर स्पेस में दाखिल होता है। हालात इतने गंभीर हो गए कि मालदोवा ने कुछ समय के लिए अपना एयर स्पेस ही बंद कर दिया और जेलस्की के विमान की उड़ान में भी देरी हुई। 
ड्रोन विमान के कितने करीब पहुंचा और आखिर रूस से हजारों किलोमीटर दूर नहीं बल्कि यूरोप के एयर स्पेस में यह खतरा कैसे पहुंच गया। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला इस वीडियो में। यह घटना 8 सितंबर 2026 की बताई जा रही है। जेलेंस्की उस समय मोलदोवा में थे और वहां से नॉर्वे जाने के लिए अपने विमान में सवार हुए। इसी दौरान एक जेड पावर ड्रोन ने मलदोवा के एयर स्पेस में प्रवेश किया। नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास कार स्टोर ने बताया कि जेलस्की का विमान टेक ऑफ के वक्त इस ड्रोन की चपेट में आने के बेहद करीब था। यानी कि कुछ सेकंड या कुछ दूरी का फर्क होता तो यह घटना बेहद गंभीर हो सकती थी।

इसे भी पढ़ें: Innoprom India में दिखेगी रूस की ताकत, Pinnacle Air और Air Kerala के साथ होगी 105 Regional Aircraft की महाडील

सवाल यह था कि यह ड्रोन आया कहां से था? 

यूक्रेनी अधिकारियों के मुताबिक यह ड्रोन रूसी शाहिद टाइप ड्रोन था। मोलदोवन अधिकारियों ने बताया कि ड्रोन करीब शाम 4:30 बजे के बाद मोलदोआ के एयर स्पेस में घुसा। इसके बाद मोलदोवा ने एयर स्पेस को अस्थाई रूप से बंद कर दिया। ड्रोन बाद में रिसकानी जिले के माहिलनियाई वेची इलाके के पास एक खेत में जा गिरा और उसमें विस्फोट हो गया। इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। लेकिन चार जगहों पर आग लगने की सूचना मिली। अब सवाल यह भी है कि क्या इस ड्रोन का निशाना जेलस्की थे? देखिए इस पूरी कहानी का सबसे बड़ा सवाल यही है। यूक्रेनी अधिकारियों को शक है कि ड्रोन संभवत जेलस्की के विमान के लिए खतरा बन सकता था। विमान में मौजूद एक वरिष्ठ यूक्रेनी अधिकारी ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि यह रूसी शाही टाइप ड्रोन था और वह जेलस्की के विमान के बेहद करीब से गुजरा। लेकिन अभी तक ऐसी कोई स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई कि ड्रोन को खासतौर पर जेलस्की के विमान को मार गिराने के लिए भेजा गया था और रूस की तरफ से भी इस आरोप पर तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई। जेलस्की मंगलवार शाम नॉर्वे पहुंचे थे। उन्होंने प्रधानमंत्री जोनास गार स्टोर के साथ बैठक की। इस दौरान यूक्रेन के लिए नॉर्वे की सैन्य मदद और एयर डिफेंस सिस्टम पर चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने नागरिक सहायता को लेकर बातचीत की। 

इसे भी पढ़ें: 'दोनों एक-दूसरे से नफरत करते हैं!' Donald Trump ने खोला रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म न होने का सबसे बड़ा राज, ज़ेलेंस्की पर फोड़ा बम

जेलस्की ने नॉर्वे के रक्षा उद्योग से जुड़े अधिकारियों के साथ भी बैठक की थी। इसमें यूरोप के प्रस्तावित एफआरई वाई जे एयर डिफेंस सिस्टम पर चर्चा हुई। यह एक एंटीबैलिस्टिक डिफेंस सिस्टम है। इसका मकसद यूरोप के आसमान को मिसाइल और ड्रोन हमलों से सुरक्षित करना है। इस घटना की गंभीरता इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि मामला सिर्फ यूक्रेन तक सीमित नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक ड्रोन ने यूक्रेन और रोमानिया के एयर स्पेस से होते हुए मोलदोवा में प्रवेश किया। रोमानियो नाटो का सदस्य है। यानी एक रूसी ड्रोन की गतिविधि ने एक साथ यूक्रेन नाटो सदस्य रोमानिया और मोलदोवा के एयर स्पेस को प्रभावित किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक स्पेनिश F18 लड़ाकू विमानों ने भी रोमानिया के ऊपर ड्रोन को ट्रैक किया। यही वजह है कि इस घटना ने यूरोप की एयर सिक्योरिटी को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए। यहां यह घटना कोई सामान्य घटना नहीं है क्योंकि पिछले कुछ दिनों में रूस ने यूक्रेन पर बड़े पैमाने पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए हैं।

Continue reading on the app

  Sports

Video: 13 साल बाद ईस्ट जोन ने ईशान किशन की अगुआई में जीता दलीप ट्रॉफी

: 13 साल बाद ईस्ट जोन ने ईशान किशन की अगुआई में जीता दलीप ट्रॉफी. कप्तान ने 65 साल के इतिहास में बनाए सबसे ज्यादा 350 रन बने मैन आफ द मैच Thu, 10 Sep 2026 18:43:19 +0530

  Videos
See all

IRCTC Scam Case: कोर्ट से लालू परिवार को झटका, Tejashwi Yadav क्या बोले?| Hindi News | Bihar News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T13:16:09+00:00

Garjana I Vidyanath Jha: बीजेपी पर कांग्रेस प्रवक्ता ने क्या बोल दिया?! #garjana #vidyanathjha #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T13:16:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers