मरते-मरते बचे जेलेंस्की, साथ में पत्नी भी थीं तभी रूस ने दाग दिया...जानें क्या हुआ?
इसे भी पढ़ें: होने वाली है पुतिन की एंट्री, तभी उससे पहले भारत में रूस ने उतारे 3 मिलिट्री विमान
इसे भी पढ़ें: Innoprom India में दिखेगी रूस की ताकत, Pinnacle Air और Air Kerala के साथ होगी 105 Regional Aircraft की महाडील
सवाल यह था कि यह ड्रोन आया कहां से था?
इसे भी पढ़ें: 'दोनों एक-दूसरे से नफरत करते हैं!' Donald Trump ने खोला रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म न होने का सबसे बड़ा राज, ज़ेलेंस्की पर फोड़ा बम
इंदौर पुलिस ने 2 लाख रुपये की एमडी ड्रग के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया, ऑटो चालक है आरोपी
इंदौर में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत क्राइम ब्रांच इंदौर को एक और सफलता मिली है। क्राइम ब्रांच की टीम ने चेकिंग के दौरान पत्थर गोदाम मेन रोड से एक शातिर तस्कर को 22.47 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
जब्त ड्रग्स की बाजार में कीमत करीब दो लाख रुपये बीस हजार बताई जा रही है। पकड़ा गया आरोपी ऑटो चालक है पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी से सप्लायरों के नेटवर्क के बारे में कड़ाई से पूछताछ शुरू कर दी है।
22.47 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स एक साथ पकड़ा तस्कर
इंदौर शहर में नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस कमिश्नरेट के निर्देश पर क्राइम ब्रांच की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है जानकारी के मुताबिक इसी कड़ी में चेकिंग के दौरान क्राइम ब्रांच को सूचना मिली कि पत्थर गोदाम मेन रोड पर एक संदिग्ध व्यक्ति घूम रहा है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पंढरीनाथ निवासी युसुफ को दबोचा और जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 22.47 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स बरामद हुई।
पुलिस खंगाल रही आपराधिक रिकॉर्ड
युवक के पास से मिली 22.47 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स जी अंतरराष्ट्रीय कीमत 2 लाख 20 हजार रुपये है। प्राथमिक जांच में सामने आया कि आरोपी युसुफ महज चौथी क्लास तक पढ़ा-लिखा है आरोपी पर पहले से ही एरोड्रम, सेंट्रल कोतवाली और तेजाजी नगर थानों में सट्टे-जुए के कई आपराधिक मामले दर्ज हैं,पुलिस आरोपी के पुराने रिकॉर्ड खंगाल रही है।
शकील अंसारी की रिपोर्ट
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Mp Breaking News





