Responsive Scrollable Menu

BRICS Summit 2026: दिल्ली में हाई अलर्ट, 30 हजार जवान तैनात; शी-पुतिन समेत VVIP मेहमानों की सुरक्षा चाक-चौबंद

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में BRICS Summit 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच गई हैं। 12 और 13 सितंबर को भारत मंडपम में होने वाले 18वें BRICS शिखर सम्मेलन में कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष, वरिष्ठ मंत्री और हाई-प्रोफाइल विदेशी प्रतिनिधि शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत की अध्यक्षता में होने वाले इस शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेंगे।

विदेशी मेहमानों के आगमन से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सम्मेलन की सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों के करीब 30 हजार जवान तैनात किए गए हैं। एयरपोर्ट से लेकर VVIP होटलों और सम्मेलन स्थल भारत मंडपम तक सुरक्षा का व्यापक इंतजाम किया गया है।

दिल्ली में 30 हजार जवान तैनात, एयरपोर्ट से भारत मंडपम तक कड़ा सुरक्षा घेरा
BRICS Summit 2026 को देखते हुए दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों की बड़ी संख्या में तैनाती की गई है। करीब 30 हजार सुरक्षाकर्मियों में लगभग आधे दिल्ली पुलिस के जवान हैं, जबकि बाकी अर्धसैनिक बलों से जुड़े कर्मी हैं।

सुरक्षा व्यवस्था में एयरपोर्ट, VVIP होटलों और भारत मंडपम के आसपास के इलाकों को शामिल किया गया है। विदेशी राष्ट्राध्यक्षों और अन्य हाई-प्रोफाइल मेहमानों की आवाजाही को देखते हुए संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा और निगरानी बढ़ाई गई है।

ट्रैफिक पर भी पड़ेगा असर, दिल्ली पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
BRICS Summit के दौरान VVIP मेहमानों की आवाजाही को देखते हुए दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी और कुछ पाबंदियां लागू की जा रही हैं। स्पेशल CP (प्रोटेक्टिव सिक्योरिटी डिवीजन) मनीष कुमार अग्रवाल ने बताया कि कई राष्ट्राध्यक्ष, सरकारों के प्रमुख, मंत्री, विदेशी प्रतिनिधिमंडल और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के सदस्य सम्मेलन में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इन मेहमानों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऐसे इंतजाम किए गए हैं, जिससे आम जनता को कम से कम परेशानी हो। हालांकि, सुरक्षा व्यवस्था के बड़े पैमाने को देखते हुए कुछ ट्रैफिक एडवाइजरी और पाबंदियां लागू की जा रही हैं।

मनीष कुमार अग्रवाल ने दिल्ली के लोगों से अपील की कि वे दिल्ली पुलिस की ओर से जारी ट्रैफिक एडवाइजरी को पहले से पढ़ें और अपनी यात्रा उसी के अनुसार प्लान करें।

राष्ट्राध्यक्षों के रूट का बड़े पैमाने पर सर्वे
स्पेशल CP ने बताया कि BRICS Summit की सुरक्षा तैयारियों में केंद्र सरकार की कई एजेंसियां शामिल हैं। दिल्ली पुलिस ने गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, वाणिज्य मंत्रालय, NSG, IB, ITBP और सभी CAPF के साथ लगातार समन्वय बनाए रखा है।

उन्होंने कहा कि जिन रास्तों से सरकारों के प्रमुख और राष्ट्राध्यक्ष गुजरेंगे, उनका बड़े पैमाने पर सर्वे किया गया है। इसका उद्देश्य VVIP मूवमेंट के दौरान सुरक्षा को मजबूत रखने के साथ-साथ आम लोगों को होने वाली परेशानी को न्यूनतम रखना है।

VVIP मूवमेंट के दौरान जरूरत के मुताबिक ट्रैफिक डायवर्जन और अस्थायी प्रतिबंध लागू किए जा सकते हैं। इसलिए दिल्ली पुलिस की ओर से जारी ट्रैफिक एडवाइजरी पर नजर रखना दिल्ली आने-जाने वाले लोगों के लिए महत्वपूर्ण होगा।

VVIP होटलों में सुरक्षा बढ़ी, विदेशी नेताओं की सुरक्षा टीमें भी पहुंचीं
विदेशी राष्ट्राध्यक्षों और VVIP मेहमानों के ठहरने वाले होटलों में भी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है। खासतौर पर चाणक्यपुरी इलाके के प्रमुख होटलों में अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है।

रूस और चीन की सुरक्षा टीमें भी भारत पहुंच चुकी हैं और उन होटलों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रही हैं, जहां उनके नेताओं के ठहरने की संभावना है। इन टीमों के साथ अत्याधुनिक सुरक्षा उपकरण और दूसरे जरूरी संसाधन भी होने की जानकारी सामने आई है।

VVIP मेहमानों के लिए जिन प्रमुख होटलों में सुरक्षा बढ़ाई गई है, उनमें द लीला पैलेस, द ललित नई दिल्ली, आईटीसी मौर्य, ताज पैलेस, द ओबेरॉय और द इंपीरियल शामिल हैं।

सुरक्षा व्यवस्था के तहत होटल की उन मंजिलों पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है, जहां राष्ट्राध्यक्षों के ठहरने की संभावना है। इसके अलावा होटल की छतों, प्रवेश द्वार और ग्राउंड फ्लोर पर भी सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है।

शी जिनपिंग और व्लादिमीर पुतिन की सुरक्षा पर खास फोकस
BRICS Summit 2026 में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के शामिल होने को देखते हुए उनकी सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल कर रही है। वहीं, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के ठहरने की संभावना वाले होटल में भी अतिरिक्त पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, पुतिन के संभावित ठिकाने पर अलग-अलग शिफ्ट में एक अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त और दो सहायक पुलिस आयुक्त तैनात किए गए हैं।

इस बीच, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रूस के तीन ट्रांसपोर्ट विमानों के उतरने की जानकारी भी सामने आई है। विदेशी सुरक्षा टीमों की गतिविधियों और VVIP मूवमेंट को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां एयरपोर्ट से लेकर दिल्ली तक के रूट पर भी विशेष निगरानी रख रही हैं।

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग, पुतिन और दूसरे VVIP मेहमान कहां ठहरेंगे?
BRICS Summit में शामिल होने वाले राष्ट्राध्यक्षों और दूसरे हाई-प्रोफाइल मेहमानों के लिए दिल्ली के अलग-अलग प्रमुख होटलों में ठहरने की व्यवस्था की जा रही है।

रिपोर्टों के अनुसार, शी जिनपिंग और बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको के एक ही होटल में ठहरने की संभावना है। वहीं, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए अलग सुरक्षा व्यवस्था वाले होटल की तैयारी की गई है।

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान के भी अलग होटल में ठहरने की संभावना है। इसके अलावा इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो, इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबिय अहमद, कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट टोकायेव और थाईलैंड के उप-प्रधानमंत्री एवं वित्त मंत्री के लिए भी अलग होटल में ठहरने की व्यवस्था किए जाने की जानकारी है।

अबू धाबी के क्राउन प्रिंस के साथ-साथ सऊदी अरब, बहरीन और ब्राजील के वित्त मंत्रियों के लिए भी अलग होटल में व्यवस्था की जा रही है।

VVIP मेहमानों के होटल में ठहरने के दौरान सुरक्षा के लिए प्रवेश और निकास बिंदुओं पर कड़ी निगरानी, छतों पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती और आसपास के इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं।

भारत मंडपम में होगा BRICS Summit 2026, PM मोदी करेंगे शिखर सम्मेलन की मेजबानी
18वां BRICS शिखर सम्मेलन 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा। भारत इस बार BRICS की अध्यक्षता कर रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सम्मेलन की मेजबानी करेंगे।

शिखर सम्मेलन में BRICS सदस्य देशों के अलावा सहयोगी और आउटरीच आमंत्रित देशों के राष्ट्राध्यक्ष, विदेशी प्रतिनिधि, अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुख और अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे।

भारत मंडपम सम्मेलन का मुख्य स्थल होगा। ऐसे में यहां सुरक्षा के साथ-साथ VVIP आवाजाही, प्रवेश व्यवस्था और आयोजन स्थल के आसपास निगरानी को लेकर भी व्यापक तैयारियां की गई हैं।

BRICS के मंच पर भारत, चीन और रूस समेत कई प्रमुख देशों के शीर्ष नेता एक साथ मौजूद रहेंगे। ऐसे में सम्मेलन को वैश्विक कूटनीति के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

BRICS मेहमानों के लिए खास भारतीय मेन्यू, रागी डोसा से बिरयानी तक परोसे जाएंगे व्यंजन

BRICS Summit में आने वाले विदेशी मेहमानों के लिए सुरक्षा और प्रोटोकॉल के साथ भारतीय खान-पान पर भी खास ध्यान दिया जा रहा है। रिपोर्टों के अनुसार, मेन्यू में देश के अलग-अलग हिस्सों के पारंपरिक व्यंजनों को शामिल किया गया है।

नाश्ते में मिलेट्स और ताजे पेय

  • रागी डोसा
  • बाजरा उपमा
  • मिलेट पोंगल
  • ताजे मौसमी फल
  • नारियल पानी
  • ताजी छाछ

दोपहर के खाने में अलग-अलग राज्यों का स्वाद

  • गुजराती थाली
  • राजस्थानी थाली
  • दक्षिण भारतीय थाली
  • कश्मीरी पुलाव
  • दक्कनी तड़का
  • हैदराबादी वेज और नॉन-वेज बिरयानी
  • दक्षिण भारतीय व्यंजन और अलग-अलग तरह के स्टू

डिनर में अवधी और तंदूरी व्यंजनों पर जोर
रात के खाने में मेहमानों को भारतीय स्वाद के कई विकल्प दिए जाने की तैयारी है।

  • अवधी कबाब
  • तंदूरी व्यंजन
  • धीमी आंच पर तैयार भारतीय ग्रेवी वाले व्यंजन

विदेशी मेहमानों की खान-पान की पसंद को ध्यान में रखते हुए शाकाहारी और मांसाहारी भोजन के लिए अलग-अलग सेक्शन रखे जाएंगे। इसके साथ ही विशेष शेफ की व्यवस्था भी की जा रही है।

इस तरह BRICS Summit 2026 के लिए दिल्ली में सुरक्षा से लेकर VVIP मेहमानों के ठहरने और खान-पान तक व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

Continue reading on the app

Explainer: 6 साल की सोच के बाद बनी ‘श्रीमद्भागवतम् पार्ट-1’, जानिए कहानी, स्टारकास्ट से लेकर सबकुछ

Shrimad Bhagavatam: Part 1 Vishnurata: मनोरंजन जगत में इन दिनों भारतीय पौराणिक कहानियों पर लगातार फिल्में बन रही हैं. अब इसी कड़ी में रामानंद सागर के परिवार की ओर से एक बड़ा प्रोजेक्ट सामने आया है. सागर पिक्चर्स एंटरटेनमेंट ‘श्रीमद्भागवतम्’ लेकर आ रही है.  इसका पहला पार्ट ‘श्रीमद्भागवतम् पार्ट-1’ है, जिसका पोस्टर मेकर्स ने रिलीज कर दिया है. तो चलिए जानते हैं, फिल्म के पहले पार्ट में कौन-सी कहानी दिखाई जाएगी और इसकी स्टारकास्ट से लेकर सबकुछ.

सात फिल्मों में दिखाई जाएगी कहानी

‘श्रीमद्भागवतम्’ सिर्फ एक फिल्म नहीं होगी, बल्कि इसकी पूरी कहानी सात पार्ट्स में दिखाई जाएगी. ये सीरीज भागवत महापुराण पर आधारित है और इसमें भगवान कृष्ण की कहानी के साथ भगवान विष्णु के अलग-अलग अवतारों, उनके भक्तों और कई पौराणिक कहानियों का भी जिक्र होगा. मेकर्स इन पुरानी कहानियों को आज की फिल्म तकनीक और बड़े पर्दे के हिसाब से नए अंदाज में दर्शकों के सामने पेश करेंगे.

फिल्म का पोस्टर है खास

फिल्म ‘श्रीमद्भागवतम् पार्ट-1 विष्णुरत’ भारत के सबसे पूजनीय धर्मग्रंथों में से एक भागवत महापुराण पर आधारित है. इसे दुनियाभर में करोड़ों लोग पढ़ते हैं और भगवान की भक्ति से जोड़कर देखते हैं. फिल्म के पहले पार्ट का नाम ‘विष्णुरत’ है, जिसका मतलब है- ‘विष्णु द्वारा संरक्षित’. यही भाव फिल्म की कहानी और इसकी आध्यात्मिक दुनिया का अहम हिस्सा है. फिल्म का पहला पोस्टर भी इसी भावना की झलक दिखाता है और दर्शकों को इसकी कहानी की दुनिया से पहली बार रूबरू कराता है.

‘श्रीमद्भागवतम् पार्ट-1’ में क्या दिखेगा?

इस फ्रेंचाइजी में भगवान कृष्ण के जन्म से लेकर उनके जीवन के अलग-अलग पड़ावों को दिखाया जाएगा. इसमें मथुरा में देवकी और वासुदेव के घर कृष्ण के जन्म, गोकुल में नंद और यशोदा के साथ उनका बचपन, वृंदावन की लीलाएं, गोवर्धन पर्वत उठाने और कंस के वध जैसे कहानियां शामिल हैं. इसके अलावा फिल्म में भगवान कृष्ण का द्वारका जाना, उनकी दोस्ती, प्रेम, जिम्मेदारियां और उनके आध्यात्मिक पक्ष को भी दिखाया जा सकता है. हालांकि इनमें से कौन-से हिस्से पहले पार्ट में होंगे, इसकी पूरी जानकारी फिलहाल मेकर्स की ओर से सामने नहीं आई है. 

ये भी पढ़ें- क्या मोहनलाल की 'दृश्यम 3' की रीमेक है अजय देवगन की 'Drishyam The Conclusion'? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई

कौन बना रहा है फिल्म

‘श्रीमद्भागवतम् पार्ट-1 विष्णुरत’ सागर पिक्चर्स एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाई जा रही है और इसका निर्देशन  आकाश सागर चोपड़ा और अमृत सागर चोपड़ा ने किया है. ये दोनों रामानंद सागर के पोते हैं. दोनों ने इस फिल्म को लेकर कहा- 'फिल्म के सह-निर्देशक होने के साथ-साथ हम दोनों भाई हैं और भागवत की कहानियां सुनते हुए ही बड़े हुए हैं. हमारा मानना है कि करोड़ों भारतीयों के लिए ये कथाएं केवल आध्यात्मिक ज्ञान नहीं, बल्कि हमारी वर्षों पुरानी स्मृति का हिस्सा हैं.'

6 साल की सोच के बाद बनी फिल्म 

आकाश सागर चोपड़ा और अमृत सागर चोपड़ा ने बताया कि उन्होंने 6 साल की सोच के बाद इस फिल्म को बनाने के बारे में सोचा. उन्होंने कहा- 'पिछले 6 सालों से हम दोनों ने पहले भागवत को समझने की कोशिश की, उसके बाद ही खुद को इस बात के लिए तैयार किया कि इसे पर्दे के लिए लिखा जा सकता है. इस यात्रा में हमें महसूस हुआ कि पार्ट 1 ‘विष्णुरत’ को एक पारंपरिक फिल्म की तरह नहीं बनाया जा सकता. मूल ग्रंथ की विराटता और कल्पनाशीलता एक बहुत बड़े सिनेमाई कैनवास की मांग करती है.'

क्या है फिल्म बनाने के पीछे का उद्देश्य?

फिल्म की निर्देशकों का कहना है- 'हमारा उद्देश्य केवल नया दिखाने के लिए उन्हें नए रूप में गढ़ना नहीं है, बल्कि आज सिनेमा में उपलब्ध तकनीक और संभावनाओं की मदद से उन्हें यथार्थ, प्रामाणिकता और भव्यता के साथ जीवंत करना है. ‘विष्णुरत’ के जरिए हमारी कोशिश उसी परिचित और पवित्र दृश्य-स्मृति को जीवंत करने और दर्शकों को भागवत महापुराण का अनुभव अब तक के सबसे विशाल सिनेमाई कैनवास पर कराने की है.'

दादा के काम को लेकर कही ये बात

आकाश सागर चोपड़ा और अमृत सागर चोपड़ा ने  आगे अपने दादी से तुलना पर कहा- 'हमारे दादाजी ने रामायण को पर्दे पर उतारा था. वो एक ऐसा धारावाहिक साबित हुआ, जिसके जरिए पूरी एक पीढ़ी ने इस महाकाव्य का आध्यात्मिक अनुभव किया. लेकिन उन्होंने जो किया, उसे हम दोबारा नहीं बना सकते और न ही ऐसा करने की हमारी कोशिश है. हर पीढ़ी को अपनी सिनेमाई भाषा खुद खोजनी होती है, जो उसके समय के माध्यम और संभावनाओं के अनुरूप हो.'

रामोजी फिल्म सिटी में हुई शूटिंग

बता दें, ‘श्रीमद्भागवतम् पार्ट-1’ की शूटिंग हैदराबाद की रामोजी फिल्म सिटी में की गई और अब लगभग ये पूरी हो चुकी है और आखिरी पड़ाव पर है. इसकी सिनेमैटोग्राफी जोएल शेफर ने की है, जबकि विजुअल इफेक्ट्स के काम के लिए इंटरनेशनल एक्सपर्ट क्लाइड एडवर्ड्स भी फिल्म से एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर के तौर पर जुड़े हैं. वहीं, बता दें कि फिलहाल मेकर्स ने फिल्म से जुड़ी कास्ट अभी तक रिवील नहीं की है. ऐसे में फैंस ये जानने के लिए एक्साइटेड है कि कौन इस फिल्म में नजर आएगा. बता दें, ये फिल्म अगले साल 2027 में रिलीज होगी. हालांकि इसकी डेट अभी रिवील नहीं की गई है.

FAQ

1. ‘श्रीमद्भागवतम् पार्ट-1’ किस पर आधारित है?
ये फिल्म भागवत महापुराण पर आधारित है और इसकी कहानी सात पार्ट में दिखाई जाएगी.

2. ‘श्रीमद्भागवतम् पार्ट-1’ का नाम क्या है?
फिल्म के पहले पार्ट का नाम ‘विष्णुरत’ है, जिसका मतलब ‘विष्णु द्वारा संरक्षित’ है.

3. ‘श्रीमद्भागवतम् पार्ट-1’ को कौन डायरेक्ट कर रहा है?
फिल्म का निर्देशन आकाश सागर चोपड़ा और अमृत सागर चोपड़ा कर रहे हैं, जो रामानंद सागर के पोते हैं.

4. ‘श्रीमद्भागवतम् पार्ट-1’ कब रिलीज होगी?
फिल्म 2027 में रिलीज होगी, हालांकि इसकी रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है.

5. ‘विष्णुरत’ का क्या मतलब है?
‘विष्णुरत’ का मतलब ‘विष्णु द्वारा संरक्षित’ है. ये फिल्म के पहले पार्ट का नाम है.

6. ‘श्रीमद्भागवतम्’ में कितने पार्ट होंगे?
‘श्रीमद्भागवतम्’ की कहानी को सात पार्ट्स में दिखाया जाएगा.

ये भी पढ़ें- Daayra: गुलजार के शब्द, बी प्राक की आवाज और अमित त्रिवेदी का म्यूजिक... ‘सच का दायरा’ गाने ने जीता दिल

Continue reading on the app

  Sports

Rohit Sharma का 2027 World Cup खेलने पर सस्पेंस बरकरार, क्या होगा भविष्य?

भारत के स्टार बल्लेबाज़ रोहित शर्मा ने 2027 वर्ल्ड कप में खेलने के बारे में कोई पक्का वादा करने से इनकार कर दिया है। वनडे टीम में उनकी जगह को लेकर उठ रहे सवालों के बीच उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर के भविष्य को लेकर कोई साफ़ बात नहीं कही है। जब एक इवेंट के दौरान मुंबई के इस क्रिकेटर से उनके इरादों के बारे में सीधे पूछा गया, तो भारत के पूर्व कप्तान ने कहा कि उन्होंने अभी तक कोई फ़ैसला नहीं किया है और वे समय आने पर ही तय करेंगे। उन्होंने कहा कि अक्टूबर 2027 अभी बहुत दूर है; तब देखा जाएगा।
 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने India-Afghanistan T20I मैच का समय बदलने का किया अनुरोध!


खास बात यह है कि जुलाई में इंग्लैंड के ख़िलाफ़ वनडे सीरीज़ के दौरान ऐसी खबरें आई थीं कि सिलेक्शन कमिटी उन्हें टीम से हटाने पर विचार कर रही थी; उसके बाद वर्ल्ड कप को लेकर रोहित का यह पहला सार्वजनिक बयान था। हालांकि, सीरीज़ के आखिरी मैच में इस ओपनर ने 110 गेंदों पर 138 रन बनाकर इन चर्चाओं पर रोक लगा दी थी, लेकिन BCCI की रिव्यू मीटिंग से पहले ये बातें फिर से उठने लगी थीं।

काफी चर्चा थी कि सिलेक्शन कमिटी अब उनसे आगे बढ़ना चाहती है और जायसवाल को उस बड़े टूर्नामेंट की तैयारी के लिए पर्याप्त मौके देना चाहती है, जो साउथ अफ्रीका, ज़िम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा। देवजीत सैकिया के बयानों के बाद यह स्थिति बदल गई। BCCI सेक्रेटरी ने सार्वजनिक रूप से संकेत दिया कि रोहित लॉर्ड्स मैच के बाद रिटायर नहीं होंगे, जिससे मामला अनसुलझा ही रहा। BCCI की रिव्यू मीटिंग के बाद, उन्होंने फिर भरोसा दिलाया कि क्रिकेटर अभी अच्छी फ़ॉर्म में है और सेलेक्टर्स के पास इसके अलावा कुछ और सोचने की कोई वजह नहीं है।
 

इसे भी पढ़ें: Rohit Sharma ने West Indies ODI सीरीज के लिए कसी कमर, आलोचकों को दिया करारा जवाब!


पिछले साल, चीफ़ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक बड़ा दावा किया था कि रोहित और विराट कोहली, दोनों ही 2027 वनडे वर्ल्ड कप को लेकर कोई पक्का फ़ैसला नहीं ले पाए हैं। इस मामले पर दोनों में से किसी भी खिलाड़ी ने कोई टिप्पणी नहीं की, लेकिन आख़िरकार रोहित ने अपने आने वाले टेलीविज़न शो के प्रोमो के दौरान ‘Non Commital?’ (क्या कोई पक्का फ़ैसला नहीं?) लिखी टी-शर्ट पहनकर इस पर तंज कसा।
 
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi at Prabhasakshi. 
Thu, 10 Sep 2026 19:13:00 +0530

  Videos
See all

PM Modi Naaraaj Fufa Ji Statement: PM के 'नाराज फूफा' वाले तंज पर क्यों छिड़ी बहस ?Reporter's Uncut #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T14:15:06+00:00

AAP PC: Raghav Chadha पर AAP का बड़ा हमला, वोट के मुद्दे पर BJP घिरी? #aap #bjp #raghavchadha #short #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T14:15:52+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers