Responsive Scrollable Menu

सैयार स्टार अनीत पड्डा की सीरीज हुंकार का ट्रेलर रिलीज:लॉन्च इवेंट में एक्ट्रेस की इंटेंस स्पीच ने सन्नाटा बिखेरा, फातिमा सना भी पहुंचीं

साल 2025 में रिलीज हुई फिल्म सैयारा से स्टार बनीं अनीत पड्डा अब सीरीज हुंकार में नजर आने वाली हैं। आज इस सीरीज का ट्रेलर रिलीज किया गया है। ट्रेलर लॉन्च इवेंट मुंबई में हुआ, जहां सीरीज की पूरी स्टारकास्ट मौजूद रही, हालांकि इस दौरान अन्य सेलेब्स की मौजूदगी से ज्यादा अनीत पड्डा की एक स्पीच ने हर किसी का ध्यान खींच लिया। इवेंट में शोर के बीच अनीत पड्डा ने सीरीज और उसकी कहानी से जुड़ी एक इंटेंस स्पीच दी। जैसे ही अनीत ने बोलना शुरू किया, वैसे ही इवेंट का शोर सन्नाटे में तब्दील हो गया। स्पीच सुनने के लिए कवर पर क्लिक कर वीडियो देखिए- अनीत पड्डा ट्रेलर लॉन्च पर मिनी ड्रेस पहने पहुंची। वहीं फातिमा सना शेख फॉर्मल लुक में नजर आईं। मंच पर दोनों की खास बॉन्डिंग दिखी। हुंकार सीरीज के ट्रेलर के बारे में- सीरीज हुंकार में अनीत पड्डा के साथ फातिमा सना शेख और मोहम्मद जीशान अय्यूब नजर आएंगे। सीरीज 17 साल की मीनू रावत की कहानी है, जो प्रभावशाली धर्मगुरु ‘बापजी’ पर यौन शोषण का आरोप लगाती है। एक बड़े शख्स पर आरोप लगाने के बाद मीनू को किन मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, सीरीज की कहानी इसी के इर्द-गिर्द घूमेगी। देखिए ट्रेलर से अनीत पड्डा और स्टारकास्ट का लुक- जियोहॉटस्टार ने ट्रेलर साझा करते हुए X पर लिखा, “जब एक लड़की की आवाज टकराएगी समाज की भक्ति से, तो जीत किसकी होगी?" सीरीज का निर्देशन करण डी कपाड़िया, नित्या मेहरा और हीराज मारफतिया ने किया है। इसमें रघुबीर यादव और राम कपूर भी अहम भूमिकाओं में हैं। ये अनीत पड्डा के करियर की तीसरी सीरीज अनीत पड्डा ने एड फिल्म्स से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद 2022 की फिल्म सलाम वेंकी से उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू किया। आगे वह ओटीटी सीरीज बिग गर्ल डोन्ट क्राय और युवा सपनों का शहर जैसी सीरीज का हिस्सा रहीं। इन फिल्मों और सीरीज से अनीत को पहचान नहीं मिली। अनीत पड्डा 2025 में मोहित सुरी के निर्देशन की फिल्म सैयारा में अहान पांडे के साथ नजर आईं। माउथ पब्लिसिटी से फिल्म सुपरहिट साबित हुई। फिल्म के गाने जबरदस्त हिट रहे और अनीत को देश भर में पहचान मिल गई। ओटीटी सीरीज हुंकार के बाद अनीत पड्डा इसी साल रिलीज होने वाली मेडॉक हॉरर कॉमेडी फ्रैंचाइजी की फिल्म शक्ति शालिनी में नजर आने वाली हैं।

Continue reading on the app

लखनऊ में होटल के कमरे में प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या, एक ही फंदे पर लटके मिले शव; परिवार रिश्ते के खिलाफ था

लखनऊ में होटल के कमरे में प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या, एक ही फंदे पर लटके मिले शव; परिवार रिश्ते के खिलाफ था

Continue reading on the app

  Sports

भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए सुपर संडे, कल एशिया कप फाइनल के साथ भारत-अफगानिस्तान T20 से बढ़ेगा रोमांच

Indian Cricket Team: क्रिकेट फैंस के लिए कल यानी 13 सितंबर (रविवार) का दिन एक्शन से भरपूर रहने वाला है. दिन का पहला मुकाबला भारतीय मेंस टीम का अफगानिस्तान के साथ होगा. वहीं, महिला टी20 एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका से टकराएगी. ऐसे में आइए जानते हैं दोनों मुकाबलों से जुड़ी कुछ अहम जानकारियां. Sat, 12 Sep 2026 12:32:17 +0530

  Videos
See all

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग दिल्ली पहुंचे, BRICS Summit में PM मोदी से होगी मुलाकात | Xi Jinping | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-12T07:06:17+00:00

BRICS समिट के लिए दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-12T07:06:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers