Responsive Scrollable Menu

चीन ने खत्म किया 'स्टेट ऑफ हॉर्मूज़' का टंटा! 65% से ज्यादा लोग खरीद रहे EV, भारत इतना पीछे

चीन में इलेक्ट्रिक कारों का दबदबा अब इतना बढ़ गया है कि कुल कार बिक्री में EV और प्लग-इन हाइब्रिड की हिस्सेदारी 65 प्रतिशत के पार पहुंच गई है. अगस्त 2026 में चीन ने एक और रिकॉर्ड बनाया, जबकि भारत की EV हिस्सेदारी अभी काफी कम है. आखिर चीन ने इतनी तेजी से पेट्रोल कारों को पीछे कैसे छोड़ा और भारत इस दौड़ में कहां खड़ा है? पूरी कहानी जानिए.

Continue reading on the app

एक्टर शरत सक्सेना का रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन होगा:स्टैंडिंग MRI के बाद बोले- उम्मीद है फिर ठीक से चलूंगा और काम करूंगा

वेटरन एक्टर शरत सक्सेना की मुंबई के बॉम्बे हॉस्पिटल में लम्बर स्पाइन (रीढ़ की हड्डी का निचला हिस्सा) की सीरियस सर्जरी होने वाली है। एक्टर ने बुधवार को बॉम्बे हॉस्पिटल से अपनी हेल्थ अपडेट शेयर की। शरत ने हॉस्पिटल में स्टैंडिंग MRI कराया। उन्होंने MRI मशीन के सामने की चार तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट कीं। इनमें वह मशीन के सामने सीधे खड़े होकर बंधे नजर आए। सर्जरी से पहले की इस प्रक्रिया के बावजूद शरत कैमरे के सामने पॉजिटिव नजर आए। उन्होंने पोस्ट के साथ लिखा, “बॉम्बे हॉस्पिटल में लम्बर स्पाइन सर्जरी से पहले स्टैंडिंग MRI।” शरत सक्सेना की हेल्थ पर सेलेब्स ने दुआ की फैंस ने शरत की सेहत को लेकर चिंता जताई और उनके जल्द ठीक होने की कामना की। वहीं, एक्टर की हेल्थ को लेकर कई सेलेब्स ने भी उनके जल्द ठीक होने की दुआ की। एक्टर सुधांशु पांडे ने लिखा, “महाकाल आपको आशीर्वाद दें।” डायरेक्टर राजीव राय ने शरत को शुभकामनाएं देते हुए लिखा, “गुड लक और जल्द ठीक हों।” एक्ट्रेस टिस्का चोपड़ा ने लिखा, “ढेर सारा प्यार और दुआएं, शरत सर।” एक्टर अनूप सोनी ने भी कमेंट कर लिखा, “सर, जल्द ठीक हों।” कॉमेडियन अली असगर ने लिखा, “आपके जल्दी ठीक होने की कामना करता हूं।” शरत ने कमेंट सेक्शन में सभी का धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा, “मुझे शुभकामनाएं देने वाले आप सभी लोगों का धन्यवाद। उम्मीद है कि मैं फिर ठीक से चल पाऊंगा और काम कर सकूंगा। आप सभी का धन्यवाद। शरत सक्सेना।” 250 से ज्यादा फिल्मों में काम किया शरत सक्सेना का हिंदी सिनेमा में कई दशकों का करियर रहा है। वह 250 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। उन्होंने सहायक, चरित्र और विलेन के कई तरह के किरदार निभाए हैं। अलग-अलग दौर की कई लोकप्रिय फिल्मों में वह नजर आए उनकी फिल्मों में ‘मिस्टर इंडिया’, ‘त्रिदेव’, ‘घायल’, ‘खिलाड़ी’, ‘गुलाम’, ‘गुप्त: द हिडन ट्रुथ’, ‘डुप्लीकेट’, ‘सोल्जर’, ‘बागबान’, ‘फना’, ‘कृष’, और ‘बजरंगी भाईजान’ शामिल हैं। हाल ही में शरत सक्सेना अजय देवगन की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ में नजर आए थे। 76 साल की आयु में भी शरत सक्सेना अपनी बेहतरीन फिटनेस और बॉडीबिल्डिंग के लिए जाने जाते हैं। वो सोशल मीडिया पर अक्सर जिम में कसरत करते हुए अपने वीडियो शेयर करते रहते हैं। सुपरस्टार सलमान खान भी बहुत बड़े फैन हैं। पिछले साल कपिल शर्मा के शो में सलमान खान से पूछा गया था कि कोई ऐसा भी है जिसको देखकर आपको लगा कि जिम शुरू करना है? जिस पर सलमान खान ने कहा था, बहुत सारे ऐसे लोग हैं। जैसे कि धरम जी (धर्मेंद्र), दारा सिंह जी हैं, शरत सक्सेना... ये जो ओल्डर जनरेशन की बात करूं। रंजीत सर। डैनी। वे सभी बहुत, बहुत फिट हैं। शरत ने सलमान के पिता का रोल निभाया था फिल्म ‘तुमको न भूल पाएंगे’ में शरत सक्सेना को सलमान खान के पिता का रोल करने के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था। हालांकि इससे पहले लोगों ने कहा कि शरत का स्किन डार्क है, जबकि सलमान फेयर हैं। वे उनके पिता कैसे बन सकते हैं। फिल्म के राइटर ने कहा था कि शरत फिल्म में सलमान के असली पिता नहीं होंगे, वे सलमान के किरदार को एडॉप्ट करेंगे। फिल्म का एक सीक्वेंस था, जिसमें शरत सलमान को बताते हैं कि वे उनके असली पिता नहीं हैं। शरत ने इस सीन पर बात करते हुए राजश्री अनप्लग्ड से कहा था कि मैंने डायरेक्टर से पूछा कि इस सीन के लिए मुझे कितना इमोशनल होना पड़ेगा। डायरेक्टर ने कहा कि आप जो भी फील करते हैं, ठीक वैसा ही कैमरा पर दिखाइए। शरत ने बताया था कि मैं और सलमान इस सीक्वेंस की शूटिंग करने लगे। आप जब फिल्म देखोगे, तो पता चलेगा कि वो सीन कितना इंटेंस था। हम दोनों लोग सीन में इतना घुस गए कि बिना ग्लिसरीन के ही रोने लगे। यह सीन बहुत ज्यादा रियल हो गया था। सलमान ने अपने फार्म हाउस पर इनवाइट किया था एक्टर ने बताया था कि शूटिंग खत्म होने के बाद सलमान ने मुझे अपने फार्म हाउस पर इनवाइट किया था। वहां खूब बड़ा तालाब था, जो 20 फीट गहरा था। मुझे तैरना नहीं आता था। फिल्म के डायरेक्टर पंकज पराशर ने मुझे उसमें कूदने को कहा। मैंने कहा कि आप कह रहे हैं तो मैं कूद जा रहा हूं, वरना मेरी तो यह करने की बिल्कुल हिम्मत नहीं है। अगले दिन सलमान के फार्म हाउस पर ही शूटिंग रखी गई। मेरा उसी तालाब में कूदने का सीन रखा गया। फिल्म के स्टंट डायरेक्टर ने मुझे बाकायदा सेफ्टी वाले कपड़े पहना दिए। इसके बाद मैं उसमें कूदने में कामयाब रहा। कुल मिलाजुला कर इस फिल्म में काम करना बेहतर रहा। सलमान ने शरत को कई फिल्मों में मौका दिया शरत सक्सेना ने बताया था कि सलमान ने इसके बाद उन्हें काफी सारी फिल्मों में काम करने का मौका दिया। उन्होंने कहा था कि सलमान ने मेरे नाम की काफी सारी फिल्मों में सिफारिश की। रोल चाहे छोटा हो या बड़ा, उनके साथ काफी सारी फिल्मों में काम किया। उनके साथ काम करके अच्छा लगता है।

Continue reading on the app

  Sports

ENG vs PAK: शान मसूद की फूटी किस्मत! हैरतअंगेज कैच ने छीन ली शतक की खुशी, 100 की दहलीज पर मुंह लटकाए लौटे पवेलियन

shan masood wicket dan Lawrence catch: टेस्ट के तीसरे दिन गली में खड़े डैन लॉरेंस ने एक हाथ से लाजवाब कैच लपककर शान मसूद का शतक का सपना तोड़ दिया. वह अगर 100 बनाते तो पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच जारी सीरीज के पहले शतवीर बनते. मसूद 5 रन से शतक चूक गए. हालांकि, उन्होंने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया. Fri, 11 Sep 2026 19:48:04 +0530

  Videos
See all

क्या आधी आबादी तय करेगी दुनिया कैसे चलेगी? | #WomenPower #BRICS #BRICS2026 #GlobalLeadership #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-11T15:15:59+00:00

BRICS समिट में क्या है खास, भारत के लिए कितना फायदेमंद? | #BRICS2026 #India #PMModi #GlobalEconomy #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-11T15:16:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers