Daayra: गुलजार के शब्द, बी प्राक की आवाज और अमित त्रिवेदी का म्यूजिक... ‘सच का दायरा’ गाने ने जीता दिल
Sach Ka Daayra Song Out: करीना कपूर (Kareena Kapoor) और पृथ्वीराज सुकुमारन (Prithviraj Sukumaran) की अपकमिंग फिल्म ‘दायरा’ इन दिनों चर्चा में है. फिल्म के मेकर्स ने अब इसका नया गाना ‘सच का दायरा’ रिलीज कर दिया है. गुलजार के शब्द, बी प्राक की आवाज और अमित त्रिवेदी के म्यूजिक से सजे इस गाने ने आते ही लोगों का दिल जीत लिया है. वहीं, अब फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई है.
गहराई से जुड़ा है गाना ‘सच का दायरा’
टाइम्स म्यूजिक के Junglee Music फिल्म ‘दायरा’ का नया गाना ‘सच का दायरा’ रिलीज किया है. ये गाना सिर्फ सुनने के लिए नहीं है, बल्कि फिल्म की कहानी से भी गहराई से जुड़ा हुआ है. इस गाने में सच क्या है, लोग किसी चीज को किस नजर से देखते हैं और पर्सेप्शन कैसे बदलता है, जैसे सवालों को सामने रखा गया है. गाने को गुलजार साहब (Gulzar) ने लिखा है, जबकि इसका म्यूजिक अमित त्रिवेदी (Amit Trivedi) ने तैयार किया है. वहीं, बी प्राक (B Praak) ने अपनी आवाज से इसे और भी इमोशनल बना दिया है.
गाने को लेकर क्या बोलीं करीना?
करीना कपूर खान ने ‘सच का दायरा’ गाने को लेकर कहा- 'सच का दायरा फिल्म के इमोशनल कोर को सामने लाता है. गुलजार साहब के लफ्ज, अमित की कम्पोजिशन और बी प्राक की आवाज जिस इंटेंसिटी के साथ साथ आती है, वो लंबे समय तक आपके साथ रहती है.' वहीं, फिल्म के लीड एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन ने कहा- 'सच का दायरा आपको एक पल के लिए रुककर सोचने पर मजबूर करता है. लेखन की गहराई और म्यूजिक का मूड इसे कहानी के अंदर मौजूद एक और आवाज जैसा बना देता है.'
ये भी पढ़ें- Daayra: ‘सच का दायरा’ का टीजर हुआ रिलीज, गाने की पहली झलक ने बढ़ाई एक्साइटमेंट
बिग प्राक और अमित त्रिवेदी ने कही ये बात
सिंगर बी प्राक ने गाने को लेकर कहा- 'इस गाने को एक अलग तरह की एक्सप्रेशन की जरूरत थी. इसके इमोशन में ताकत भी है और एक खामोशी भी. इस बैलेंस को पकड़ना ही रिकॉर्डिंग के दौरान सबसे खास हिस्सा था.' गाने के कम्पोजर अमित त्रिवेदी ने कहा- 'गाने का म्यूजिक ऐसा होना चाहिए था जो कहानी के साथ ईमानदार रहे. गुलजार साहब की लेयर राएटिंग और बी प्राक की इमोशनल ताकत जब साथ आई, तो ‘दायरा’ की दुनिया से जुड़ी एक बेहद खास चीज तैयार हुई.'
फिल्म की डायरेक्टर ने क्या कहा?
फिल्म ‘दायरा’ की डायरेक्टर मेघना गुलजार ने गाने को लेकर ने कहा- 'सच का दायरा फिल्म के इमोशनल कोट को समेटता है, उसकी हेल्पलेशनेश और इन सबके नीचे छिपी इंसाफ के जीतने की एक पुकार है. गाने के लिरिक्स, कॉम्पोजिशन, वोकल मिलकर इन इमोशन को उनका पूरा वजन और इनटेनसिटी देते हैं.' वहीं, कवि और याइटर गुलजार साहब ने कहा- 'सच का दायरा एक तरफा नहीं है. ना वो एक लकीर है. वक्त, हालात और नजरिए के साथ, वो बदलता रहता है और यही, ये गाना बयान करता है.'
मंदार ठाकुर को पसंद आया म्यूजिक
जंगली म्यूजिक/टाइम्स म्यूजिक के सीईओ मंदार ठाकुर ने कहा-‘सच का दायरा एक दमदार कहानी के लिए तीन बेहतरीन कलात्मक आवाजों को साथ लेकर आता है. इसकी अलग और भावनाओं से भरपूर म्यूजिक ही इसे इतना असरदार बनाती है.' करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘दायरा’ 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
ये भी पढ़ें- ‘हैवान’ के बाद बदल गया Akshay Kumar का नजरिया? 59वें बर्थडे पर कही दिल की बात
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
BBC News
News Nation





