Responsive Scrollable Menu

Daayra: गुलजार के शब्द, बी प्राक की आवाज और अमित त्रिवेदी का म्यूजिक... ‘सच का दायरा’ गाने ने जीता दिल

Sach Ka Daayra Song Out: करीना कपूर (Kareena Kapoor) और पृथ्वीराज सुकुमारन (Prithviraj Sukumaran) की अपकमिंग फिल्म ‘दायरा’ इन दिनों चर्चा में है. फिल्म के मेकर्स ने अब इसका नया गाना ‘सच का दायरा’ रिलीज कर दिया है. गुलजार के शब्द, बी प्राक की आवाज और अमित त्रिवेदी के म्यूजिक से सजे इस गाने ने आते ही लोगों का दिल जीत लिया है. वहीं, अब फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई है. 

 गहराई से जुड़ा है गाना ‘सच का दायरा’ 

टाइम्स म्यूजिक के Junglee Music फिल्म ‘दायरा’ का नया गाना ‘सच का दायरा’ रिलीज किया है. ये गाना सिर्फ सुनने के लिए नहीं है, बल्कि फिल्म की कहानी से भी गहराई से जुड़ा हुआ है. इस गाने में सच क्या है, लोग किसी चीज को किस नजर से देखते हैं और पर्सेप्शन कैसे बदलता है, जैसे सवालों को सामने रखा गया है. गाने को गुलजार साहब (Gulzar) ने लिखा है, जबकि इसका म्यूजिक अमित त्रिवेदी (Amit Trivedi) ने तैयार किया है. वहीं, बी प्राक (B Praak) ने अपनी आवाज से इसे और भी इमोशनल बना दिया है.

गाने को लेकर क्या बोलीं करीना?

करीना कपूर खान ने  ‘सच का दायरा’ गाने को लेकर कहा- 'सच का दायरा फिल्म के इमोशनल कोर को सामने लाता है. गुलजार साहब के लफ्ज, अमित की कम्पोजिशन और बी प्राक की आवाज जिस इंटेंसिटी के साथ साथ आती है, वो लंबे समय तक आपके साथ रहती है.' वहीं, फिल्म के लीड एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन ने कहा- 'सच का दायरा आपको एक पल के लिए रुककर सोचने पर मजबूर करता है. लेखन की गहराई और म्यूजिक का मूड इसे कहानी के अंदर मौजूद एक और आवाज जैसा बना देता है.'

ये भी पढ़ें- Daayra: ‘सच का दायरा’ का टीजर हुआ रिलीज, गाने की पहली झलक ने बढ़ाई एक्साइटमेंट

बिग प्राक और अमित त्रिवेदी  ने कही ये बात

सिंगर बी प्राक ने गाने को लेकर कहा- 'इस गाने को एक अलग तरह की एक्सप्रेशन की जरूरत थी. इसके इमोशन में ताकत भी है और एक खामोशी भी. इस  बैलेंस को पकड़ना ही रिकॉर्डिंग के दौरान सबसे खास हिस्सा था.' गाने के कम्पोजर अमित त्रिवेदी ने कहा- 'गाने का म्यूजिक ऐसा होना चाहिए था जो कहानी के साथ ईमानदार रहे. गुलजार साहब की लेयर राएटिंग और बी प्राक की इमोशनल ताकत जब साथ आई, तो ‘दायरा’ की दुनिया से जुड़ी एक बेहद खास चीज तैयार हुई.'

फिल्म की डायरेक्टर ने क्या कहा?

फिल्म ‘दायरा’ की डायरेक्टर मेघना गुलजार ने गाने को लेकर ने कहा- 'सच का दायरा फिल्म के इमोशनल कोट को समेटता है, उसकी हेल्पलेशनेश और इन सबके नीचे छिपी इंसाफ के जीतने की एक पुकार है. गाने के लिरिक्स, कॉम्पोजिशन, वोकल मिलकर इन  इमोशन को उनका पूरा वजन और इनटेनसिटी देते हैं.' वहीं, कवि और याइटर गुलजार साहब ने कहा- 'सच का दायरा एक तरफा नहीं है. ना वो एक लकीर है. वक्त, हालात और नजरिए के साथ, वो बदलता रहता है और यही, ये गाना बयान करता है.'

मंदार ठाकुर को पसंद आया म्यूजिक

जंगली म्यूजिक/टाइम्स म्यूजिक के सीईओ मंदार ठाकुर ने कहा-‘सच का दायरा एक दमदार कहानी के लिए तीन बेहतरीन कलात्मक आवाजों को साथ लेकर आता है. इसकी अलग और भावनाओं से भरपूर म्यूजिक ही इसे इतना असरदार बनाती है.' करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘दायरा’ 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. 

ये भी पढ़ें- ‘हैवान’ के बाद बदल गया Akshay Kumar का नजरिया? 59वें बर्थडे पर कही दिल की बात

Continue reading on the app

हल्द्वानी में युवाओं से बोले CM धामी और नितिन नवीन, नौकरी मांगने वाले नहीं अब रोजगार देने वाले बन रहे युवा

Uttarakhand News: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में सहभागिता कर युवाओं से संवाद किया. इस दौरान करियर, रोजगार, उद्यमिता, कौशल विकास, तकनीक, खेल और उत्तराखंड के भविष्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई.

संवाद के दौरान युवाओं ने प्रदेश एवं देश के विकास से जुड़े विषयों पर राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री से सवाल पूछे. युवाओं ने सरकार की विभिन्न योजनाओं को लेकर अपने अनुभव साझा किए तथा रोजगार, स्वरोजगार और प्रदेश में बेहतर अवसरों की उपलब्धता को लेकर सुझाव भी रखे.

युवाओं के लिए नए अवसर सृजित किए जा रहे हैं- नितिन नवीन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश की युवा शक्ति के सामर्थ्य को नई दिशा देने के साथ ही युवाओं के लिए नए अवसर सृजित किए जा रहे हैं. डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, स्किल इंडिया, मेक इन इंडिया और खेलो इंडिया जैसी पहलों ने युवाओं को अपनी प्रतिभा, क्षमता और कौशल के अनुरूप आगे बढ़ने का मंच दिया है. आज का युवा केवल रोजगार प्राप्त करने वाला नहीं, बल्कि रोजगार और नए अवसरों का सृजन करने वाला भी बन रहा है.

उन्होंने कहा कि बदलती अर्थव्यवस्था और तकनीक के दौर में युवाओं की भूमिका लगातार बढ़ रही है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, स्टार्टअप, नवाचार, डिजिटल तकनीक और उद्यमिता जैसे क्षेत्रों में संभावनाओं के नए द्वार खुले हैं. उत्तराखंड के युवा प्रतिभा और क्षमता से भरपूर हैं. उनकी ऊर्जा और सामर्थ्य को प्रदेश के विकास से जोड़कर उत्तराखंड को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है.

स्थानीय स्तर पर रोजगार और स्वरोजगार बढ़ाना जरूरी

नवीन ने कहा कि उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य में स्थानीय स्तर पर रोजगार, स्वरोजगार, पर्यटन, कौशल विकास और उद्यमिता के अवसरों को बढ़ाना महत्वपूर्ण है. युवाओं के विचार, सुझाव और आकांक्षाएं प्रदेश के भविष्य की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं. उन्होंने युवाओं से भविष्य की चुनौतियों को अवसरों में बदलने तथा विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया.

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया आज एक सशक्त माध्यम है और युवाओं को इसका सकारात्मक उपयोग देश एवं समाज के विकास के लिए करना चाहिए. विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए 140 करोड़ देशवासियों को एकजुट होकर कार्य करना होगा. उन्होंने युवाओं से राजनीति एवं सार्वजनिक जीवन में आगे आकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का भी आह्वान किया. उन्होंने कहा कि जीवन में समय प्रबंधन अत्यंत महत्वपूर्ण है और सफलता के लिए समय का सदुपयोग आवश्यक है.

युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत- पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत है. भारत की विशाल युवा आबादी आज देश को नई ऊर्जा, नई सोच और नया सामर्थ्य प्रदान कर रही है. तकनीक और नवाचार के बढ़ते उपयोग से युवाओं के लिए संभावनाओं के नए द्वार खुले हैं.

करीब 34 हजार युवाओं को सरकारी सेवाओं में नियुक्ति- धामी

मुख्यमंत्री ने कहा कि 4 जुलाई 2021 को मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद हमारी सरकार ने इस संकल्प के साथ काम किया कि “पहाड़ की जवानी और पहाड़ का पानी, दोनों उत्तराखंड के काम आएं.” इसी दिशा में सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाया गया और अब तक करीब 34 हजार युवाओं को सरकारी सेवाओं में नियुक्ति दी जा चुकी है.

भर्ती परीक्षाओं में अनियमितता करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करते हुए नकल माफियाओं को जेल भेजा गया और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों पर सख्त शिकंजा कसा गया.

स्वरोजगार और स्टार्टअप के अवसरों पर सरकार का जोर

धामी ने कहा कि युवाओं को केवल सरकारी नौकरियों तक सीमित न रखते हुए स्वरोजगार, स्टार्टअप और उद्यमिता के नए अवसर उपलब्ध कराने पर भी सरकार का विशेष ध्यान है. मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, कौशल विकास, होम स्टे और मुख्यमंत्री उद्यमान खिलाड़ी योजना सहित विभिन्न पहलों के माध्यम से युवाओं को आगे बढ़ने के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं.

खेल के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेलों के क्षेत्र में भी उत्तराखंड तेजी से नई पहचान बना रहा है. राज्य में खेल अवस्थापना सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है. हल्द्वानी में खेल विश्वविद्यालय तथा लोहाघाट में महिलाओं के लिए स्पोर्ट्स कॉलेज की दिशा में कार्य आगे बढ़ाया गया है. राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के खिलाड़ियों द्वारा 100 से अधिक पदक जीतना राज्य की बढ़ती खेल प्रतिभा और बदलते खेल वातावरण का प्रमाण है.

AI, रोबोटिक्स और नई तकनीक में युवाओं के लिए अवसर

उन्होंने कहा कि प्रदेश में पर्यटन, स्थानीय उत्पादों, विज्ञान, नवाचार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स और नई तकनीकों से जुड़े क्षेत्रों में युवाओं के लिए अवसर तैयार किए जा रहे हैं. निवेश और रोजगार के नए अवसर सृजित करने के उद्देश्य से इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया गया तथा पर्वतीय क्षेत्रों में भी औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार की दिशा में कार्य किया जा रहा है.

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को आगे बढ़ने के समान अवसर मिलें, इसके लिए सरकार द्वारा निःशुल्क कोचिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के युवाओं की प्रतिभा, परिश्रम और सामर्थ्य ही विकसित उत्तराखंड के निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति है. इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, सांसद अजय भट्ट सहित जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: स्वच्छ उत्तराखंड की दिशा में नई पहल, कचरा प्रबंधन नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

Continue reading on the app

  Sports

अतिरिक्त इंतजाम करने पड़ेंगे, आप टीम इंडिया के मैच की तारीख बदल दीजिए; DDCA से बोली दिल्ली पुलिस

ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि इस कदम से संसाधनों का सही इस्तेमाल हो सकेगा और विदेशी डेलीगेट्स, VVIPs और आम जनता की आवाजाही आसानी से और सुरक्षित तरीके से हो सकेगी। दिल्ली पुलिस ने DDCA से इस मांग पर जल्द और सकारात्मक विचार करने का अनुरोध भी किया। Thu, 10 Sep 2026 19:11:56 +0530

  Videos
See all

Rashtravad LIVE | BRICS Summit 2026, G-20 के आयोजन पर सवाल..PM Modi से जलन या कुछ और ? | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T14:46:20+00:00

Chakraview: राजस्थान में स्कूल की दीवार दीवारों ने खुली पोल!#chakraview #sumitawasthi #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T14:42:53+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers