Responsive Scrollable Menu

भारतीय विमेंस टीम ने पाकिस्तान को 19-0 से हराया:जूनियर हॉकी एशिया कप के सेमीफाइनल में पहुंची, पूजा मलिक की हैट्रिक

भारत ने गुरुवार को पाकिस्तान को 19-0 से हराकर विमेंस जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली। भारतीय टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और मैच के चारों क्वार्टर में गोल किए। वहीं, पाकिस्तान पूरे मुकाबले में एक भी गोल नहीं कर सका। पहले क्वार्टर में 5 गोल, हाफ टाइम तक स्कोर 10-0 से आगे भारत ने शुरुआती पांच मिनट में ही दो पेनल्टी कॉर्नर हासिल कर दबाव बना दिया। एक गोल को वीडियो जांच के बाद रद्द कर दिया गया। इसके बाद सातवें मिनट में पूजा साहू ने भारत को बढ़त दिलाई। दो मिनट बाद रोशनी ऐंद ने दूसरा गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया। पहले क्वार्टर के बाकी समय में तनुश्री कडू ने डिफ्लेक्शन से गोल किया, जबकि सुखवीर कौर ने पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में बदला। सानिका माने के गोल के साथ भारत ने पहला क्वार्टर 5-0 की बढ़त के साथ खत्म किया। दूसरे क्वार्टर में मधु सिदार और गीता यादव ने गोल किए। इसके बाद सानिका, तनुजा टोप्पो और पूजा मलिक के गोल से भारत ने हाफ टाइम तक स्कोर 10-0 कर दिया। दूसरे हाफ में भी 9 गोल तीसरे क्वार्टर में भारत ने तीन और गोल किए। पूर्णिमा यादव, मधु और सुप्रिया ने गोल कर पाकिस्तान की वापसी की उम्मीद पूरी तरह खत्म कर दी। आखिरी क्वार्टर में भी भारत ने दबाव बनाए रखा। कृष्णा शर्मा ने गोल किया, इसके बाद पूजा मलिक ने अपना हैट्रिक पूरा किया। सुप्रिया ने दूसरा गोल किया, जबकि बिनिमा धन और रोशनी ऐंद ने आखिरी दो गोल कर भारत की जीत 19-0 कर दी। रोशनी ने 60वें मिनट में भारत का 19वां गोल किया। भारत ने 18 पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए भारत ने पूरे मैच में 19 गोल के साथ 18 पेनल्टी कॉर्नर और एक पेनल्टी स्ट्रोक हासिल किया। पाकिस्तान को पूरे मुकाबले में न तो कोई गोल मिला और न ही पेनल्टी कॉर्नर या पेनल्टी स्ट्रोक। सेमीफाइनल में भारत का सामना कोरिया और मलेशिया के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल के विजेता से शनिवार को होगा। ------------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… ईस्ट जोन तीसरी बार दलीप ट्रॉफी चैंपियन बना:साउथ जोन के खिलाफ फाइनल ड्रॉ रहा, कप्तान ईशान किशन का दोहरा शतक ईस्ट जोन तीसरी बार दलीप ट्रॉफी चैंपियन बन गया है। चेन्नई में साउथ जोन के खिलाफ फाइनल ड्रॉ रहा, लेकिन पहली पारी में बढ़त के आधार पर ईस्ट जोन को विजेता घोषित किया गया। कप्तान ईशान किशन के दोहरे शतक की मदद से टीम ने पहली पारी में 708 रन बनाए थे। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

BRICS Summit 2026: डॉलर के बजाय रुपये में होगा व्यापार! 11 देशों के साथ मिलकर भारत बना रहा ये प्लान

नई दिल्ली में 12-13 सितंबर को ब्रिक्स का बड़ा शिखर सम्मेलन हो रहा है. 11 देशों वाले इस समूह की 20वीं सालगिरह पर भारत के सामने चीन, रूस व नए सदस्यों को साथ लेकर नई रणनीति बनाने की चुनौती होगी.

Continue reading on the app

  Sports

3 जीवनदान, 20वां अर्धशतक...भारत लगातार छठी बार महिला एशिया कप फाइनल में पहुंचा

India through to the final of the 2026 Women’s Asia Cup: महिला एशिया कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में भारत ने बांग्लादेश को 40 रनों से हराकर लगातार छठी बार फाइनल में जगह बनाई. शेफाली वर्मा के शानदार अर्धशतक (150 रन के लक्ष्य) और दीप्ति शर्मा के 3 विकेटों की बदौलत टीम इंडिया ने यह आसान जीत दर्ज की. इस मैच में एन. श्री चरणी ने एक कैलेंडर वर्ष में 35 टी20I विकेट लेकर पूनम यादव के रिकॉर्ड की बराबरी की. अब खिताबी मुकाबले में भारत का सामना श्रीलंका या पाकिस्तान से होगा. Thu, 10 Sep 2026 23:30:32 +0530

  Videos
See all

Mirzapur The Movie के गाने Shoorveer गीत पर भड़कीं करणी सेना, क्या बंद होगी फिल्म की स्क्रीनिंग? #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T18:37:51+00:00

Hindi News Live : सहारनपुर में Masjid के नीचे मिला कुआं..उड़े लोगों के होश ! | Saharanpur Mosque #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T18:41:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers