Brics 2026: क्या 11 सितंबर को बंद रहेंगे बैंक? ब्रिक्स-हड़ताल के बीच देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Bank Holiday List: Brics सम्मेलन के बीच 11 से 15 सितंबर तक कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे। जानें 11 सितंबर को दिल्ली-जयपुर समेत अलग-अलग राज्यों में बैंक खुलेंगे या नहीं।
एक्टर शरत सक्सेना का रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन होगा:स्टैंडिंग MRI के बाद बोले- उम्मीद है फिर ठीक से चलूंगा और काम करूंगा
वेटरन एक्टर शरत सक्सेना की मुंबई के बॉम्बे हॉस्पिटल में लम्बर स्पाइन (रीढ़ की हड्डी का निचला हिस्सा) की सीरियस सर्जरी होने वाली है। एक्टर ने बुधवार को बॉम्बे हॉस्पिटल से अपनी हेल्थ अपडेट शेयर की। शरत ने हॉस्पिटल में स्टैंडिंग MRI कराया। उन्होंने MRI मशीन के सामने की चार तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट कीं। इनमें वह मशीन के सामने सीधे खड़े होकर बंधे नजर आए। सर्जरी से पहले की इस प्रक्रिया के बावजूद शरत कैमरे के सामने पॉजिटिव नजर आए। उन्होंने पोस्ट के साथ लिखा, “बॉम्बे हॉस्पिटल में लम्बर स्पाइन सर्जरी से पहले स्टैंडिंग MRI।” शरत सक्सेना की हेल्थ पर सेलेब्स ने दुआ की फैंस ने शरत की सेहत को लेकर चिंता जताई और उनके जल्द ठीक होने की कामना की। वहीं, एक्टर की हेल्थ को लेकर कई सेलेब्स ने भी उनके जल्द ठीक होने की दुआ की। एक्टर सुधांशु पांडे ने लिखा, “महाकाल आपको आशीर्वाद दें।” डायरेक्टर राजीव राय ने शरत को शुभकामनाएं देते हुए लिखा, “गुड लक और जल्द ठीक हों।” एक्ट्रेस टिस्का चोपड़ा ने लिखा, “ढेर सारा प्यार और दुआएं, शरत सर।” एक्टर अनूप सोनी ने भी कमेंट कर लिखा, “सर, जल्द ठीक हों।” कॉमेडियन अली असगर ने लिखा, “आपके जल्दी ठीक होने की कामना करता हूं।” शरत ने कमेंट सेक्शन में सभी का धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा, “मुझे शुभकामनाएं देने वाले आप सभी लोगों का धन्यवाद। उम्मीद है कि मैं फिर ठीक से चल पाऊंगा और काम कर सकूंगा। आप सभी का धन्यवाद। शरत सक्सेना।” 250 से ज्यादा फिल्मों में काम किया शरत सक्सेना का हिंदी सिनेमा में कई दशकों का करियर रहा है। वह 250 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। उन्होंने सहायक, चरित्र और विलेन के कई तरह के किरदार निभाए हैं। अलग-अलग दौर की कई लोकप्रिय फिल्मों में वह नजर आए उनकी फिल्मों में ‘मिस्टर इंडिया’, ‘त्रिदेव’, ‘घायल’, ‘खिलाड़ी’, ‘गुलाम’, ‘गुप्त: द हिडन ट्रुथ’, ‘डुप्लीकेट’, ‘सोल्जर’, ‘बागबान’, ‘फना’, ‘कृष’, और ‘बजरंगी भाईजान’ शामिल हैं। हाल ही में शरत सक्सेना अजय देवगन की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ में नजर आए थे। 76 साल की आयु में भी शरत सक्सेना अपनी बेहतरीन फिटनेस और बॉडीबिल्डिंग के लिए जाने जाते हैं। वो सोशल मीडिया पर अक्सर जिम में कसरत करते हुए अपने वीडियो शेयर करते रहते हैं। सुपरस्टार सलमान खान भी बहुत बड़े फैन हैं। पिछले साल कपिल शर्मा के शो में सलमान खान से पूछा गया था कि कोई ऐसा भी है जिसको देखकर आपको लगा कि जिम शुरू करना है? जिस पर सलमान खान ने कहा था, बहुत सारे ऐसे लोग हैं। जैसे कि धरम जी (धर्मेंद्र), दारा सिंह जी हैं, शरत सक्सेना... ये जो ओल्डर जनरेशन की बात करूं। रंजीत सर। डैनी। वे सभी बहुत, बहुत फिट हैं। लम्बर स्पाइन सर्जरी क्या होती है स्पाइन-हेल्थ और क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार, लम्बर स्पाइन कमर के निचले हिस्से में मौजूद पांच वर्टिब्रा को कहा जाता है। ये वर्टिब्रा शरीर का वजन संभालने, चलने-फिरने में मदद करने और रीढ़ की जरूरी संरचनाओं की सुरक्षा करने का काम करते हैं। लम्बर स्पाइन सर्जरी में कमर के निचले हिस्से की संरचनाओं को ठीक करना, निकालना या उनमें बदलाव करना शामिल हो सकता है। यह सर्जरी किसी खास रीढ़ की समस्या के इलाज के लिए की जा सकती है। समस्या के आधार पर इससे नसों पर दबाव के कारण होने वाले दर्द, कमजोरी या सुन्नपन को कम करने में मदद मिल सकती है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Asianetnews


