Responsive Scrollable Menu

अबू सलेम को अभी नहीं मिलेगा खुला आसमान, सुप्रीम कोर्ट से समयपूर्व रिहाई याचिका खारिज

गैंगस्टर अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच ने गुरुवार को उसकी समयपूर्व रिहाई की याचिका खारिज कर दी। अदालत ने बॉम्बे हाईकोर्ट के अप्रैल 2026 के फैसले को सही ठहराया जिसमें सलेम की याचिका को “समय से पहले” और “गलत आधार पर” दायर बताया गया था।

अबू सलेम ने दावा किया था कि पुर्तगाल से भारत लाए जाने के समय भारत सरकार ने दी गई आश्वासन के मुताबिक उसकी अधिकतम सजा 25 साल है। जेल में अच्छे आचरण के लिए मिली छूट और मुकदमे के दौरान बिताई अवधि जोड़ने पर वह यह अवधि मार्च 2025 तक पूरी कर चुका है इसलिए अब जेल में रखना गैरकानूनी हिरासत के बराबर है।

अबू सलेम की दलील और अदालत का जवाब

वरिष्ठ वकील ऋषि मल्होत्रा ने सलेम की तरफ से दलील दी कि नवंबर 2005 से अंडरट्रायल अवधि, सजा के बाद की अवधि और लगभग दो साल नौ महीने की छूट जोड़ने पर 25 साल पूरे हो चुके हैं। सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने इन दलीलों को खारिज करते हुए कहा कि बॉम्बे हाईकोर्ट की गणना के अनुसार सजा अभी पूरी नहीं हुई है। सुप्रीम कोर्ट ने मामले में दखल देने से इनकार कर दिया।

बॉम्बे हाईकोर्ट ने पहले स्पष्ट किया था कि 25 साल की अवधि एक निश्चित सजा है, जिसे साधारण जेल छूट से कम नहीं किया जा सकता। यह अवधि नवंबर 2005 से शुरू मानी जाएगी और नवंबर 2030 में पूरी होगी। अदालत ने कहा कि रिमिशन का लाभ सजा पूरी होने के करीब ही लागू हो सकता है, न कि पहले।

भारत ने पुर्तगाल सरकार को दिया था आश्वासन

अबू सलेम 11 नवंबर 2005 को पुर्तगाल से भारत लाया गया था। भारत सरकार ने पुर्तगाल को आश्वासन दिया था कि उसे मौत की सजा नहीं दी जाएगी और जेल की अवधि 25 साल से ज्यादा नहीं होगी। 1993 मुंबई बम धमाकों में उसे उम्रकैद की सजा हुई थी। मुंबई बम ब्लास्ट मामले के अलावा 2015 में व्यवसायी प्रदीप जैन की हत्या के मामले में भी उम्रकैद की सजा मिली थी। दोनों उम्रकैद की सजाएं साथ-साथ चलने का आदेश दिया गया था

पहले भी रिहाई के लिए कर चुका है प्रयास

समयपूर्व रिहाई के लिए अबू सलेम की यह पहली कोशिश नहीं थी। दिसंबर 2024 में टाडा अदालत ने उसकी रिहाई की मांग खारिज कर दी थी। इसके बाद वह बॉम्बे हाई कोर्ट पहुंचा। अप्रैल 2026 में हाईकोर्ट ने भी उसकी याचिका खारिज करते हुए कहा कि अर्जित रिमिशन को 25 साल की सीमा में जोड़कर सजा को और कम नहीं किया जा सकता। अब सुप्रीम कोर्ट के ताजा फैसले के बाद उसकी तत्काल रिहाई का रास्ता बंद हो गया है।

Continue reading on the app

BRICS Summit 2026 : अमृतसर में BRICS 2026 की दिखी खास झलक #bricssummit2026 #pmmodi #india

BRICS Summit 2026 : Ahead of BRICS 2026, Amritsar-based artist Dr Jagjot Singh Rubal has created a large acrylic painting featuring PM Modi, Putin and other world leaders. The artist hopes to showcase this special artwork at the BRICS summit. BRICS 2026 से पहले अमृतसर के कलाकार डॉ. जगजोत सिंह रूबल ने PM मोदी, पुतिन और दुनिया के प्रमुख नेताओं की बड़ी ऐक्रेलिक पेंटिंग तैयार की है। कलाकार इस खास कलाकृति को BRICS सम्मेलन में प्रदर्शित करना चाहते हैं। #brics #bricssummit2026 #pmmodi #putin #donaldtrump #india #brics2026 #russia #newdelhi #hindinews #topnews #latestnews #timesnownavbharat You can Search us on YouTube by- NBT, NBT TV Live, Navbharat Times, Times Now, TNN, TNNB, Navbharat TV, Hindi News, Latest news and @timesnownavbharat About Channel: Times Now Navbharat देश का No.1 Hindi news है। यह चैनल भारत और दुनिया से जुड़ी हर Latest News और Breaking News , राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़े समाचार आपके लिए लेकर आता है। इसलिए सब्सक्राइब करें और बने रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ Times Now Navbharat is India's fastest growing Hindi News Channel with 24 hour coverage. Get Breaking news, Latest news, Politics news, Entertainment news and Sports news from India & World on Times Now Navbharat. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Watch Live TV : https://www.timesnowhindi.com/live-tv Subscribe to our other network channels: Times Now: https://www.youtube.com/TimesNow Zoom: https://www.youtube.com/zoomtv ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: https://www.timesnowhindi.com Download our App for Breaking News: https://tinyurl.com/bde8rv84 Like us on Facebook: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat Follow us on Twitter: https://twitter.com/TNNavbharat Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/timesnownavbharat

Continue reading on the app

  Sports

Video: ईशान किशन क्या वह अगले धोनी हैं, दिलीप ट्रॉफी में ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद चर्चा शुरु

ईशान किशन ने दिलीप ट्रॉफी 2026 में ईस्ट ज़ोन को 13 साल बाद जीत दिलाई, 65 साल के इतिहास में पहली बार 350 रन बनाए। उनके शानदार प्रदर्शन और कप्तानी से क्रिकेट जगत में चर्चा है—क्या वह अगले धोनी हैं? जानें उनकी उपलब्धियों की पूरी कहानी। Thu, 10 Sep 2026 18:56:30 +0530

  Videos
See all

Fight Viral VIdeo: टैक्सी चालक को घेरकर पीटा, CCTV वायरल | #viralvideo #viralnews #shortsviral #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T13:44:46+00:00

Raghav Chadha News : राघव ने AAP को बताया 'दिलजला आशिक' ! #raghavchadha #aap #arvindkejriwal #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T13:43:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers