BRICS Summit 2026 : अमृतसर में BRICS 2026 की दिखी खास झलक #bricssummit2026 #pmmodi #india
BRICS Summit 2026 : Ahead of BRICS 2026, Amritsar-based artist Dr Jagjot Singh Rubal has created a large acrylic painting featuring PM Modi, Putin and other world leaders. The artist hopes to showcase this special artwork at the BRICS summit. BRICS 2026 से पहले अमृतसर के कलाकार डॉ. जगजोत सिंह रूबल ने PM मोदी, पुतिन और दुनिया के प्रमुख नेताओं की बड़ी ऐक्रेलिक पेंटिंग तैयार की है। कलाकार इस खास कलाकृति को BRICS सम्मेलन में प्रदर्शित करना चाहते हैं। #brics #bricssummit2026 #pmmodi #putin #donaldtrump #india #brics2026 #russia #newdelhi #hindinews #topnews #latestnews #timesnownavbharat You can Search us on YouTube by- NBT, NBT TV Live, Navbharat Times, Times Now, TNN, TNNB, Navbharat TV, Hindi News, Latest news and @timesnownavbharat About Channel: Times Now Navbharat देश का No.1 Hindi news है। यह चैनल भारत और दुनिया से जुड़ी हर Latest News और Breaking News , राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़े समाचार आपके लिए लेकर आता है। इसलिए सब्सक्राइब करें और बने रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ Times Now Navbharat is India's fastest growing Hindi News Channel with 24 hour coverage. Get Breaking news, Latest news, Politics news, Entertainment news and Sports news from India & World on Times Now Navbharat. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Watch Live TV : https://www.timesnowhindi.com/live-tv Subscribe to our other network channels: Times Now: https://www.youtube.com/TimesNow Zoom: https://www.youtube.com/zoomtv ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: https://www.timesnowhindi.com Download our App for Breaking News: https://tinyurl.com/bde8rv84 Like us on Facebook: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat Follow us on Twitter: https://twitter.com/TNNavbharat Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/timesnownavbharat
मध्यप्रदेश: जस्टिस अल्पेश कोगजे को राज्यपाल ने दिलाई मुख्य न्यायाधीश की शपथ, समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी उपस्थित रहें
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस अब अल्पेश यशवंत कोगजे होंगे।आज, 10 सितंबर को राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की शपथ दिलाई। जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे ने मध्य प्रदेश के 30 वें मुख्य न्यायाधीपति की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन गुरुवार को लोकभवन के सांदीपनि सभागार में किया गया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी उपस्थित रहे। राज्यपाल पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शपथ ग्रहण के बाद नव नियुक्त चीफ जस्टिस कोगजे को पुष्प-गुच्छ भेंट कर बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल ने शपथ ग्रहण समारोह का संचालन किया। उन्होंने राष्ट्रपति द्वारा मध्यप्रदेश हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे को नियुक्त किए जाने की अधिसूचना का वाचन किया। समारोह का प्रारंभ और समापन राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् तथा राष्ट्र गान जन-गण-मन के गायन के साथ हुआ।
शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए ये सदस्य
शपथ ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेन्द्र शुक्ल, कौशल विकास एवं रोजगार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम टेटवाल, महापौर भोपाल मालती राय, मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह, पूर्व राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी, न्यायमूर्ति जी.एस. अहलूवालिया, न्यायमूर्ति सुबोध अभ्यंकर, न्यायमूर्ति संदीप एन. भट्ट, न्यायमूर्ति विनय सराफ, न्यायमूर्ति रमेश फड़के, मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल धरमिंदर सिंह, अपर मुख्य सचिव डॉ. शिवशेखर शुक्ला और संजय शुक्ल, राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी, पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना, विधायक, सांसद मध्यप्रदेश, गुजरात और उत्तरप्रदेश राज्य के उच्च न्यायालयों के न्यायमूर्तिगण, वरिष्ठ प्रशासनिक, न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता और आयोगों के पदाधिकारी मौजूद थे।
बता दें कि केंद्र सरकार ने 5 सितंबर को देश के विभिन्न हाईकोर्ट में आठ चीफ जस्टिस नियुक्त किए है। यह नियुक्तियां सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश के बाद की गई हैं। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की 31 अगस्त 2026 को हुई बैठक में अलग-अलग हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति और स्थानांतरण को लेकर फैसला लिया गया था। इसी क्रम में जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे का गुजरात हाईकोर्ट से मध्यप्रदेश हाईकोर्ट स्थानांतरण कर उन्हें चीफ जस्टिस बनाने की सिफारिश की गई। मध्यप्रदेश के अलावा केंद्र सरकार की अधिसूचना में पटना, कलकत्ता, राजस्थान, बॉम्बे, पंजाब एवं हरियाणा, छत्तीसगढ़ तथा जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट शामिल हैं।
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने लोकभवन के सांदीपनि सभागार में मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के 30वें मुख्य न्यायाधिपति की शपथ न्यायमूर्ति श्री अल्पेश यशवंत कोगजे को दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मंचासीन थे। pic.twitter.com/xoz41ICwUa
— Governor of Madhya Pradesh (@GovernorMP) September 10, 2026
माननीय राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने आज लोक भवन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित समारोह में मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री अल्पेश यशवंत कोगजे को पद की शपथ दिलाई।@GovernorMP @DrMohanYadav51 #CMMadhyaPradesh… pic.twitter.com/42YML9c8Vv
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) September 10, 2026
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Mp Breaking News






