Responsive Scrollable Menu

Tara Sutaria: तारा सुतारिया के साथ पैपराजी ने की हद पार? एक्ट्रेस ने करीब आए कैमरे को हटाया; वीडियो वायरल

Tara Sutaria: एक्ट्रेस तारा सुतारिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक फोटोग्राफर उनके काफी करीब कैमरा लेकर पहुंचता दिख रहा है। तारा उसका कैमरा हाथ से दूर करती हैं और बिना रुके स्टोर के अंदर चली जाती हैं। वीडियो सामने आने के बाद कई लोगों ने एक्ट्रेस का समर्थन किया है।

स्टोर के बाहर हुई घटना

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

बताया जा रहा है कि यह वीडियो मुंबई का है। तारा एक स्टोर पर पहुंची थीं। इस दौरान पैपराजी ने उन्हें घेर लिया और उनकी तस्वीरें लेने लगे। तारा के साथ मौजूद स्टाफ छातों की मदद से उन्हें कैमरों से बचाकर अंदर ले जाने की कोशिश कर रहा था। इसी बीच एक फोटोग्राफर कैमरा लेकर तारा के काफी करीब पहुंच गया। तारा ने तुरंत कैमरे को अपने हाथ से पीछे किया और आगे बढ़ गईं। 

वीडियो में कुछ फोटोग्राफर्स तारा का नाम लेकर उन्हें आवाज देते और चिढ़ाते हुए भी सुनाई दे रहे हैं। बाद में उनसे रुककर फोटो देने के लिए कहा गया, लेकिन तारा अंदर चली गईं।

फैंस ने तारा का किया सपोर्ट
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने तारा का साथ दिया। कई यूजर्स ने कहा कि सेलिब्रिटीज की तस्वीरें लेते समय पैपराजी को उनकी पर्सनल स्पेस का भी ध्यान रखना चाहिए। कुछ लोगों ने फोटोग्राफर्स के तारा को आवाज देने के तरीके पर भी सवाल उठाए। एक यूजर ने कमेंट किया कि पैपराजी को पर्सनल स्पेस की समझ होनी चाहिए। वहीं कुछ लोगों ने कहा कि तारा ने कैमरा हटाकर सही किया। एक कमेंट में तो यह तक लिखा गया कि तारा को कैमरा और ज्यादा जोर से हटाना चाहिए था।

पहले भी पैपराजी से हुआ था सामना
तारा सुतारिया का पैपराजी के साथ ऐसा मामला पहले भी सामने आ चुका है। पिछले महीने एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उनके व्यवहार को लेकर चर्चा हुई थी।
वीडियो में तारा अपनी कार से उतरती हैं और वहां मौजूद पैपराजी उन्हें घेर लेते हैं। फोटोग्राफर्स के फोटो के लिए कहने पर तारा ने अपनी कार का दरवाजा जोर से बंद कर लिया था।

फिल्मों में भी एक्टिव हैं तारा
तारा ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट टीवी से अपना करियर शुरू किया था। वह ‘The Suite Life of Karan & Kabir’ और ‘Oye Jassie’ जैसे शोज में नजर आई थीं। 2019 में उन्होंने ‘Student of the Year 2’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके बाद तारा ‘Marjaavaan’, ‘Tadap’, ‘Ek Villain Returns’ और ‘Apurva’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। अब वह Yash के साथ फिल्म ‘Toxic’ को लेकर चर्चा में हैं।

यह भी पढ़े- करीना कपूर का बॉलीवुड फिल्ममेकर्स पर तंज: एक जैसी फिल्में बनाने के ट्रेंड पर बोलीं- 'Animal चली तो सब वायलेंस करने लगे'

Continue reading on the app

BRICS Summit 2026: सजा ब्रिक्स का 'महामंच', पुतिन-जिनपिंग आएंगे दिल्ली | PM Modi | Putin | XiJinping

BRICS Summit 2026: सजा ब्रिक्स का 'महामंच', पुतिन-जिनपिंग आएंगे दिल्ली | PM Modi | Putin | XiJinping राजधानी नई दिल्ली एक बार फिर वैश्विक कूटनीति के केंद्र में है। भारत 12 और 13 सितंबर को प्रगति मैदान के 'भारत मंडपम' में 18वें ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन की ऐतिहासिक मेजबानी कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में सज रहे इस महामंच पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और ईरान के राष्ट्रपति समेत दुनिया के कई दिग्गज नेता एकजुट होंगे। #BRICSSummit #Delhi #PMModi #BharatMandapam #Putin #XiJinping #GlobalDiplomacy #India2026 #InternationalRelations #brics2026 #rbharatlive #rbharatlive #rbharattv #republicbharatlive #breakingnews #hindinews #latestnews ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है । इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more. आप हमसे Social Media पर जुड़ने के लिए Republic Bharat फेसबुक पेज को लाइक करें: ► https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/ Follow The Republic Bharat on Twitter : ► https://twitter.com/Republic_Bharat Follow Republic Bharat on Instagram: ► https://www.instagram.com/republicbharat/ Follow Republic Bharat on WhatsApp: ► https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I Follow Republic Bharat on Koo: ► https://www.kooapp.com/profile/रिपब्लिक_भारत Follow Republic Bharat on Telegram: ► https://t.me/RepublicBharatHindi

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games: आखिरकार BCCI खुश! स्टार खिलाड़ियों वाली पूरी Team India भेजेगा भारत

खबरों के मुताबिक, BCCI अधिकारी एशियाई खेलों के लिए भारतीय क्रिकेट टीम को दी गई रहने की व्यवस्था से खुश नहीं थे। भारत के अलावा, कई दूसरे देशों ने भी यह मुद्दा उठाया था। हालांकि, जापान में होने वाले खेलों में दो हफ़्ते बाकी रहते हुए, BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने पुष्टि की कि उनकी बात सुनी गई और अब वे दी गई व्यवस्था से खुश हैं। इस बीच, रहने की जगह का मुद्दा इसलिए उठा क्योंकि नागोया में टॉप-रेटेड होटलों की कमी है। 
 

इसे भी पढ़ें: बांग्लादेश के खिलाफ़ Asia Cup Semi-final से पहले Shafali Verma का बड़ा बयान: मैं शून्य से करती हूं शुरुआत


शुक्ला ने कहा कि खिलाड़ियों के लिए की गई व्यवस्थाओं की तस्वीरों और वीडियो के ज़रिए समीक्षा की गई थी और उन्हें टीम के लिए सही पाया गया। उन्होंने यह भी साफ़ किया कि BCCI अपनी 'B' टीम नहीं भेजेगा, बल्कि वही टीम जाएगी जिसकी घोषणा पहले ही हो चुकी है, जिसमें श्रेयस अय्यर और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। भारतीय टीम की रवानगी के मौके पर शुक्ला ने कहा कि यह अफवाह है कि हम अपनी 'B' टीम भेज रहे हैं। हमारी पूरी टीम जा रही है। मुझे उम्मीद है कि हम ज़रूर जीतेंगे। हाँ, रहने की जगह एक समस्या थी। हालाँकि, हमारे लिए मुख्य चिंता का विषय मैदान और पिच थी। उन्होंने उस पर ध्यान दिया है। 

उन्होंने कहा कि ड्रेसिंग रूम अब ठीक हैं और दूसरी सुविधाएँ भी। उन्होंने जो भी व्यवस्था की है, हम वहीं ठहर रहे हैं और हम इस बात पर नज़र रख रहे हैं कि किस तरह की सुविधाएँ दी जा रही हैं ताकि हमारे खिलाड़ी सहज महसूस करें। उन्होंने यह भी कन्फर्म किया कि नागोया से दूरी की वजह से क्रिकेटरों को टोक्यो या ओसाका में ठहराने का विकल्प प्रैक्टिकल नहीं लगा। शुक्ला ने कहा कि इसलिए खिलाड़ी होस्ट सिटी में ही रहेंगे, जहाँ उन्हें ट्विन-शेयरिंग के बजाय अलग-अलग कमरे दिए जाएंगे।
 

इसे भी पढ़ें: Joe Root ने तोड़ा Steve Waugh का रिकॉर्ड, Sachin Tendulkar के महा रिकॉर्ड पर नज़र!


उन्होंने कहा कि हमारे क्रिकेटरों के लिए जो रहने की जगह तय की गई है, उसकी तस्वीरें और वीडियो हमें मिल गए हैं, इसलिए मुझे लगता है कि यह आरामदायक है। वे (क्रिकेटर) वहीं जाकर रहेंगे क्योंकि दूसरा विकल्प उन्हें ओसाका या टोक्यो में ठहराने का था, जो काफी दूर है। 
 
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi at Prabhasakshi. 
Thu, 10 Sep 2026 14:49:00 +0530

  Videos
See all

इंटरनेशनल स्पेस समिट में पीएम मोदी का सम्बोधन | PM Modi | Hindi News | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T09:43:47+00:00

पंजाब में गुलजार सिंह की मौत मामले में परिवार ने प्रशासन पर लगाए आरोप | Punjab | Guljar Singh #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T09:47:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers