Responsive Scrollable Menu

1993 मुंबई सीरियल ब्लास्ट: गैंगस्टर अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, समय से पहले रिहाई की मांग वाली याचिका खारिज

Gangster Abu Salem: सुप्रीम कोर्ट ने 1993 के मुंबई सीरियल ब्लास्ट के दोषी और गैंगस्टर अबू सलेम की समय से पहले रिहाई की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले को सही माना है। 27 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट ने अबू सलेम की याचिका पर फैसला सुरक्षित कर लिया था। अबू सलेम की तरफ से कहा गया था कि सजा में मिलने वाली छूट को जोड़ने पर उसने 25 साल की सजा पूरी कर ली है, इसलिए उसे रिहा किया जाए। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बॉम्बे हाई कोर्ट ने कहा था कि उसकी याचिका समय से पहले दायर की गई है। उसकी 25 साल की अवधि 2030 में पूरी होगी। अबू सलेम ने हाई कोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। अबू सलेम की ओर से दाखिल याचिका में दलील दी गई थी कि जब उसे पुर्तगाल से प्रत्यर्पित किया गया था, तो भारत सरकार ने आश्वासन दिया था कि उसे किसी भी मामले में मौत की सजा नहीं दी जाएगी और उसे 25 साल से अधिक की सजा नहीं दी जाएगी।

ब्लास्ट में 257 लोगों की हुई थी मौत

बता दें कि 12 मार्च  1993 को मुंबई में हुए 12 सिलसिलेवार धमाकों में 257 लोगों की मौत हो गई थी, और 700 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और मुस्तफा मजीद मजीद (टाइगर मेमन) का सहयोगी अबू सलेम इस साजिश का अहम साजिशकर्ता था। उसने मुंबई में विस्फोटकों, हथियारों (AK-56 राइफलों) और गोला-बारूद ले जाने और बांटने की जिम्मेदारी संभाली थी (जिसमें अभिनेता संजय दत्त को भी हथियार सौंपना शामिल था)। 

अबू सलेम को क्यों नहीं दिया मृत्युदंड ?

धमाके के बाद सलेम भारत से भाग गया था। साल 2002 में उसे उसकी प्रेमिका मोनिका बेदी के साथ पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गिरफ्तार किया गया था। पुर्तगाल के संविधान में मृत्युदंड (फांसी) और 25 साल से ज्यादा की जेल का प्रावधान नहीं है,

ऐसे में भारत सरकार ने (तत्कालीन उप-प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी द्वारा दिए गए संप्रभु आश्वासन) ने पुर्तगाली सरकार को लिखित गारंटी दी कि सलेम को मृत्युदंड (फांसी) नहीं दिया जाएगा। उसे 25 साल से ज्यादा समय के लिए जेल में नहीं रखा जाएगा। इस आश्वासन के बाद  नवंबर 2005 में सालेम को भारत प्रत्यर्पित (Extradite) किया गया।

सलेम ने अपनी उम्रकैद को दी थी चुनौती

2017 में विशेष TADA अदालत ने अबू सालेम को 1993 धमाकों के मामले में दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इसके अलावा उसे बिल्डर प्रदीप जैन हत्याकांड मामले में भी उम्रकैद की सजा मिली। सलेम ने अपनी उम्रकैद को चुनौती देते हुए कहा था कि यह भारत सरकार के 25 साल वाले संप्रभु आश्वासन का उल्लंघन है। 

सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा ?

जुलाई 2022 में सुप्रीम कोर्ट ने साफ तौर पर कहा था कि भारत सरकार अपने संप्रभु आश्वासन के लिए बाध्य है, लेकिन उसकी 25 साल की सजा की गणना 2005 से शुरू होगी (जब उसे भारत लाया गया था), न कि 2002 से (जब उसे पुर्तगाल में पकड़ा गया था)। कोर्ट ने कहा था कि 25 साल पूरे होने पर यानी वर्ष 2030 में केंद्र सरकार राष्ट्रपति को संविधान के अनुच्छेद 72 के तहत उसकी रिहाई की सिफारिश कर सकती है। 

Continue reading on the app

Apple Watch Series 12 लॉन्च: नए Health Sensing System और AI फीचर्स से लैस, जानें कीमत और खूबियां

Apple ने अपनी नई Apple Watch Series 12 लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इस बार स्मार्टवॉच में हेल्थ डेटा को पहले से ज्यादा बार रिकॉर्ड करने पर फोकस किया है। इसके साथ ही नए AI आधारित ऑडियो फीचर्स भी दिए गए हैं। Apple Watch Series 12 की शुरुआती कीमत $399 रखी गई है। इसकी प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू हो गई है और शिपिंग 18 सितंबर से शुरू होगी।

नया Health Sensing System
Apple Watch Series 12 में कंपनी ने नया Health Sensing System दिया है। इसमें पहले से बेहतर ऑप्टिकल और इलेक्ट्रिकल सेंसर मिलते हैं, जिनमें बड़े ग्रीन LED का इस्तेमाल किया गया है। ये सेंसर बैकग्राउंड में हर 5 सेकंड में हार्ट रेट रिकॉर्ड कर सकते हैं। इसके अलावा Watch Series 11 के मुकाबले Heart Rate Variability यानी HRV को 24 गुना ज्यादा बार मापा जा सकता है। इसी ज्यादा हेल्थ डेटा का इस्तेमाल Apple के नए Readiness फीचर में किया जाता है।

Readiness Score बताएगा कब करें वर्कआउट
Apple Watch Series 12 में नया Readiness Score दिया गया है। यह यूजर को 0 से 10 के बीच रोजाना स्कोर देता है। स्कोर तैयार करने के लिए हाल की एक्टिविटी, नींद और दिन के दौरान मिले हेल्थ डेटा का इस्तेमाल किया जाता है। इसके आधार पर वॉच यह सुझाव दे सकती है कि आपको आराम करना चाहिए या वर्कआउट के लिए तैयार रहना चाहिए। इसके अलावा वॉच संभावित हाइपरटेंशन और स्लीप एपनिया को लेकर पैसिव नोटिफिकेशन भी देगी।

iPhone की नई Health ऐप में Health Age फीचर भी जोड़ा गया है, जो यूजर के हेल्थ डेटा की तुलना उसकी उम्र के औसत आंकड़ों से करेगा।

ये भी पढ़े-ः iPhone Duo Launch: Apple का पहला मुड़ने वाला फोन लॉन्च, 2,99,900 रुपए से शुरू है कीमत

Audio Intelligence से मिलेंगे नए AI फीचर्स
Apple Watch Series 12 में नया S11 चिपसेट दिया गया है, जो माइक्रोफोन पर आधारित Audio Intelligence फीचर्स को पावर करता है। इसका खास फीचर Live Rewind है। अगर बातचीत के दौरान कोई बात छूट जाती है, तो Digital Crown पर डबल क्लिक करने पर यह पिछले 15 सेकंड के ऑडियो को ट्रांसक्राइब कर सकता है। वहीं Siri Recap हाल की बातचीत का टेक्स्ट में सारांश तैयार करता है।

Apple के मुताबिक, ऑडियो प्रोसेसिंग सीधे वॉच पर होती है और इसके लिए S11 चिप के Secure Exclave का इस्तेमाल किया जाता है। कंपनी का कहना है कि Raw Audio को न तो स्टोर किया जाता है और न ही क्लाउड पर भेजा जाता है।

42mm और 46mm साइज में आएगी वॉच
Apple Watch Series 12 को 42mm और 46mm साइज में पेश किया गया है। इसमें Aluminum और Titanium केस का विकल्प मिलेगा। इसके साथ White और Blue कलर में Ceramic केस विकल्प भी वापस आया है। Aluminum मॉडल में Ceramic Shield 2 ग्लास दिया गया है, जिसे पिछली पीढ़ी के मुकाबले 60 प्रतिशत ज्यादा मजबूत बताया गया है।

बैटरी और चार्जिंग
बैटरी लाइफ सामान्य इस्तेमाल में 24 घंटे तक है। Outdoor Workout Tracking के दौरान यह 10 घंटे तक चल सकती है। चार्जिंग स्पीड में भी सुधार किया गया है। सिर्फ 15 मिनट की चार्जिंग में 12 घंटे तक इस्तेमाल मिलने का दावा है। वॉच watchOS 27 के साथ आएगी, जिसमें ज्यादा बातचीत वाले सवालों के लिए नया Siri AI इंटीग्रेशन दिया गया है।

Apple के इवेंट में और क्या हुआ?
Apple ने इसी इवेंट में अपना पहला फोल्डेबल iPhone iPhone Duo भी पेश किया। इसमें दो 120Hz डिस्प्ले, Titanium डिजाइन और A20 Pro चिपसेट दिया गया है। इसके अलावा कंपनी ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max भी लॉन्च किए हैं, जिनमें Variable Aperture कैमरा और 2nm A20 Pro चिपसेट मिलता है।

Continue reading on the app

  Sports

विनेश फोगाट की याचिका खारिज, वर्ल्ड चैंपियनशिप ट्रायल में नहीं मिली जगह, हाई कोर्ट ने दिया झटका

वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 में जाने वाले खिलाड़ियों के सेलेक्शन के लिए WFI की ओर से 14 सितंबर से सेलेक्शन ट्रायल शुरू हो रहे हैं. इन ट्रायल्स के लिए 7 सितंबर को WFI ने एक सर्कुलर जारी किया था. Fri, 11 Sep 2026 11:36:32 +0530

  Videos
See all

Iran America War Live Update: Trump ने Netanyahu के लिए मुस्लिम देशों को दिया धोखा? | UAE | Hormuz #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-11T06:04:59+00:00

Iran America War Update ईरान-अमेरिका युद्ध की खबरें | Trump | Hormuz | Trump | Middle East Tension #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-11T06:15:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers