Responsive Scrollable Menu

जीरकपुर में दिव्यांग से स्नेचिंग: कैश, फोन और कार्ड ले उड़े लुटेरे... पीड़ित ने व्हीलचेयर से किया पीछा

जीरकपुर से इंसानियत को शर्मसार और खाकी के सुरक्षा दावों की पोल खोलने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है. जरनैल एंक्लेव में बेखौफ बदमाशों ने व्हीलचेयर पर जा रहे एक दिव्यांग व्यक्ति सुरेंद्र पाल को सरेराह अपना निशाना बना डाला. दो शातिर युवक उनका पर्स झपटकर रफूचक्कर हो गए. छीने गए पर्स में करीब 4 से 5 हजार रुपये कैश, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ हेडफोन, क्रेडिट कार्ड, पैन कार्ड और जरूरी पहचान पत्र रखे हुए थे.

Continue reading on the app

The Traitors India 2: मल्लिका के ‘जेल कमबैक’ कमेंट पर भड़के Karan Johar, बोले- किसी के मुश्किल वक्त का मजाक...

Karan Johar: The Traitors India Season 2 का रीयूनियन एपिसोड सामने आ चुका है। इसमें होस्ट करण जौहर ने मल्लिका शेरावत से रिया चक्रवर्ती को लेकर किए गए उनके ‘जेल कमबैक’ वाले कमेंट पर सवाल किया। मल्लिका की इस बात की सोशल मीडिया पर भी काफी आलोचना हुई थी।

करण ने मल्लिका से पूछा सवाल
रीयूनियन के दौरान मल्लिका शो में कमबैक को लेकर बात कर रही थीं। उन्होंने मुनव्वर फारुकी से कहा कि यह गेम कमबैक के बारे में नहीं है और यही इस गेम की असली भावना है। इस पर करण जौहर ने उन्हें याद दिलाया कि रिया के कमबैक को लेकर उनका पुराना बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।

मल्लिका ने जवाब दिया, “मैं अब इंटरनेट से क्यों बहस करूं? मैंने इसे वायरल नहीं किया, इंटरनेट ने किया।” इसके बाद करण ने मल्लिका से पूछा कि क्या उन्हें नहीं लगता कि रिया को लेकर किया गया वह कमेंट ‘कुछ ज्यादा’ था।

रिया ने जो झेला, वो अलग था
मल्लिका ने करण से पूछा कि उन्हें उनका कमेंट गलत क्यों लगा। इस पर करण ने अपनी बात समझाते हुए कहा कि रिया ने जेल में जिस मुश्किल दौर का सामना किया था, वह बाकी लोगों के संघर्ष से बिल्कुल अलग था। करण ने कहा कि रिया ने अपनी जिंदगी में जिस मुश्किल समय का सामना किया, उस पर किसी को इस तरह बात नहीं करनी चाहिए।

मल्लिका ने रिया से मांगी थी माफी
इसके बाद मल्लिका ने सफाई देते हुए बताया कि उन्होंने उस कमेंट के बाद रिया से माफी मांग ली थी। उन्होंने यह भी कहा कि माफी मांगने के बाद दोनों के बीच सब ठीक हो गया और उनकी अच्छी दोस्ती भी हो गई।

क्या कहा था मल्लिका ने?
दरअसल, शो के दौरान रिया ने मल्लिका के कमेंट पर कहा था कि उन्हें नहीं लगता कि इसमें कोई बहुत बड़ी बात थी। इसके जवाब में मल्लिका ने कहा था, “ओह, ये तुम्हारा कमबैक है? रिया, इस पर कमेंट करने वाला कौन है? क्या ये गेम कमबैक के बारे में है? मैं भी कह सकती हूं कि रिया, तुम जेल में थीं, तो क्या ये तुम्हारा बड़ा कमबैक है?” मल्लिका के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था। 

यह भी पढ़े- शेरॉन वर्मा और मेधा शंकर संग डेटिंग की खबरों पर समय रैना ने किया रिएक्ट

Continue reading on the app

  Sports

क्या भारत-अफगानिस्तान का पहला टी20 ब्रिक्स सम्मेलन के चलते टलने वाला है? DDCA ने दी जानकारी

India–Afghanistan 1st T20I: दिल्ली में 11 से 13 सितंबर तक आयोजित होने वाले ब्रिक्स सम्मेलन और वीवीआईपी सुरक्षा व्यवस्था के चलते दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 13 सितंबर को अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले भारत-अफगानिस्तान पहले टी20 मैच को रीशेड्यूल करने की मांग की है. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए डीडीसीए का कहना है कि मुकाबला तय समय पर होगा. Thu, 10 Sep 2026 19:46:51 +0530

  Videos
See all

Rashtravad LIVE | BRICS Summit 2026, G-20 के आयोजन पर सवाल..PM Modi से जलन या कुछ और ? | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T14:46:20+00:00

Chakraview: राजस्थान में स्कूल की दीवार दीवारों ने खुली पोल!#chakraview #sumitawasthi #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T14:42:53+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers