भारत की 'नई औद्योगिक क्रांति' में घरेलू बाजार निभाएगा अहम भूमिका, निजी क्षेत्र की बढ़ेगी हिस्सेदारी: जेफरीज
नई दिल्ली, 10 सितंबर (आईएएनएस)। ग्लोबल इन्वेस्टमेंट बैंक जेफरीज ने कहा कि भारत की नई औद्योगिक क्रांति में घरेलू बाजार अहम भूमिका निभाएगा। इस दौरान स्पेस, सेमीकंडक्टर, डेटा सेंटर्स, इलेक्ट्रोनिक्स,सोलर मैन्युफैक्चरिंग और एयरोस्पेस सेक्टर में तेज ग्रोथ और सरकारी नीतिगत समर्थन से निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी बढ़ेगी।
रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में घरेलू स्तर पर बड़े मौकों, प्राइवेट सेक्टर की बढ़ती भागीदारी और सरकार के सहयोग से नए उद्योगों का विस्तार हो रहा है, साथ ही घरेलू क्षमता और वैश्विक प्रतिस्पर्धा भी बढ़ रही है।
जेफरीज की रिपोर्ट खास तौर पर इन उभरते सेक्टर में ग्रोथ को बढ़ावा देने वाले कुछ अहम कदमों का जिक्र किया गया है, जिसमें प्राइवेट कंपनियों के लिए स्पेस सेक्टर खोलना, डेटा सेंटरों के लिए टैक्स में छूट, सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स और सोलर के लिए इंसेंटिव स्कीम, लोकलाइजेशन के उपाय और सरकार द्वारा जीपीयू की खरीद जैसे उपाय शामिल हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल है जो अंतरिक्ष के क्षेत्र में काम कर रहे हैं और क्षमताएं वैश्विक स्तर पर मुकाबला करने लायक हैं।
भारत का लक्ष्य अपने स्पेस सेक्टर को 2030 तक 5 गुना बढ़ाकर 40-45 बिलियन डॉलर तक पहुंचाने का है, जिसमें स्काईरूट, पिक्सेल और अग्निकुल जैसी निजी कंपनियां कमर्शियल कामकाज की ओर बढ़ रही हैं।
सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में, भारत का प्रयास अब पॉलिसी से आगे बढ़कर काम को असल रूप देने की ओर बढ़ रहा है। इसमें लगभग 20 बिलियन डॉलर का निवेश, एक चिप फैब का निर्माण और कई ओएसएटी प्रोजेक्ट्स में प्रोडक्शन शुरू होना शामिल है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि 13 बिलियन डॉलर का एक और इंसेंटिव प्लान सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम को और मजबूत करेगा।
इसके अलावा, भारत की डेटा सेंटर क्षमता पांच वर्षों में 5 गुना बढ़कर 2 गीगावाट हो गई है और अगले पांच वर्षों में इसके 10 गीगावाट तक पहुंचने की उम्मीद है, जिससे पावर, कूलिंग, कंस्ट्रक्शन और नेटवर्क के क्षेत्रों में 45 बिलियन डॉलर के निवेश का मौका बनेगा।
इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग के मामले में, भारत अब सिर्फ असेंबली से आगे बढ़कर ज्यादा घरेलू वैल्यू एडिशन और कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग की ओर बढ़ रहा है।
रिपोर्ट के अनुसार, उम्मीद है कि अगले 6 सालों में मोबाइल कंपोनेंट्स में घरेलू वैल्यू एडिशन 20 प्रतिशत से कम से बढ़कर लगभग 50 प्रतिशत हो जाएगा।
भारत अब दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सोलर पीवी मैन्युफैक्चरर बन गया है, जिसकी 35 गीगावाट सेल क्षमता चालू है और 100 गीगावाट क्षमता पर काम चल रहा है।
जेफरीज का अनुमान है कि 2030 तक सोलर वैल्यू चेन का 90 प्रतिशत हिस्सा स्थानीय स्तर पर बनने लगेगा।
किफायती मैन्युफैक्चरिंग और इंजीनियरिंग टैलेंट की वजह से, ग्लोबल एयरोस्पेस सेक्टर में डिमांड और सप्लाई के असंतुलन का फायदा भी भारत को मिल रहा है।
रिपोर्ट में बताया गया कि बोइंग और एयरबस पहले से ही भारत से सालाना 1.4-1.6 अरब डॉलर का सामान ले रहे हैं, जबकि भारतीय कंपनियां ग्लोबल ओईएम और टियर-1 कंपनियों को सप्लाई कर रही हैं।
--आईएएनएस
एबीएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
इंटरनेट पर छाया 80s Retro स्टाइल, नेता भी ट्रेंड में हुए शामिल, ChatGPT से ऐसे क्रिएट करें अपना Vintage लुक
1980s Retro Look Trend: सोशल मीडिया पर इन दिनों 1980 के दशक का विंटेज ट्रेंड काफी वायरल हो रहा है. यूजर्स चैट जीपीटी और AI की मदद से अपना रेट्रो लुक क्रिएट कर रहे हैं और उन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं. आम यूजर्स के अलावा, इस रेट्रो क्रेज में अब मंत्रियों की भी एंट्री हो गई है. जी हां, 80s का क्रेज उन्हें भी दिवाना कर रहा है. शशि थरूर, पीयूष गोयल, किरेन रिजिजू और CM हिमंता बिस्वा सरमा ने भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा अपनी इमेज क्रिएट करवाई और शेयर की है. 80s की Vibe ने इंटरनेट पर महज कुछ घंटों में तहलका मचा दिया है. ऐसे में अगर आप भी अपना 80s वाला विंटेज रेट्रो लुक क्रिएट करना चाहते हैं तो हम आपको कुछ आसान से AI Prompts बता रहे हैं. इनकी मदद से आप भी अपनी फोटो बनवा सकते हैं.
क्यों खास है यह ट्रेंड?
1980s का यह ट्रेंड इसलिए पॉपुलर हो रहा है क्योंकि यह किसी आधुनिक तस्वीर पर सिर्फ पुराना दिखने वाला फिल्टर नहीं लगाता. सही डायरेक्शन मिलने पर, ChatGPT हेयरस्टाइल, कपड़े, एक्सेसरीज, लाइटिंग, बैकग्राउंड और फोटोग्राफी स्टाइल को इस तरह बदल देता है कि फोटो बिल्कुल उस दशक की असली तस्वीर जैसी लगने लगती है. इसलिए, सही निर्देश सही प्रॉम्प्ट के जरिए ही दिए जा सकते हैं.
ये भी पढ़ें- Apple iPhone Duo: पहली बार मुड़ने वाला iPhone लॉन्च, 7.6 इंच की बड़ी स्क्रीन समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Chat GPT से कैसे बनवाएं तस्वीर?
इसके लिए आपको सबसे पहले चैट जीपीटी पर एक क्लियर फोटो अपलोड करनी है. इस फोटो की लाइटिंग अच्छी होनी चाहिए और आपका फेस बिल्कुल साफ दिखना चाहिए. AI को हमेशा अच्छे और बारिक से बारिक निर्देश देने पड़ते हैं ताकि लुक नैचुरल दिखे. बहुत ज्यादा फिल्टर की गई तस्वीरें, धूप के चश्मे वाली तस्वीरें या ऐसी तस्वीरें जिनमें चेहरा थोड़ा सा छिपा हो, उन्हें अपलोड करने से बचें. इसके बाद सही Prompt डालें. इसके अलावा, Chat GPT को यह निर्देश जरूर दें कि आपको अपने चेहरा का लुक सही और ओरिजनल रखना है.
AI से 1980s का रेट्रो लुक क्रिएट करने के लिए Prompts
1.बॉलीवुड स्टाइल क्रिएट करने के लिए
"Transform this photo into an authentic 1980s Bollywood studio portrait. Keep my facial features recognisable. Give me period-appropriate Indian clothing, hairstyle and accessories with warm lighting and a vintage film look."
2.1980s का क्लासिक स्टूडियो पोर्ट्रेट बनाने के लिए
"Transform my uploaded photo into an authentic 1985 studio portrait. Keep my face, facial structure, skin tone, eyes, nose, lips, jawline, expression and identity unchanged so I remain clearly recognisable. Change only my hairstyle, clothing, accessories, lighting and background. Give me an authentic 1980s hairstyle and period-appropriate clothing. Use a classic studio backdrop, direct on-camera flash, soft analogue film grain, slightly warm colours, subtle fading and realistic 35mm photography. Make it look like a genuine photograph taken in 1985, not a modern photo with an 80s filter."
3.80s का फैमिली फोटो प्रॉम्प्ट
"Turn this photo into an authentic family photograph from 1985. Preserve every person’s face, identity, facial features, skin tone, height and natural expression. Do not merge or replace faces. Change the hairstyles, clothing, accessories, background and photography style to match the mid-1980s. Use simple period-appropriate Indian clothing, a traditional studio backdrop, direct camera flash, mild film grain, slightly faded colours and realistic 35mm photographic imperfections. Make it look like a genuine family photograph that has been kept in an old photo album for decades."
4.1980s की वेडिंग इमेज ऐसे क्रिएट करें
"Imagine this photo was taken at an Indian wedding in the 1980s. Keep everyone's faces recognisable. Recreate the clothing, hairstyles, jewellery, decorations, lighting and photography style of an Indian wedding from that decade. Add realistic analogue film grain and the slightly imperfect look of an old family photograph."
5.80s का कॉलेज रोमांस लुक पाने के लिए प्रॉम्प्ट
"Transform this couple photograph into an authentic romantic photograph from the mid-1980s. Preserve both people’s faces, facial features, expressions, body proportions and identities exactly. Change only the hairstyles, clothing, accessories, background and photographic style. Give us realistic 1980s Indian fashion with period-appropriate hairstyles and subtle accessories. Use warm analogue colours, direct flash, soft 35mm film grain and the slightly imperfect look of a printed photograph from an old family album. Keep the pose natural and affectionate and make sure both people remain clearly recognisable."
6.1980s के दशक का फेमिनिन लुक
"Create an authentic 1980s Indian retro portrait from this photo. Keep the face and facial identity exactly the same. Add big voluminous hair, winged eyeliner, soft blush, natural lipstick, a vintage saree with a bold 80s blouse, small earrings and traditional accessories. Warm Kodak film tones, soft flash, subtle grain, slightly faded colors, analog photography, nostalgic 1980s Indian studio portrait."
7.80s का स्ट्रीट स्टाइल लुक प्रॉम्प्ट
"Turn this photo into a stylish 1980s street-fashion portrait. Preserve the person's face and identity. Add oversized sunglasses, denim jacket, high-waisted trousers, retro hairstyle, colorful 80s fashion, urban street background, neon signs, cinematic flash photography, strong film grain, slightly faded colors, analog 35mm texture and authentic vintage imperfections."
8.1980s की Fashion Magazine लुक ऐसे क्रिएट करें
"Reimagine this portrait as an editorial fashion photograph from an Indian 1980s fashion magazine. Preserve the person's exact facial identity. Add glamorous 80s makeup, voluminous hairstyle, bold vintage outfit, statement earrings, dramatic studio lighting, textured backdrop, analog film grain, warm vintage color grading and authentic 1980s fashion photography."
ये भी पढ़ें- iPhone 18 Launch Event Highlights: iPhone 18 Pro और iPhone Duo लॉन्च, भारत में कीमतें सामने आईं
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation






