Responsive Scrollable Menu

मुंबई-गोवा हाईवे में देरी पर गडकरी बोले- शर्म आती है:उद्घाटन में नहीं जाऊंगा; 2016 में पूरा होना था, अब तक 93-94% ही काम हुआ

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मुंबई-गोवा हाईवे के चौड़ीकरण में हो रही देरी पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि परियोजना में इतनी देरी हुई है कि उन्हें शर्मिंदगी महसूस होती है। गडकरी ने यह भी कहा कि हाईवे पूरा होने के बाद होने वाले उद्घाटन कार्यक्रम में वह शामिल नहीं होंगे। मुंबई-गोवा हाईवे का चौड़ीकरण लंबे समय से चल रहा है। गडकरी के मुताबिक इसका करीब 93-94% काम पूरा हो चुका है। 93-94% काम पूरा, फिर भी कई जगह दिक्कतें मुंबई-गोवा हाईवे के करीब 440 किलोमीटर लंबे हिस्से में काम पूरा होने के बावजूद कई जगह गड्ढे, जलभराव, मरम्मत और ट्रैफिक जाम जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं। हाल की बारिश के बाद नए बने कुछ हिस्सों की सड़क सतह खराब होने की शिकायतें भी मिली हैं। हाईवे पर मई में खारपाड़ा टोल प्लाजा पर टोल शुरू हो गई थी। इसके बावजूद परियोजना के कुछ हिस्सों में काम और सुधार जारी है। हाईवे पर 2021 में बनाया गया बंदरों के लिए एक ओवरपास भी ढह चुका है, जिससे सुरक्षा को लेकर सवाल उठे हैं। 2016 तक पूरा होना था हाईवे मुंबई-गोवा हाईवे के चौड़ीकरण का काम तय समय से काफी पीछे चल रहा है। परियोजना को पहले 2016 तक पूरा किया जाना था, लेकिन जमीन अधिग्रहण, निर्माण से पहले की मंजूरियों और ठेकेदारों से जुड़ी समस्याओं के कारण काम में लगातार देरी हुई। 2024 में केंद्र सरकार ने भी संसद में बताया था कि जमीन अधिग्रहण और कुछ ठेकेदारों की आर्थिक दिक्कतों के कारण परियोजना प्रभावित हुई। यह हाईवे मुंबई को कोंकण के रास्ते गोवा से जोड़ता है। इसका महाराष्ट्र वाला हिस्सा करीब 460 किलोमीटर है। परियोजना का यह मार्ग पर्यटन और स्थानीय कारोबार के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जाता है। ठेकेदारों और अफसरों पर कार्रवाई की तैयारी गडकरी ने हाईवे के काम में देरी और खराब क्रियान्वयन के लिए जिम्मेदार ठेकेदारों और अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि वह सबसे ज्यादा ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने और अधिकारियों को निलंबित करने का रिकॉर्ड बनाना चाहते हैं। उनका कहना है कि समय पर और गुणवत्ता के साथ काम नहीं करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं होना चाहिए। हाईवे का काम पूरा होने के बाद वह खुद मुंबई से गोवा तक सड़क मार्ग से यात्रा कर इसकी स्थिति देखेंगे। गोवा में 5.15 किमी एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन गडकरी ने बुधवार को गोवा के पोरवोरिम में 5.15 किलोमीटर लंबे छह लेन वाले एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन किया। यह मुंबई-गोवा हाईवे यानी एनएच-66 का हिस्सा है। करीब 641 करोड़ रुपए की लागत से बने इस कॉरिडोर से मापुसा और पणजी के बीच यात्रा का समय व्यस्त समय में करीब 40 मिनट से घटकर 10 मिनट तक होने की उम्मीद है।

Continue reading on the app

10000 सोलर पंप का मिला ऑर्डर, 500 रुपये के पार शेयर, कंपनी ने 2 बार बांटे बोनस शेयर

शक्ति पंप्स इंडिया को 235.92 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। इस ऑर्डर के तहत कंपनी को 10000 सोलर पंप्स की सप्लाई करनी है। कंपनी अपने शेयरधारकों को 2 बार बोनस शेयर बांट चुकी है।

Continue reading on the app

  Sports

न्यूजीलैंड में गिल नहीं इस बल्लेबाज से ज्यादा उम्मीद, ट्रेंट बोल्ट ने चुना अपना फेवरेट बल्लेबाज, बोले मौसम भी लेगा बड़ा इम्तिहान

boult on kl rahul role: 22 अक्टूबर से शुरू होने वाला यह लंबा दौरा, जिसमें 10 सफेद गेंद वाले खेल भी शामिल हैं, भारत-न्यूजीलैंड खेल संबंधों के शताब्दी समारोह का हिस्सा है. बोल्ट ने यूरोपीय टी20 प्रीमियर लीग के आयोजकों द्वारा आयोजित इंटरव्यू में कहा, "मैं हमेशा केएल राहुल और उनकी बल्लेबाजी शैली का बहुत बड़ा प्रशंसक रहा हूं. Fri, 11 Sep 2026 17:11:10 +0530

  Videos
See all

Hamirpur में BJP और सपा की महिला नेता आमने-सामने | #Hamirpur #BJP #SP #UttarPradesh #ViralVideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-11T11:37:02+00:00

UP के इस गांव में 3 दिन बाद मिलता था पानी, अब हर घर में बह रहा है नल | CM Yogi | Uttar Pradesh #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-11T11:36:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers