Responsive Scrollable Menu

Box Office Collection: 'हनुमान अंश' के आगे फीकी पड़ीं बड़े बजट की फिल्में, 'मिर्जापुर द मूवी' का दबदबा जारी

Box Office Collection: बड़े बजट और स्टार पावर के बावजूद कई फिल्में इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रही हैं. यश की टॉक्सिक (Toxic) का इतना बज था लेकिन हनुमान अंश (Hanuman Ansh) की रफ्तार के सामने ये फीकी पड़ गई. नीम करोली बाबा पर बनी ये फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रही है और कमाई के मामले में बड़ी फिल्मों को कड़ी टक्कर दे रही है.  वहीं दूसरी तरफ मिर्जापुर: द मूवी (Mirzapur The Movie) अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है. चलिए जानते हैं कलेक्शन.

बॉक्स ऑफिस पर हनुमान अंश की तबाही

शोभिनव सत्या (Shobhinaw Satyaa) स्टारर फिल्म हनुमान अंश सिनेमाघरों में थमने का नाम नहीं ले रही है. इसी के साथ ये बाकी फिल्मों के लिए घातक साबित होती जो रही है. लगातार र 33 दिनों से ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार स्पीड से कमाई कर रही है. जहां पहले हफ्ते में इसने सिर्फ 1.08 करोड़ रुपये और दूसरे हफ्ते में बस 40 लाख रुपये कमाए थे. वहीं, 
 तीसरे हफ्ते से इसकी कमाई में ऐसा जबरदस्त उछाल आया की ये देशभर में 150 करोड़ के पार पहुंच गई है.

हनुमान अंश का 33वें दिन का कलेक्शन

हनुमान अंश  रिलीज के पांचवें हफ्ते में हर दिन अपने कलेक्शन से चौंका रही है.  सैकनलिक की रिपोर्ट के मुताबिक हनुमान अंश ने रिलीज के 34वें दिन यानी पांचवें बुधवार को 10 करोड़ का कलेक्शन किया है. इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 34 दिनों  (Hanuman Ansh Box Office Collection Day 34) की नेट कमाई अब 152.88 करोड़ रुपये हो गई है. फिल्म की सफलता को देख कहा जा सकता है कि इस पर वाकई बजरंग बली की कृपा बरस रही है. वहीं, अब फिल्म 11 सितंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में भी रिलीज होने वाली है. ऐसे में अभी ये और तबाही मचाएगी.

ये भी पढ़ें- Explainer: क्या इस बार पकड़ा जाएगा विजय सालगांवकर? 'Drishyam The Conclusion' के ट्रेलर में छिपे 8 बड़े हिंट

बड़े बजट की फिल्मों को पछाड़ा

मिली जानकारी के मुताबिक , हनुमान अंश का बजट करीब 2 करोड़ बताया जा रहा है, ऐसे में इस फिल्म ने सिनेमाघरों में मौजूद बड़ी बजट की फिल्मों को पछाड़ दिया है. इसमे सबसे पहला नाम यश की टॉक्सिक का है. इस फिल्म का रिलीज से पहले काफी बज देखने को मिला था, लेकिन दर्शक इससे निराश हुए. फिल्म का दूसरे हफ्ते में ही बंटाधार हो चुका है. भारी भरकम बजट में बनी ये फिल्म चंद लाख भी मुश्किल से बटोर रही है. सैकनिल्क की  रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 15वें (Toxic Collection) दिन टॉक्सिक ने 22 लाख कमाए हैं और भारत में इसकी नेट कमाई अब 247.45 करोड़ रुपये हो गई है.

मिर्जापुर का भौकाल जारी

वहीं, पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु की मिर्जापुर द मूवी बॉक्स ऑफिस  में धमाल मचा रही है. हनुमान अंश के बीच ये सिनेमाघरों में फैंस को लाने में कायम है. रिलीज के 5वें दिन यानी मंगलवार को  इसने 15.60 करोड़ कमाए थे. वहीं अब सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के छठे (Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 5) दिन यानी बुधवार को मिर्जापुर द मूवी ने 11.80 करोड़ कमाए हैं. इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 6 दिनों की कुल नेट कमाई अब 137.15 करोड़ रुपये पहुंच गई है. 

ये भी पढ़ें- Entertainment News Live Updates: हेमा मालिनी ने की ‘हनुमान अंश’ की तारीफ, डेटिंग अफवाहों पर समय रैना ने तोड़ी चुप्पी

Continue reading on the app

वैभव सूर्यवंशी रचेंगे आज इतिहास, सचिन, विराट, रोहित... जो इंडियन क्रिकेट में नहीं कर पाए वो कर दिखाएंगे

Vaibhav Sooryavanshi : वैभव सूर्यवंशी के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका है. आज भारत के 15 वर्षीय बाएं हाथ के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी क्रिकेट के मैदान पर इतिहास रचने के लिए उतरेंगे. वैभव सूर्यवंशी आज इंडियन क्रिकेट में वो कर सकते हैं, जो सचिन तेंदुलकर से लेकर विराट कोहली और रोहित शर्मा तक कोई नहीं कर पाया है. आज 15 साल के वैभव के पास खास उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा. तो आइए उसके बारे में विस्तार से जानते हैं. 

दरअसल, इस समय ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मैच खेला जा रहा है. चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम मुकाबले में खेले जा रहे इस मैच में वैभव सूर्यवंशी का बल्ला उम्मीद के मुताबिक तो नहीं चला लेकिन उन्होंने पहले पारी में फैंस का जमकर मनोरंजन किया. उन्होंने कुल मिलाकर इस मैच की दोनों पारियों में 52 रन बनाए.

वैभव सूर्यवशी ने दोनों पारियों में बनाए 52 रन 

वैभव ने ईस्ट जोन की ओर से पहली पारी में 37 बॉल का सामना किया और 5 चौके और 1 छक्के के साथ 44 रनों की पारी खेली. इस पारी के दौरान उनका स्ट्राइक रेट 118.91 का रहा था. इसके बाद वैभव सूर्यवंशी दूसरी पारी में नहीं चले और वो 16 बॉल में 1 चौके की मदद से सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए.

वैभव सूर्यवंशी का बल्ला भले ही इस मैच में उम्मीद के मुताबिक नहीं चला हो लेकिन अब उनके पास इतिहास रचने का मौका है. वो कौन सा इतिहास बनाएंगे और उनके नाम कौन सी खास उपलब्धि हासिल होगी. आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं.

वैभव सूर्यवंसी आज रचेंगे इतिहास

वैभव सूर्यवंशी के पास आज इतिहास रचने का मौका होगा. ईस्ट जोन के दलीप ट्रॉफी 2026 का खिताब जीतते ही वैभव सूर्यवंशी सिर्फ 15 साल की उम्र में दलीप ट्रॉफी चैंपियन बनने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन जाएंगे. वो दलीप ट्रॉफी के चैंपियन बनने वाले 15 साल के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे. इसके साथ ही वैभव ईस्ट जोन के लिए दलीप ट्रॉफी का खिताब जीने वाले भी 15 वर्षीय पहले प्लेयर बन जाएंगे. इससे पहले भारत का कोई भी खिलाड़ी इतनी कम उम्र में चैंपियन टीम में मौजूद नहीं रहा है. वैभव आज वो कर पाएंगे, जो सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और रोहित शर्मा समेत भारत का कोई भी दिग्गज खिलाड़ी नहीं कर पाया है.

कैसा रहा अब तक मैच का हाल

आज ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच खेले जा रहे दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल मैच का पांचवां और अंतिम दिन है. आज हमें दलीप ट्रॉफी 2026 का विजेता मिल जाएगा. इस मैच में पहली पारी में ईस्ट जोन ने 163 ओवर में 10 विकेट खोकर 708 रन बनाए थे. इसमें ईशान किशन की 270 रनों की पारी शामिल थी. 

इसके बाद साउथ जोन की टीम पहली पारी में 107.3 ओवर में 10 विकेट खोकर 336 रनों पर ढेर हो गई है. ईस्ट जोन के पहली पारी के आधार पर साउथ जोन पर 372 रनों की बढ़त बनाई. इसके बाद ईस्ट जोन दूसरी पारी में अब तक पांचवें दिन 57 ओवर में 5 विकेट पर 226 रन बना चुकी है. टीम की कुल बढ़त 569 हो चुकी है.

ऐसे में अगर ईस्ट जोन पहले सेशन में भी पारी घोषित करती है तो कम से कम साउथ जोन को 600 रनों का लक्ष्य मिलेगा. जो पाचंवें दिन की पिच पर बनना काफी मुश्किल होगा. ऐसे में ईस्ट जोन आसानी से ये मुकाबला जीत सकती है. वहीं अगर ये मैच ड्रॉ भी रहा तो पहली पारी में सबसे ज्यादा टोटल बनाने के आधार पर भी ईस्ट जोन को विजेता घोषित कर दिया जाएगा. ऐसे में वैभव सूर्यवंशी दोनों कंड़ीशन में 15 साल की उम्र में दलीप ट्रॉफी टीम का हिस्सा बन जाएंगे.

ये भी पढ़ें : हो गया ऐलान! अक्टूबर महीने की इस तारीख को मैदान पर उतरेंगे हार्दिक पांड्या, लंबी चोट के बाद इस दिन होगी वापसी

Continue reading on the app

  Sports

World archery para series: चार गोल्ड, तीन सिल्वर और कुल 15 मेडल, भारत का पैरा तीरंदाजी में धमाकेदार प्रदर्शन

World Archery Para Series: मेजबान भारत ने विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज के तीसरे चरण में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार गोल्ड, तीन सिल्वर और आठ ब्रॉन्ज समेत कुल 15 मेडल जीते. भारत पांच गोल्ड जीतने वाले चेक गणराज्य के बाद दूसरे स्थान पर रहा, जबकि चीन तीसरे नंबर पर रहा. यह टूर्नामेंट भारतीय पैरा तीरंदाजों के लिए 18 से 24 अक्टूबर तक आइची-नागोया में होने वाले एशियाई पैरा खेलों की तैयारी का अहम मंच साबित हुआ. Thu, 10 Sep 2026 12:08:29 +0530

  Videos
See all

Ashok Siddharth Retires From Politics: Akash Anand के ससुर ने क्यों लिया संन्यास? | Mayawati |BSP #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T07:45:25+00:00

Saudi Arabia पर हमले, क्यों चुप हैं ये 2 देश? | Pakistan | Houthi Attack | Yemen War #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T07:44:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers