Responsive Scrollable Menu

महिलाओं को मिलेंगे 1 लाख रुपये! इस राज्य ने तैयार की धांसू योजना, जल्द हो सकता है ऐलान

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही सरकार महिला वोटरों को साधने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है. इसी मकसद से राज्य के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने महिलाओं को लेकर बेहद लाभकारी योजना लाने के संकेत दिए हैं. दरअसल, सरकार ऐसी योजना पर काम कर रही है जिसमें प्रदेश की लाखों महिलाओं को बिना ब्याज के एक लाख रुपये तक की मदद दी जा सके.

बता दें यह पैसा सीधे महिलाओं के बैंक अकाउंट में नहीं बल्कि किस्तों और एक खास क्रेडिट कार्ड के जरिए दिया जाएगा. किश्तों में पैसा मिलने पर महिलाएं इससे अपना छोटा कारोबार शुरू कर सकती हैं. 

महिलाओं को 1 लाख रुपये देने की योजना असल में है क्या?

जानकारी के मुताबिक यह योजना उत्तर प्रदेश राज्य आजीविका मिशन से जुड़ी स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के लिए बनाई जा रही है. जिसका मकसद है कि महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनें और अपने दम पर रोजगार खड़ा कर सकें. बताया जा रहा है कि पात्र महिलाओं को कुल एक लाख रुपये तक की रकम बिना ब्याज के मिल सकती है.

यूपी में महिलाओं को पैसा किस तरह मिलेगा?

सरकार सूत्रों की मानें तो ऐसी चर्चा है कि पहली किस्त के तौर पर करीब 20 हजार रुपये पहली किस्त में जारी किए जाएं. इसके बाद दूसरी किस्त में 30 हजार और तीसरी किस्त में 50 हजार रुपये दिए जा सकते हैं. अभी तक की प्लानिंग के अनुसार इस रकम को पाने के लिए महिलाओं को एक विशेष क्रेडिट कार्ड जारी किया जाएगा. कार्ड देने का मकसद है कि इससे लेनदेन को ट्रैक किया जा सकेगा.

किन महिलाओं को होगा फायदा?

जानकारी के मुताबिक इस योजना से मुख्य रूप से उन महिलाओं को फायदा होगा, जो पहले से स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हैं. सरकार का इरादा है कि शुरुआत में करीब एक करोड़ महिलाओं तक इसका लाभ दिया जा सके. इसके बाद सरकार दूसरे चरण में प्रदेश की तीन करोड़ महिलाओं को इस योजना से जोड़ेगी. 

कितने समय तक चलेगी योजना?

जानकारी के मुताबिक यह योजना तीन साल के लिए लागू की जा सकती है. यानी महिलाओं को यह मदद किसी एक साल तक सीमित नहीं बल्कि लंबे समय तक मिलती रहेगी. बता दें उत्तर प्रदेश में अगले साल यानी 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं और प्रदेश में महिला मतदाताओं की संख्या साढ़े पांच करोड़ से ज्यादा है, जो कुल वोटरों का करीब आधा हिस्सा है. ऐसे में महिला वर्ग को साधना हर पार्टी की रणनीति का अहम हिस्सा बन गया है. एक कार्यक्रम में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने इस बारे में कहा कि सरकार लगातार महिला सशक्तीकरण की दिशा में काम कर रही है और यह योजना उसी कड़ी का हिस्सा है.

इस राज्य में DA एरियर पर बवाल, BJP विधायकों ने सरकार को घेरा

Continue reading on the app

एप्पल का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन 'आईफोन डुओ' 2.99 लाख रुपए की कीमत पर भारत में हुआ लॉन्च

नई दिल्ली, 10 सितंबर (आईएएनएस)। अमेरिका की टेक्नोलॉजी कंपनी एप्पल ने आईफोन डुओ लॉन्च करके फोल्डेबल स्मार्टफोन मार्केट में एंट्री कर दी और भारत में इसकी कीमत 2,99,900 रुपए निर्धारित की गई है। इसके जरिए कंपनी का मकसद अपने प्रीमियम आईफोन इकोसिस्टम के साथ बड़ी डिस्प्ले देना और ऐसे यूजर्स को आकर्षित करना है जो कंटेंट देखने, मल्टीटास्किंग करने और कुछ नया बनाने के लिए नए तरीके तलाश रहे हैं।

23 अक्टूबर से उपलब्ध होने वाले इस डिवाइस में 7.6-इंच की इनर डिस्प्ले और 5.4-इंच की आउटर डिस्प्ले दी गई है।

इसके अलावा, दोनों स्क्रीन का आस्पेक्ट रेश्यो एक जैसा है, जिससे कंटेंट को दोनों के बीच सही अनुपात में एडजस्ट किया जा सकता है।

कंपनी के अनुसार, अंदर वाली डिस्प्ले में नैनो-टेक्सचर फिनिश है, जो चमक को कम करती है और क्रीज को कम दिखने देती है।

साथ ही, आईफोन डुओ में एप्पल की ए20 प्रो चिप लगी है और इसमें एडवांस्ड थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम, डुअल-बैटरी आर्किटेक्चर और नया कैमरा सिस्टम भी शामिल है।

हालांकि, कंपनी का दावा है कि इनर डिस्प्ले पर 31 घंटे तक और आउटर डिस्प्ले पर 44 घंटे तक वीडियो प्लेबैक किया जा सकता है।

इस डिवाइस में फोल्डेबल के लिए खास कैमरा अनुभव भी दिए गए हैं, जैसे स्मार्ट टेक, डुओ प्रीव्यू और डुओ फेसटाइम।

वहीं, आईओएस 27 में स्प्लिट व्यू और ऐप्स के पेयर को सेव करने जैसे मल्टीटास्किंग फीचर्स जोड़े गए हैं।

एप्पल के सीईओ जॉन टर्नस ने कहा, आईफोन डुओ, ओरिजिनल आईफोन के बाद से आईफोन में सबसे बड़ा बदलाव है। पूरी तरह से नए डिजाइन और आसान अनुभव के साथ, यह दिखाता है कि जब हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर को एक साथ बनाया जाता है तो क्या-क्या मुमकिन है। साथ ही, यह फोल्डेबल फोन के इस्तेमाल के तरीके को भी नए सिरे से परिभाषित करता है।

साइबरमीडिया रिसर्च (सीएमआर) के इंडस्ट्री इंटेलिजेंस ग्रुप के प्रमुख प्रभु राम ने कहा कि इस डिवाइस से शॉर्ट-टर्म में ज्यादा बिक्री होने के बजाय, प्रो सीरीज से ऊपर एक अल्ट्रा-प्रीमियम कैटेगरी बनने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि यूएस की कीमत के मुकाबले भारत में ज्यादा कीमत की वजह मेमोरी की लागत में बढ़ोतरी, रुपए की गिरती कीमत, कस्टम ड्यूटी, लोकल टैक्स स्ट्रक्चर और चैनल मार्जिन है।

उन्होंने कहा, हालांकि शॉर्ट-टर्म में शिपमेंट कम रहेगी और सप्लाई की दिक्कतें होंगी, लेकिन डुओ, प्रो मैक्स के मौजूदा यूजर्स को अपनी ओर खींचने के लिए अच्छी स्थिति में है।

आईफोन डुओ स्टार व्हाइट और नाइट स्काई रंगों में उपलब्ध होगा और इसमें 256जीबी से लेकर 2टीबी तक के स्टोरेज ऑप्शन होंगे। प्री-ऑर्डर 16 अक्टूबर से शुरू होंगे।

--आईएएनएस

एबीएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

पाकिस्तान को मिल गया अगला वकार युनिस, 143 की रफ्तार, फिर रूट का शिकार... कौन हैं रजाउल्लाह?

ENG vs PAK Razaullah Pakistan new pacer: पाकिस्तान ने जब इंग्लैंड दौरे से सात खिलाड़ियों को वापस भेज दिया, तब किस्मत चमकी एक ऐसे युवा तेज गेंदबाज की, जिसके पास पासपोर्ट तक नहीं था. रजाउल्लाह को जब बर्मिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट के लिए पाकिस्तानी टीम में शामिल किया गया, तब वह खैबर पख्तूनख्वा के अपने घनघोर विषम हालात वाले पहाड़ी पर स्थित घर में आराम कर रहे थे. Thu, 10 Sep 2026 10:47:30 +0530

  Videos
See all

लालकोट ब्लास्ट मामले में NIA ने उमर उन नबी को बताया मास्टरमाइंड | Lalkot Blast Case #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T06:14:28+00:00

बाढ़ प्रभावित नेपाल को भारत ने भेजी 35 टन राहत सामग्री, अब तक 130 टन मदद | Nepal Flood Relief #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T06:06:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers