Responsive Scrollable Menu

Bigg Boss 20: ‘डबल प्रेशर रहता है…’ मनोज तिवारी की बेटी का खुलासा, बोलीं- पिता की वजह से मिलती हैं रेप की धमकी

Rhiti Tiwari Bigg Boss 20: Bigg Boss 20 में इस बार मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी भी नजर आ रही हैं। शो में एंट्री के कुछ ही दिनों बाद ऋति ने अपनी जिंदगी से जुड़ी ऐसी बातें शेयर की हैं, जिन्हें सुनकर बाकी कंटेस्टेंट्स भी हैरान रह गए। उन्होंने बताया कि पिता की पहचान की वजह से उन्हें कई बार काफी मुश्किल हालात का सामना करना पड़ा है।

हमेशा डबल प्रेशर रहा
रीति ने मैरी कॉम, उदीति सिंह और अरिश्फा खान के साथ बातचीत के दौरान अपने ऊपर बने दबाव के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि उनके लिए अपनी बात रखना आसान नहीं है, क्योंकि लोग उनके हर बयान को उनके पिता से जोड़कर देखते हैं। रीति ने कहा, “मेरे ऊपर हमेशा डबल प्रेशर रहा है। मैं जो भी बोलूंगी, लोग कहेंगे कि मनोज तिवारी की बेटी ने ये बोल दिया, वो ऐसी है।”

डेथ और रेप थ्रेट्स तक मिल चुके
रीति ने आगे बताया कि उन्हें सिर्फ ट्रोलिंग ही नहीं, बल्कि गंभीर धमकियों का भी सामना करना पड़ा है। रीति के मुताबिक, उन्हें डेथ और रेप थ्रेट्स तक मिल चुके हैं।

मेरी राय को भी उन्हीं की राय मानते हैं
रीति ने आगे कहा कि लोग उनकी अपनी सोच को अलग नजर से नहीं देखते। उनके पिता की वजह से उनकी हर बात को मनोज तिवारी के विचारों से जोड़ दिया जाता है। उन्होंने कहा, “लोग मेरे ओपिनियन को भी उनका ही ओपिनियन मानते हैं और उन्हीं के नाम पर मुझे निशाना बनाते हैं।” रीति ने बताया कि वह चाहती हैं कि लोग उन्हें सिर्फ मनोज तिवारी की बेटी के तौर पर नहीं, बल्कि उनकी अपनी पहचान से जानें।

रिश्तों को लेकर भी की बात
शो में रीति ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में भी बात की। कनिका मान से बातचीत में उन्होंने बताया कि माता-पिता के अलग होने का असर उनके रिश्तों को देखने के नजरिए पर पड़ा है। उन्होंने अपनी मां को अकेले बच्चों की जिम्मेदारी संभालते देखा है। ऋति ने कहा कि वह किसी रिश्ते में ऐसी स्थिति नहीं चाहती, जहां दूसरा व्यक्ति उनकी जिंदगी पर बहुत ज्यादा कंट्रोल करने लगे।

उन्होंने कहा कि वह खुद काम करना, कमाना और अपनी पहचान बनाना चाहती हैं।

शो में कई चर्चित चेहरे
Bigg Boss 20 में रीति के अलावा कनिका मान, आसिफ खान, मैरी कॉम, ईशा रिक्खी, काजी तौकीर, आम्रपाली दुबे, लव गिल, अरिश्फा खान, गुल्लु, अमन गांधी और उदीति सिंह जैसे कंटेस्टेंट्स शामिल हैं।

यह भी पढ़े- अपूर्वा मुखिजा-अमीन जाज का रोमांस कैमरे में कैद; वायरल वीडियो में Kiss करते दिखे दोनों!

Continue reading on the app

iPhone 18 Pro vs Pro Max vs Duo: तीनों नए iPhone में क्या है खास? कीमत और फीचर्स डिटेल

iPhone 18 Series आखिरकार लॉन्च हो गई है। जानें iPhone 18 Pro, Pro Max और iPhone Duo की कीमत, फीचर्स, कैमरा, कलर, चार्जिंग और प्री-बुकिंग की पूरी जानकारी।

Continue reading on the app

  Sports

लगातार सबसे ज्यादा टेस्ट हारने वाली 5 टीमें, एक टीम गंवा चुकी है 21 मैच, जीत को वर्षों तरसती रहीं

5 team Most consecutive defeats in Test: टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा मैच हारने का शर्मनाक रिकॉर्ड बांग्लादेश के नाम दर्ज है, जिसने 2001 से 2004 के दौरान लगातार पराजय का सामना किया. इसके अलावा जिम्बाब्वे दो अलग-अलग दौरों में लगातार 11 और 10 मुकाबले हारा. शुरुआती दौर (1889-1899) में दक्षिण अफ्रीका भी लगातार 8 टेस्ट हार चुका है. सबसे ज्यादा टेस्ट हारने वाली 5 टीमें इस प्रकार हैं. Fri, 11 Sep 2026 07:01:02 +0530

  Videos
See all

Iran-US War:ईरान का पलटवार! अमेरिका के 5 टैंकर तबाह होने के बाद 10 जहाजों पर हमला | Iran US War #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-11T02:15:29+00:00

BRICS Summit 2026: ब्रिक्स समिट में भाग लेने New Delhi पहुंचे Vladimir Putin, PM Modi से आज मुलाकात #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-11T02:17:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers