कोको गॉफ ने US ओपन के सेमीफाइनल में जगह बनाई:एलिना रायबकिना बनीं नई वर्ल्ड नंबर-1, ज्वेरेव भी अंतिम-4 में पहुंचे
US ओपन टेनिस के विमेंस सिंगल्स में अमेरिका की कोको गॉफ ने रूस की मिर्रा एंड्रीवा को हराकर सेमीफाइनल में पहुंच गईं। वहीं कजाकिस्तान की एलेना रायबकिना ने चीन की झेंग किनवेन को 3-6, 6-1, 6-4 से हराकर पहली बार वर्ल्ड नंबर-1 रैंकिंग हासिल कर ली। दोनों का सेमीफाइनल मुकाबला होगा। गॉफ ने वापसी कर दो मैच प्वाइंट बचाए विमेंस सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में गॉफ ने पहला सेट 2-6 से गंवा दिया था। दूसरे सेट के टाईब्रेक में वह दो मैच पॉइंट पर थीं, लेकिन दोनों बचाकर सेट अपने नाम किया। इसके बाद निर्णायक सेट में उन्होंने एंड्रीवा को 6-2 से हराकर मुकाबला जीत लिया। यह गॉफ का US ओपन में दूसरी बार महिला सिंगल्स सेमीफाइनल है। अब उनका सामना दूसरी रायबकिना से होगा। रायबकिना ने पहली बार नंबर-1 रैंकिंग हासिल की रायबकिना ने झेंग के खिलाफ पहला सेट गंवाने के बाद लगातार दो सेट जीतकर मुकाबला अपने नाम किया। सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ ही वह विमेंस टेनिस की नई वर्ल्ड नंबर-1 बन गईं। वह इस रैंकिंग तक पहुंचने वाली कजाकिस्तान की पहली खिलाड़ी हैं। रायबकिना अब अपना पहला US ओपन खिताब जीतने के लक्ष्य के साथ खेलेंगी। इस साल वह ऑस्ट्रेलियन ओपन भी जीत चुकी हैं। 2009 के बाद पहली बार टॉप-4 महिला खिलाड़ी सेमीफाइनल में US ओपन महिला सिंगल्स के सेमीफाइनल में इस बार चारों टॉप-4 खिलाड़ी पहुंची हैं। नई वर्ल्ड नंबर-1 एलेना रायबकिना के अलावा आर्यना सबालेंका दूसरे, जेसिका पेगुला तीसरे और कोको गॉफ चौथे नंबर पर हैं। किसी ग्रैंड स्लैम में ऐसा 2009 के विंबलडन के बाद पहली बार हुआ है। पुरुष सिंगल्स में शेल्टन Vs टियाफो US ओपन के मेंस सिंगल्स में अमेरिका के बेन शेल्टन और फ्रांसेस टियाफो सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगे। यह ओपन एरा में किसी ग्रैंड स्लैम के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में दो अश्वेत अमेरिकी खिलाड़ियों की पहली भिड़ंत होगी। शेल्टन ने क्वार्टर फाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन कार्लोस अल्काराज को पांच सेट में हराया था। यह मुकाबला रात 3:33 बजे खत्म हुआ, जो US ओपन इतिहास का सबसे देर से खत्म होने वाला मैच बना। ज्वेरेव Vs खाचानोव दूसरा सेमीफाइनल मेन्स के दूसरे सेमीफाइनल में जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव का सामना रूस के करेन खाचानोव से होगा। खाचानोव को एलेक्जेंडर ब्लॉक्स के रिटायर होने के बाद सेमीफाइनल में जगह मिली, जबकि ज्वेरेव ने बोटिक वान डे जैंडशुल्प को हराकर अंतिम-4 में प्रवेश किया। --------------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… बांग्लादेश से 8 मैचों से नहीं हारी भारतीय विमेंस टीम:एशिया कप सेमीफाइनल आज; शतक लगा चुकीं स्मृति पर नजरें महिला एशिया कप के पहले सेमीफाइनल में भारत का सामना बांग्लादेश से होगा। मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रात 8 बजे से शुरू होगा। भारतीय टीम टूर्नामेंट में अब तक एक भी मैच नहीं हारी है। वहीं, भारत पिछले 8 विमेंस टी-20 इंटरनेशनल में बांग्लादेश के खिलाफ अजेय है। बांग्लादेश ने आखिरी बार 13 जुलाई 2023 को भारत को हराया था। पूरी खबर
13 सितंबर से फिर बदलेगा MP के मौसम का मिजाज, शुक्रवार को 4 जिलों में भारी बारिश के आसार, अब भी सामान्य से 7% कम बारिश
मध्य प्रदेश में शुक्रवार से मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल सकता है। कम दबाव के क्षेत्र के चलते उमरिया, मंडला, बालाघाट और डिंडौरी में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। हालांकि 12-13 सितंबर से एक नया सिस्टम सक्रिय होने जा रहा है, जिसके असर से पश्चिमी हिस्से के जिलों में तेज बारिश होने का अनुमान है।
गुरुवार, 10 सितंबर को प्रदेश में कहीं-कहीं बादल छा सकते हैं और हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। राजधानी भोपाल में बादल छाए रह सकते हैं। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है।
आज भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और पांढुर्णा में मौसम बदला रह सकता है।
मौसम विज्ञान केंद्र, भोपाल के मुताबिक, उत्तर बंगाल की खाड़ी तथा उससे सटे बांग्लादेश के ऊपर स्थित ऊपरी वायुमंडलीय चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से आज उत्तर बंगाल की खाड़ी तथा आसपास के क्षेत्रों के ऊपर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया है, जिससे बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है।
मध्य प्रदेश में कोटे से 7 % कम पानी गिरा, पूर्वी हिस्से में अच्छी बारिश
1 जून से 9 सितंबर 2026 तक मध्य प्रदेश में सामान्य से 31.3 इंच बारिश (741.1 मिमी) हुई है, जबकी अबतक 33.7 इंच (856 मिमी) बारिश होनी चाहिए थी। इस हिसाब से 2.4 इंच यानि 7% बारिश कम हुई है। जून से अबतक पूर्वी मध्य प्रदेश में 1% और पश्चिमी मध्य प्रदेश में औसत से 13% कम पानी गिरा है। इस सीजन में सबसे अधिक मऊगंज में 53 इंच और सबसे कम आलीराजपुर में सिर्फ 13.6 इंच बारिश हुई है।
- अनूपपुर, छतरपुर, मैहर, मऊगंज, निवाड़ी, पन्ना, सतना, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़, उमरिया, आगर-मालवा, भिंड, भोपाल, बुरहानपुर, दतिया, गुना, ग्वालियर, खरगोन, राजगढ़्र, श्योपुर और शिवपुरी में ही औसत से ज्यादा बारिश दर्ज की गई।
- जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग में 1% तक कम बारिश बारिश।
- बालाघाट, छिंदवाड़ा, डिंडौरी, दमोह, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, पांढुर्णा, मंडला, रीवा, सागर, सिवनी, आलीराजपुर, अशोकनगर, बैतूल, देवास, धार, हरदा, इंदौर, झाबुआ, खंडवा, मंदसौर, मुरैना, नर्मदापुरम, नीमच, बड़वानी, खंडवा, रायसेन, रतलाम, सीहोर, शाजापुर, उज्जैन और विदिशा में औसत से भी कम पानी गिरा है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Mp Breaking News




