Responsive Scrollable Menu

Senior Journalist K Kunhikannan का तिरुवनंतपुरम में 74 वर्ष की उम्र में निधन

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार पत्र ‘जन्मभूमि’ के स्थानीय संपादक के. कुन्हीकनन का बृहस्पतिवार तड़के यहां निधन हो गया। वह 74 वर्ष के थे। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

केरलम में भाजपा के मुखपत्र ‘जन्मभूमि’ से इसकी स्थापना के समय से ही जुड़े रहे कुन्हीकनन अपनी आधिकारिक सेवानिवृत्ति के बाद भी तिरुवनंतपुरम में स्थानीय संपादक के तौर पर कार्यरत थे। पत्रकारिता में उनका लगभग पांच दशकों का अनुभव रहा। सूत्रों ने बताया कि सोमवार शाम वह अपने आवास पर गिर गए थे, जिसके बाद उन्हें यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

बृहस्पतिवार तड़के उन्होंने अंतिम सांस ली। कुन्हीकनन का जन्म कन्नूर जिले के इरिकुर स्थित कुट्टावू गांव में 1954 में हुआ था। तलिपरंबा में 1968 में आयोजित हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक शिविर में भाग लेने के बाद वह संघ के स्वयंसेवक बन गए।

इस शिविर में एम. एस. गोलवलकर भी शामिल हुए थे। दसवीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद, उन्होंने कासरगोड और कन्नूर तालुकों में भारतीय जनसंघ के पूर्णकालिक कार्यकर्ता के रूप में कार्य किया। बाद में उन्होंने युवा जनता और युवा मोर्चा में विभिन्न पदों पर सेवाएं दीं।

उन्होंने युवा मोर्चा के पहले महासचिव और प्रदेश अध्यक्ष का पदभार भी संभाला। उन्होंने पेरावूर और कन्नूर विधानसभा क्षेत्रों से भाजपा के टिकट पर चुनाव भी लड़ा था। कुन्हीकनन ने भाजपा प्रदेश समिति के सदस्य व मीडिया संयोजक, तथा ‘केरल यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स’ के प्रदेश उपाध्यक्ष सहित कई अन्य पदों की जिम्मेदारी संभाली।

इसके अलावा उन्होंने फिल्म प्रमाणन बोर्ड, दूरसंचार सलाहकार बोर्ड और पत्रकार अधिमान्यता समिति के सदस्य के रूप में भी अपनी सेवाएं दीं। कुन्हीकनन ने के. जी. मारार की जीवनी, मारुपुरम, अटलजी एन्ना विस्मयम और केरल का राजनीतिक इतिहास समेत कई पुस्तकें भी लिखीं। उन्हें बी. के. शेखर पुरस्कार, कान्हांगढ़ तपस्या पुरस्कार और गुरुजी सेवा समिति पुरस्कार के अलावा वरिष्ठ पत्रकारों के लिए केरलम विधानसभा के सम्मान से भी नवाजा गया था।

Continue reading on the app

Raghav Chadha Voter List Controversy | राघव चड्ढा के वोटर लिस्ट विवाद पर चुनाव आयोग का जवाब, 'फॉर्म-6' से लेकर 747वें नंबर तक, जानें AAP के आरोपों का पूरा सच

राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा का नाम दिल्ली की राजिंदर नगर विधानसभा (AC-39) की मतदाता सूची में जोड़े जाने को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) और चुनाव आयोग के बीच विवाद खड़ा हो गया है। आम आदमी पार्टी द्वारा इसे 'पिछले दरवाजे' से की गई एंट्री बताने पर दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी (CEO) ने स्पष्टीकरण जारी किया है।  इसके जवाब में चुनाव आयोग ने साफ़ किया कि बीजेपी के राज्यसभा सांसद ने राजिंदर नगर वोटर लिस्ट में नाम शामिल करवाने के लिए 26 अगस्त को 'फॉर्म-6' भरा था और सही प्रक्रिया के बाद 2 सितंबर को उनका आवेदन मंज़ूर कर लिया गया।

यह सफ़ाई तब आई जब AAP ने सवाल उठाया कि जिस पोलिंग बूथ की वोटर लिस्ट में पहले से ही 746 वोटर थे, उसमें बीजेपी सांसद का नाम कैसे जोड़ा गया। पार्टी ने नाम जोड़ने की प्रक्रिया के बारे में चुनाव आयोग से जवाब भी मांगा था।
 

इसे भी पढ़ें: Madhya Pradesh Toxic Liquor Tragedy | सागर में जहरीली शराब त्रासदी! मुख्यमंत्री यादव ने न्यायिक जांच के दिए आदेश, शीर्ष अधिकारियों पर गिरी गाज


चुनाव आयोग ने बताया कि राघव चड्ढा का नाम कैसे जोड़ा गया
दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी के दफ़्तर ने कहा, "मौजूदा रिकॉर्ड के मुताबिक, सांसद (राज्यसभा) राघव चड्ढा ने 26 अगस्त, 2026 को AC-39 (राजिंदर नगर) में अपना नाम शामिल करवाने के लिए 'फॉर्म-6' के ज़रिए आवेदन किया था (आवेदन नंबर: 05039D6N2608261200000)।"

चुनाव आयोग ने बताया कि ज़रूरी सात दिन का नोटिस पीरियड पूरा होने के बाद चुनाव पंजीकरण अधिकारी ने आवेदन को मंज़ूरी दी। आयोग ने कहा, "भारत के चुनाव आयोग की तय प्रक्रिया का पालन करते हुए, 7 दिन का ज़रूरी नोटिस पीरियड पूरा होने के बाद, AC-39 (राजिंदर नगर) के चुनाव पंजीकरण अधिकारी ने 2 सितंबर, 2026 को इस फ़ॉर्म को मंज़ूरी दी।"

AAP ने चुनाव आयोग की सफ़ाई को खारिज किया
हालांकि, AAP ने चुनाव आयोग की सफ़ाई को खारिज कर दिया। पार्टी ने आरोप लगाया कि चड्ढा का नाम 'पिछले दरवाज़े' से वोटर लिस्ट में जोड़ा गया और सवाल उठाया कि क्या इसमें कोई राजनीतिक दबाव था।
 

इसे भी पढ़ें: Delhi PG Building Collapse | सत्य निकेतन हादसे में ऑपरेटर की भूमिका से लेकर दीवार तोड़ने तक, जांच में सामने आए 5 बड़े खुलासे


AAP के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने मांग की कि चड्ढा का 'फॉर्म-6' सार्वजनिक किया जाए और नागरिकों को उनके नाम शामिल किए जाने के ख़िलाफ़ आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया जाए, जैसा कि किसी भी आम वोटर के मामले में होता है। X पर एक पोस्ट में, ढांडा ने कहा, "EC की वेबसाइट या सार्वजनिक किए गए किसी भी रिकॉर्ड में राघव चड्ढा द्वारा फॉर्म 6 जमा करने का कोई रिकॉर्ड नहीं है। क्या सभी फॉर्म 6 आवेदनों की सूची बनाना और आवेदन पर आपत्तियां आमंत्रित करने के लिए उन्हें फॉर्म 9 में प्रकाशित करना अनिवार्य नहीं है? मैं @CeodelhiOffice और @ECISVEEP को चुनौती देता हूं कि वे राघव चड्ढा के फॉर्म 6 की तारीख और रिकॉर्ड को सार्वजनिक करें। लोगों को यह देखने दें कि आप पिछले दरवाजे से वोटर लिस्ट में वोट कैसे शामिल करते हैं। छिपाने के लिए क्या है?"

CEO कार्यालय ने कहा कि चुनाव आयोग के प्रावधानों के तहत, कोई भी पात्र व्यक्ति जिसका नाम मतदाता सूची में नहीं है, वह निर्धारित सहायक दस्तावेजों के साथ फॉर्म 6 जमा करके अपना नाम शामिल करने के लिए आवेदन कर सकता है।

कार्यालय ने कहा, "ECI के दिशानिर्देशों में कहा गया है कि अंतिम मतदाता सूची संशोधन अवधि और दावों व आपत्तियों के निपटारे के बाद प्रकाशित की जाती है। हालांकि, एक बार फॉर्म-6 आवेदन स्वीकृत हो जाने के बाद, मतदाता का नाम तुरंत डेटाबेस में दिखाई देने लगता है, जो ड्राफ्ट रोल के अंतिम सीरियल नंबर के क्रम में होता है।"

इसने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के लिए EC के 14 मई के दिशानिर्देशों का भी हवाला दिया, जिनमें कहा गया है कि SIR अवधि के दौरान जोड़े गए नामों को ड्राफ्ट मतदाता सूची में अंतिम प्रविष्टि के क्रम में सीरियल नंबर दिए जाएंगे।
 

Read Latest National News in Hindi only on Prabhasakshi 

Continue reading on the app

  Sports

Maharaja Ranjit Singh: भारत का पहला इंटरनेशनल क्रिकेटर, जिन्हें अपनी टीम में लेने के लिए आपस में भिड़ गए थे अंग्रेज

Ranjit Singh Story: सोचिए गुलाम भारत का कोई रहवासी कैसे इंग्लैंड जाकर उन्हीं की टीम से खेलने लगता है जबकि कई अंग्रेज इसके खिलाफ थे. यहां तक कि क्रिकेट की बाइबल कही जाने वाली मैग्जीन विजडन ने भी रणजीत सिंह के टैलेंट का लोहा मानते हुए उन्हें 1897 में क्रिकेट ऑफ द ईयर से सम्मानित किया था. Thu, 10 Sep 2026 09:00:17 +0530

  Videos
See all

Maharashtra | अचानक बस की चपेट में आ गई मां बेटी! | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T04:34:52+00:00

Weather Update: 24 घंटे मूसलाधार बारिश...20 राज्यों में IMD का अलर्ट! | IMD Alert |Heavy Rain | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T04:45:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers