Responsive Scrollable Menu

Jammu में हिरासत से भागा ड्रग तस्कर Jalandhar से फिर गिरफ्तार

स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) की जम्मू इकाई ने तीन दिन पहले हिरासत से फरार हुए एक मादक पदार्थ तस्कर को फिर से गिरफ्तार कर लिया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। एनसीबी के प्रवक्ता ने बताया कि एनसीबी, जम्मू कश्मीर पुलिस और पंजाब पुलिस के संयुक्त अभियान में आरोपी को पंजाब के जालंधर से गिरफ्तार किया गया।

पुलवामा जिले के काकापोरा निवासी आकिब बशीर छह-सात सितंबर की मध्यरात्रि को जम्मू के नरवाल में एनसीबी की हिरासत से फरार हो गया था। एनसीबी ने इससे पहले तीन सितंबर को सांबा जिले में एक यात्री बस से उसे गिरफ्तार किया था और उसके पास से 522 ग्राम हेरोइन बरामद की थी। प्रवक्ता ने कहा, ‘‘एनसीबी ने हिरासत से फरार हुए कुख्यात मादक पदार्थ तस्कर बशीर का जम्मू कश्मीर पुलिस और पंजाब पुलिस के साथ करीबी समन्वय में, सफलतापूर्वक पता लगाकर उसे फिर से गिरफ्तार कर लिया है।’’ उन्होंने बताया कि जम्मू से फरार होने के बाद आरोपी पठानकोट के रास्ते जालंधर पहुंचा।

उन्होंने कहा, ‘‘वह शुरू में नरवाल फल मंडी के पास एक जंगल में छिपा। अपनी पहचान छिपाने के लिए उसने दाढ़ी-मूंछ कटवा लीं, कपड़े बदल लिए और अपना हुलिया बदल लिया।’’ आरोपी ने जालंधर में अपने संपर्कों का इस्तेमाल कर शरण ली और तलाश कर रहे दलों से बचने की कोशिश की। प्रवक्ता ने कहा, ‘‘खुफिया सूचनाओं और जमीनी स्तर पर किए गए प्रयासों से एजेंसियों को उसके ठिकाने का पता लगाने में मदद मिली।

बशीर को उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वह दिल्ली या किसी अन्य राज्य की ओर जाने की तैयारी कर रहा था।’’ बशीर की गिरफ्तारी जम्मू संभाग में एनसीबी द्वारा चलाए गए एक महीने लंबे अभियान का हिस्सा थी। इस अभियान में मादक पदार्थ तस्करों द्वारा पाकिस्तान से जम्मू कश्मीर में हेरोइन पहुंचाने के दो अलग-अलग मार्गों का पता चला। एनसीबी ने पिछले एक महीने के दौरान की गई चार अलग-अलग कार्रवाइयों और पंजाब में हुई एक संबंधित बरामदगी में कुल 6.920 किलोग्राम हेरोइन जब्त की है और छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Continue reading on the app

विदिशा पुलिस ने किया ब्राउन शुगर तस्करी का खुलासा, 14 लाख के माल सहित 3 गिरफ्तार

विदिशा पुलिस की नशे के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस ने ड्रग पैडलरों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इस कड़ी में कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस ने बैरसिया रोड पर ग्राम बगडरी के पास से तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।

घेराबंदी के बाद गिरफ्तार किए गए इन तस्करों के पास से 40 ग्राम ब्राउन शुगर और एक हुंडई एक्सेंट कार जब्त की गई है। कुल मिलाकर 14 लाख रुपए का सामान जब्त किया गया है।

भागने की कोशिश में धराए

इस घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली थाना प्रभारी आनंद राज के नेतृत्व में पुलिस की टीम की गश्त चल रही थी। पुलिस की गाड़ी को देखकर तीनों कार सवार घबरा गए और भागने की कोशिश करने लगे। इन्हें भागता हुआ देख पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

जब इन युवकों को पड़कर तलाशी ली गई तो उनके पास से 40 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई जिसकी कीमत 4 लाख रुपए बताई जा रही है। वहीं एक हुंडई एक्सेंट कार भी बरामद हुई है, जिसकी कीमत 10 लाख बताई जा रही है। इस तरह से 14 लाख का मशरूका जब्त हुआ है।

पुलिस ने 38 वर्षीय लोकेश धाकड़, 40 वर्षीय आशीष गुर्जर और 43 वर्षीय वीरेंद्र सिंह डांगी को गिरफ्तार किया है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार करंट के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामला दर्ज करने के बाद इन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से इन्हें रिमांड पर भेज दिया गया। अब पुलिस इनसे पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ब्राउन शुगर का सप्लायर कौन है यह किसे सप्लाई किया जाने वाला था। सप्लाई चेन के पूरे नेटवर्क को खंगालने की कोशिश की जा रही है।

Continue reading on the app

  Sports

World archery para series: चार गोल्ड, तीन सिल्वर और कुल 15 मेडल, भारत का पैरा तीरंदाजी में धमाकेदार प्रदर्शन

World Archery Para Series: मेजबान भारत ने विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज के तीसरे चरण में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार गोल्ड, तीन सिल्वर और आठ ब्रॉन्ज समेत कुल 15 मेडल जीते. भारत पांच गोल्ड जीतने वाले चेक गणराज्य के बाद दूसरे स्थान पर रहा, जबकि चीन तीसरे नंबर पर रहा. यह टूर्नामेंट भारतीय पैरा तीरंदाजों के लिए 18 से 24 अक्टूबर तक आइची-नागोया में होने वाले एशियाई पैरा खेलों की तैयारी का अहम मंच साबित हुआ. Thu, 10 Sep 2026 12:08:29 +0530

  Videos
See all

लालकोट ब्लास्ट मामले में NIA ने उमर उन नबी को बताया मास्टरमाइंड | Lalkot Blast Case #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T06:14:28+00:00

हिरासत से फरार ड्रग तस्कर 3 दिन बाद जालंधर से गिरफ्तार, 522 ग्राम हेरोइन बरामद | Jammu NCB Action #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T06:09:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers