Responsive Scrollable Menu

कपड़ा उठाने से सलवार खोलने तक… रेप पर HC की 5 चर्चित टिप्पणियां; आदेश सुनाने वाले जजों को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

रेप जैसे गंभीर अपराधों में अदालतों की कानूनी व्याख्या पर हाल के कुछ फैसलों ने देशभर में बहस छेड़ दी है. पायजामा की डोरी खोलने से लेकर कपड़ा उठाने तक, हाई कोर्ट की टिप्पणियां चर्चा में रहीं.

Continue reading on the app

राष्ट्रपति जेलेंस्की का प्लेन क्रैश होते होते बचा, विमान के पास पहुंचा संदिग्ध ड्रोन, मोल्दोवा से नॉर्वे के लिए भरी थी उड़ान

President Zelenskyy: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच बड़ी घटना घटते घटते बच गई है. यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का प्लेन क्रैश होते होते बच गया. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की यात्रा के दौरान एक बड़ा हवाई सुरक्षा खतरा सामने आया. मोल्दोवा से नॉर्वे के लिए उड़ान भरते समय उनका विमान एक अज्ञात ड्रोन की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया। इस घटना ने राष्ट्रपति की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

दरअसल, जेलेंस्की नॉर्वे के दिवंगत राजा हेराल्ड पंचम के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए ओस्लो जा रहे थे. इसी दौरान उनका विमान एक ड्रोन के बेहद करीब से गुजरा, जिससे किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका पैदा हो गई. नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गार स्टोरे ने बुधवार को सरकारी प्रसारक एनआरके से बातचीत में घटना की पुष्टि की. उन्होंने कहा कि यह मामला जेलेंस्की की यात्रा के दौरान पैदा हुए सुरक्षा खतरे की गंभीरता को दिखाता है. घटना के बाद राष्ट्रपति की हवाई सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है. हालांकि, ड्रोन की पहचान और उसके वहां तक पहुंचने के कारणों को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है.

नॉर्वे ने की घटना की पुष्टि

नॉर्वे के वित्त मंत्री जेन्स स्टोल्टेनबर्ग ने भी इस घटना की पुष्टि की. उन्होंने बताया कि ओस्लो पहुंचने के बाद जेलेंस्की ने खुद उन्हें उड़ान के दौरान सामने आए खतरे के बारे में बताया था. स्टोल्टेनबर्ग के मुताबिक, जेलेंस्की की उड़ान में देरी हुई थी और विमान को लेकर कुछ सुरक्षा संबंधी खतरे सामने आए थे. हालांकि, उन्होंने कहा कि उनके पास घटना के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि जेलेंस्की को वहां से निकलने में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ा, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जरूरी समय और प्रयास किया.

खतरे के चलते जेलेंस्की की उड़ान में हुई देरी 

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की नॉर्वे यात्रा के दौरान ड्रोन का खतरा सामने आया. नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गार स्टोरे ने बताया कि मोल्दोवा से उड़ान भरते समय जेलेंस्की का विमान एक ड्रोन की चपेट में आने से लगभग बच गया. हालांकि, यूक्रेन की ओर से अभी इस घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. ड्रोन के खतरे के कारण जेलेंस्की की ओस्लो जाने वाली उड़ान में देरी भी हुई. नॉर्वे के प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य सचिव भानुजा रसियाह ने सरकारी प्रसारक एनआरके को बताया कि मोल्दोवा के हवाई क्षेत्र में ड्रोन का खतरा था, जिसके चलते उड़ान प्रभावित हुई. 

जेलेंस्की मंगलवार शाम सुरक्षित रूप से ओस्लो पहुंच गए. वह राजा हेराल्ड के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए नॉर्वे पहुंचे थे. इस कार्यक्रम में कई देशों के नेता और अंतरराष्ट्रीय हस्तियां शामिल हुईं. इससे पहले उन्होंने नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गार स्टोरे से मुलाकात भी की.

Continue reading on the app

  Sports

जूतों की कीमत कितनी? कितना महंगा है विराट कोहली का One8 ब्रांड, जिसे पहनकर उतरीं पाकिस्तानी महिला क्रिकेटर्स

Virat Kohli brand One8 shoes: दुबई में जारी महिला एशिया कप में पाकिस्तानी टीम की एक नई बल्कि कई प्लेयर्स विराट कोहली के ब्रांड One8 ks जूते पहने नजर आईं. दिलचस्प बात यह रही कि One8 के जूते पहनकर उतरीं पाक गेंदबाज नाशरा संधू ने मैदान पर भी कमाल किया. जूतों से शुरू हुई कहानी नाशरा के ऐतिहासिक प्रदर्शन तक पहुंच गई. Thu, 10 Sep 2026 07:29:00 +0530

  Videos
See all

लाल किले ब्लास्ट मामले में बड़ा खुलासा, मिला मास्टरमाइंड? | Red Fort Blast | Al Qaeda | NIA #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T03:02:50+00:00

Ashok Siddharth Retirement Live: Mayawati के बयान के बाद Akash Anand के ससुर का संन्यास! | BSP| Live #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T03:16:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers