Responsive Scrollable Menu

NPS में ₹3000 महीना लगाएं तो रिटायरमेंट तक कितना फंड बन सकता है? समझिए पूरा कैलकुलेशन

NPS Investment: हर महीने ₹3,000 का निवेश रिटायरमेंट तक बड़ा फंड बना सकता है। लेकिन 30 साल की इस छोटी-सी बचत का असर कितना बड़ा होगा? समझिए पूरा कैलकुलेशन।

Continue reading on the app

Aaj Ka Rashifal 10 September 2026: गुरुवार को बन रहा शुभ मालव्य राजयोग, इन 4 राशियों को मिलेगा प्रमोशन, पढ़ें भविष्यफल

Aaj Ka Rashifal 10 September 2026: आज यानी 10 सितंबर 2026, गुरुवार के दिन भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, गुरुवार के दिन ग्रहों-नक्षत्रों की चाल सभी जातकों के जीवन को प्रभावित करेगी. आज आपकी आर्थिक स्थिति, सेहत और प्रेम जीवन में मिश्रित परिणाम देखने को मिलेंगे. गुरुवार के दिन माल्वय राजयोग निर्मित हो रहा है, जिससे कई राशियों को नौकरी में प्रमोशन देखने को मिलेगा. वाद-विवाद करने से बचें और आर्थिक लाभ के लिए मेहनत करना फलदायक होगा. आज चतुर्दशी तिथि का समापन सुबह 5 बजकर 59 मिनट पर होगा. चलिए जानते हैं आज का राशिफल विस्तार से.

पढ़ें आज का राशिफल 10 सितंबर 2026 (Today's Horoscope 10 September 2026)

1.मेष राशि

मेष राशि के लोगों को आज चौतरफा लाभ मिलेगा. आज काम पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा और रुके हुए कार्य संपन्न होंगे. आज आपको प्रॉपर्टी से लाभ मिलेगा और दूर देश की यात्रा होगी. आज नए कार्यों से लाभ होगा और कार्यों में विघ्न बाधाएं समाप्त होंगी. देश विदेश की यात्रा के योग बन रहे हैं

सावधानी- गुस्से पर नियत्रंण रखना  
उपाय- हनुमान जी की आराधना करें
लाल कपड़ों का दान करें
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- केसरिया
लक मीटर- 8

2.वृषभ राशि

इस राशि के लोगों के परिवार में आज शुभ और मांगलिक कार्य होंगे. आज आपकी माली हालत अच्छी होगी और नए कार्यों के अवसर मिलेंगे. आज के दिन परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी. आज घर बनाने का योग बन रहा है. आपके रोग और शत्रु परास्त होंगे. आज देश-विदेश की यात्रा होगी. दांपत्य जीवन उत्तम रहेगा और रुका हुआ कार्य संपन्न होगा. आज फंसा हुआ धन मिल सकता है. 

सावधानी- कड़वा बोलने से बचें
उपाय- मछलियों को दाना खिलाएं
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद
लक मीटर- 9

3.मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों का आज आत्मबल से बड़ा कार्य संपन्न होगा. आपकी महत्वकांक्षाएं पूर्ण होंगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. आज आपके रोग और शत्रु परास्त होंगे. विद्या, बुद्धि और वाणी से धन अर्जित करेंगे. दांपत्य जीवन में सुधार होगा और पत्नी को नौकरी मिलने का योग बन रहा है. आज रुका हुआ कार्य संपन्न होगा और शेयर ट्रेडिंग से लाभ हो सकता है.

सावधानी- दूसरों की बातों में न आएं
उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं
पक्षियों को दाना दें
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 9 

ये भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2026 Puja Samagri: गणपति स्थापना से पहले तैयार कर लें पूजा की सामग्रियां, देखें पूरी लिस्ट

4.कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों के आज मान-सम्मान में वृद्धि का योग बन रहा है. आज आपकी योजना सफल होगी और आर्थिक क्षेत्र में किया प्रयास सार्थक होगा. घर बनाने का योग बन रहा है. आज शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव आएगा. बड़े कार्य से इनकम का जरिया बढ़ेगा. आज आपकी आय के संसाधनों में वृद्धि होगी. अपनी सेहत को लेकर सचेत रहें तथा षड्यंत्रकारी विफल रहेंगे.

सावधानी- उतावलेपन में कोई कार्य न करें
उपाय- भगवान भोलेनाथ की आराधना करें
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- सफेद
लक मीटर- 8

5.सिंह राशि

आज सिंह राशि के लोगों के लिए व्यापार के नए अवसर मिलेंगे तथा मान-सम्मान का योग बन रहा है. आज प्रॉपर्टी से लाभ मिलेगा और रुका हुआ धन प्राप्त होगा. न्यायालय से बड़ा लाभ मिल सकता है. आज शिक्षा के लिए विदेश जा सकते हैं. दूर देश की यात्रा होगी, आध्यात्मिक विकास होगा और परीक्षा में सफलता मिलेगी.

सावधानी- जल्दबाजी में कोई कार्य न करें
उपाय- गायत्री उपासना करें 
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- लाल
लंक मीटर- 8

6.कन्या राशि 

कन्या राशि के लोगों के लिए आज समय बहुत अच्छा चल रहा है. आज आपके लिए धन लाभ का योग बन रहा है. व्यापार में प्रगति होगी और चौतरफा लाभ का योग है. आज आय के संसाधनों में वृ्द्धि होगी और रुके हुए कार्य संपन्न होंगे. आज आपके संबंधो में मधुरता आएगी. इसके साथ-साथ लेखन और साहित्य के क्षेत्र से लाभ मिलेगा.

सावधानी- नकारात्मक सोच से बचें
उपाय- पक्षियों को दाने दें
शुभ अंक- 9
शुभ रंग - सी ग्रीन
लक मीटर- 7

7.तुला राशि

तुला राशि के लोगों की योजनाएं आज सफल होंगी. आज इन लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी तथा संतान की प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा. आज दांपत्य जीवन में सुधार होगा और रियल एस्टेट से लाभ मिल सकता है. आज प्रॉपर्टी से लाभ मिलेगा और मान-सम्मान में वृद्धि होगी तथा विदेश यात्रा हो सकती है.

सावधानी- भावुकता से बचें
उपाय- चीटियों को आटा और गुड़ खिलाएं
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- नीला
लक मीटर- 7

8.वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोगों को आज के दिन व्यापार से धन लाभ हो सकता है. आज तनाव लेने से बचें और गुस्से पर नियंत्रण करें. आज अपने परिवार को समय दें और अपनों का साथ मिलेगा. आज कोई बड़ा कार्य कर सकते हैं तथा दूर देश की यात्रा होगी. आज रियल एस्टेट और प्रॉपर्टी से लाभ का योग बन रहा है. आज आपको रुका हुआ धन मिलने की संभावना है.

सावधानी- खर्च पर नियत्रंण करें
उपाय- गाय को रोटी और गुड़ खिलाएं
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- केसरिया
लक मीटर- 8

9.धनु राशि 

धनु राशि के लोगों का आज के दिन रुका हुआ कार्य संपन्न होगा. आज भूमि और भवन खरीदने का अवसर मिलेगा. आज प्रॉपर्टी को लेकर विवाद समाप्त होगा तथा माली हालत अच्छी होगी. आज के दिन प्रयासरत कार्यों में बड़ी सफलता मिलेगी. देश-विदेश की यात्रा का योग है. लक्ष्य पर फोकस होकर काम करें. भावुकता में बहकर कोई कार्य न करें और
दिल की नहीं दिमाग की बात सुनें. शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा लाभ मिलेगा.

सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण रखें
उपाय- पीला वस्त्र दान करें
पांच प्रकार का अनाज दान करें
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- केसरिया
लक मीटर- 8

10.मकर राशि

मकर राशि के लोगों को आज के दिन अपननी पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है. आज अपने मन को सकारात्मक दिशा में लगाएं. साझेदारी में व्यापार करने से बचें और वाणी में पर नियंत्रण रखें. आय के संसाधनों में वृद्धि होगी और कई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होंगे. आज आपकी दूर देश की यात्रा होगी और रियल एस्टेट और प्रॉपर्टी से लाभ मिलेगा. आज इनकी माली हालत अच्छी होगी.

सावधानी- मध्यम मार्ग अपनाएं
जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें
उपाय- नमक के पानी से घर में पोछा लगाएं
सरसों के तेल का दीपक जलाएं
शुभ अंक-1
शुभ रंग-काला
लक मीटर-8

11.कुंभ राशि

आज कुंभ राशि के लोगों को अपने मन पर नियंत्रण रखना चाहिए. आज के दिन इन लोगों के पास आय के संसाधनों में वृद्धि होगी. आज अज्ञात कारणों से आपको चिंता हो सकती है. भाग्य से सारे कार्य संपन्न होंगे और पिता से वैचारिक मतभेद हो सकता है. धन की स्थिति अच्छी होगी और रुका हुआ कार्य संपन्न होगा.

सावधानी- साझेदारी में व्यापार करने से बचें
उपाय- पौधा रोपण करें
चीटियों को आटा खिलाएं 
शुभ अंक- 9
शुभ रंग - सफेद
लक मीटर- 7 

12.मीन राशि

मीन राशि के जातकों को आज कर्म क्षेत्र में बड़ा बदलाव होगा. आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी. आज नया व्यापार कर सकते हैं. गृह निर्माण का योग बन रहा है तथा आय के संसाधनों में वृद्धि होगी. सरकार से लाभ मिलेगा और शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा लाभ मिलेगा. आज आप किसी मंदिर का निर्माण करवा सकते हैं या सहयोग कर सकते हैं तथा नौकरी में प्रमोशन हो सकता है.

सावधानी- सकारात्मक सोच रखें
आलस्य का परित्याग करें
उपाय- विष्णु जी की आराधना करें 
पीला फूल, फल अर्पित करें
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
लक मीटर- 8

ये भी पढ़ें- Ganesh Visarjan Date 2026: कब होगा गणपति विसर्जन? जानें अनंत चतुर्दशी की सही तारीख और शुभ मुहूर्त

Continue reading on the app

  Sports

3 जीवनदान, 20वां अर्धशतक...भारत लगातार छठी बार महिला एशिया कप फाइनल में पहुंचा

India through to the final of the 2026 Women’s Asia Cup: महिला एशिया कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में भारत ने बांग्लादेश को 40 रनों से हराकर लगातार छठी बार फाइनल में जगह बनाई. शेफाली वर्मा के शानदार अर्धशतक (150 रन के लक्ष्य) और दीप्ति शर्मा के 3 विकेटों की बदौलत टीम इंडिया ने यह आसान जीत दर्ज की. इस मैच में एन. श्री चरणी ने एक कैलेंडर वर्ष में 35 टी20I विकेट लेकर पूनम यादव के रिकॉर्ड की बराबरी की. अब खिताबी मुकाबले में भारत का सामना श्रीलंका या पाकिस्तान से होगा. Thu, 10 Sep 2026 23:30:32 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala: ब्रिक्स समिट में कितने देश होंगे शामिल #shorts #ytshorts #brics #brics2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T18:17:15+00:00

News Ki Pathshala:2030 तक भारत के इन सेक्टर्स को मिलेगा ग्रोथ #shorts #industrialrevolution #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T18:09:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers