Responsive Scrollable Menu

TMC चुनाव चिह्न और नाम विवाद: Election Commission ने 12 सितंबर को दोनों गुटों को दिल्ली बुलाया

कोलकाता, नौ सितंबर तृणमूल कांग्रेस पार्टी पर नियंत्रण, नाम, संपत्ति और चुनाव चिह्न को लेकर जारी विवाद के बीच निर्वाचन आयोग ने बुधवार को तृणमूल कांग्रेस के दोनों गुटों को 12 सितंबर को नयी दिल्ली में अलग-अलग बैठकों के लिए बुलाया है। निर्वाचन आयोग ने विधानसभा में विपक्ष के नेता ऋतब्रत बनर्जी को पत्र लिखकर पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को पूर्वाह्न 11 बजे बैठक के लिए समय दिया है। निर्वाचन आयोग ने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी पत्र लिखकर उनके गुट को इसके एक घंटे बाद बैठक का प्रस्ताव दिया।

ये बैठकें छह अक्टूबर को नंदीग्राम और रेजीनगर में होने वाले विधानसभा उपचुनाव से पहले हो रही हैं। इन उपचुनाव के लिए बुधवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऋतब्रत बनर्जी इस की शुरुआत में हुए विधानसभा चुनाव में निर्वाचित 80 तृणमूल विधायकों में से उन 60 बागी विधायकों के समूह का नेतृत्व करते हैं जिन्होंने इस साल की शुरुआत में हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से पार्टी की हार के बाद ममता बनर्जी का साथ छोड़ दिया था।

बागी गुट ने पहले निर्वाचन आयोग से संपर्क करके पार्टी के नाम, वित्तीय संपत्ति और ‘घास पर दो फूल’ चुनाव चिह्न पर अपना दावा पेश किया था। गुट ने कहा कि वह तृणमूल कांग्रेस के नाम और चुनाव चिह्न का इस्तेमाल करके आगामी उपचुनाव लड़ेगा, साथ ही अगर निर्वाचन आयोग 16 सितंबर को नामांकन प्रक्रिया खत्म होने से पहले उसके दावे को मान्यता नहीं देता है तो उसके उम्मीदवार निर्दलीय के तौर पर चुनाव लड़ने के लिए भी तैयार हैं। बागी गुट को भेजे निर्वाचन आयोग के पत्र में कहा गया, ‘‘आयोग ने आपके पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को 12.09.2026 (शनिवार) को पूर्वाह्न 11 बजे इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट (आईआईआईडीईएम), सेक्टर-13, द्वारका, दिल्ली में बैठक के लिए समय देने का फैसला किया है।’’ यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब तृणमूल कांग्रेस के दोनों प्रतिद्वंद्वी गुटों ने घोषणा की है कि वे उपचुनाव के लिए उम्मीदवार उतारेंगे।

दोनों गुट इससे पहले भी इस विवाद के संबंध में निर्वाचन आयोग के समक्ष पेश हो चुके हैं।

Continue reading on the app

Aaj Ka Rashifal 10 September 2026: श्राद्ध अमावस्या आज, 4 राशियों को धन हानि के योग-लव लाइफ में भी आएगी परेशानी

Aaj Ka Rashifal In Hindi: 10 सितंबर 2026 गुरुवार को सिद्ध, साध्य, मूसल और गद नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे, जिनका असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा।

Continue reading on the app

  Sports

ENG vs PAK: पाकिस्तान ने इंग्लैंड को 177 रन से हराया, ओपनर और कप्तान का पहले U19 वनडे में धमाकेदार शतक

पाकिस्तान के सीनियर्स धमाका करें या ना करें लेकिन जूनियर्स ने इंग्लैंड में जरूर कर दिया है. पाकिस्तान ने इंग्लैंड को पहले U19 वनडे में हरा दिया है. Thu, 10 Sep 2026 08:15:03 +0530

  Videos
See all

Ashok Siddharth Retirement Live: Mayawati के बयान के बाद Akash Anand के ससुर का संन्यास! | BSP| Live #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T03:16:38+00:00

8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी बल्ले-बल्ले! | DA Hike | Salary Hike | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T03:15:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers