Responsive Scrollable Menu

ऋषि कपूर ने बाल कलाकार को डांटा था:7 साल के पुष्कर जोग रो पड़े थे, फिर नाना पाटेकर ने ऋषि को फटकार लगाई थी

मराठी एक्टर पुष्कर जोग ने हाल ही में बताया कि 1995 की फिल्म ‘हम दोनों’ की शूटिंग के दौरान एक्टर ऋषि कपूर ने उन्हें डांट दिया था। उस समय पुष्कर की उम्र सिर्फ 7 साल थी। वह पहली बार हिंदी फिल्म के सेट पर पहुंचे थे और घटना के बाद रोने लगे थे। पुष्कर ने बताया कि इसके बाद नाना पाटेकर ने उनका बचाव किया। उन्होंने ऋषि कपूर को बच्चे से इस तरह बात करने पर फटकार लगाई थी। पुष्कर ने यह बात हाल ही में ‘गलाटा इंडिया’ को दिए इंटरव्यू में बताई। पहली बार हिंदी फिल्म के सेट पर पहुंचे थे पुष्कर जोग ने कहा, ऋषि कपूर सर ने उस समय मुझे डांटा था। मैं सिर्फ 7 साल का बच्चा था। मुझे कुछ नहीं पता था। मैं पहली बार 100-150 लोगों वाले हिंदी फिल्म के सेट पर गया था।” उन्होंने बताया कि नाना पाटेकर ने बिना ऑडिशन के उन्हें यह फिल्म दिलाई थी। नाना ने कहा था, “मेरा पुणे का बच्चा है, वो ही यह रोल करेगा।” पुष्कर ने कहा कि सेट पर सभी लोग ऋषि कपूर से डरे रहते थे। उन्होंने बताया, “मैं शूटिंग के लिए पहुंचा। पहले दिन मैंने देखा कि ऋषि कपूर सर बहुत रिजर्व रहते थे और ज्यादा बात नहीं करते थे। उनका एक अलग रुतबा था। सभी उनसे डरते थे। वह बहुत सीधे और सख्त थे। मैं भी डर गया था, क्योंकि वह काफी सख्त और डरावने लगते थे।” रिहर्सल के दौरान सिर पर गिरा दीं फूलों की पंखुड़ियां पुष्कर ने बताया कि यह घटना एक गाने की शूटिंग के दौरान हुई थी। उस गाने में ऋषि कपूर, कोरियोग्राफर फराह खान और एक्ट्रेस पूजा भट्ट काम कर रहे थे। फराह खान ने उन्हें पहले ही अच्छे से काम करने के लिए कहा था, क्योंकि ऐसा नहीं करने पर ऋषि कपूर नाराज हो सकते थे। पुष्कर ने उनसे कहा था कि वह अच्छा काम करेंगे। सीक्वेंस में पुष्कर एक गैरेज में काम करते हैं। ऋषि कपूर और पूजा भट्ट नई कार से वहां पहुंचते हैं। रिहर्सल शॉट के दौरान पुष्कर ने गलती से उन्हें दी गईं सभी फूलों की पंखुड़ियां ऋषि कपूर के सिर पर गिरा दीं। पुष्कर ने कहा, “मुझे नहीं पता कि उन्हें किस बात पर गुस्सा आया, लेकिन कट के बाद उन्होंने मुझ पर गुस्सा किया। मैं वहीं रोने लगा। उन्होंने कहा, ‘तुम लोग इसे सेट पर किसे लेकर आए हो? यह कौन है? इसे यहां लाने से पहले कम से कम कुछ सिखा तो देते।"’ फराह खान ने संभाला, मां भी डर गई थीं पुष्कर के रोने के बाद फराह खान ने उन्हें शांत कराया और वैन में ले गईं। उन्होंने बताया कि उनकी मां भी सेट पर थीं और वह भी डर गई थीं। पुष्कर ने कहा, “उन्हें अक्सर गुस्सा आता था, लेकिन मुझे नहीं पता कि क्यों। मैंने यह बात नाना सर को बताई, क्योंकि मैं उनके करीब था। उन्होंने पूरी बात सुनी और कहा कि वह कुछ करेंगे।” नाना पाटेकर अगले दिन ऋषि कपूर से भिड़े पुष्कर के मुताबिक, अगले दिन नाना पाटेकर की शूटिंग नहीं थी। इसके बावजूद वह ऋषि कपूर को फटकारने के लिए सेट पर आए। पुष्कर ने बताया, “उन्होंने ऋषि कपूर सर को खूब सुनाया और उन्हें उसी अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा, ‘आप चाहे जो भी हों, क्या आपको नहीं पता कि बच्चे से कैसे पेश आते हैं? वह 7 साल का बच्चा है। उसे टेक और रिहर्सल के बारे में कैसे पता होगा? आप उस पर क्यों चिल्ला रहे हैं?’” पुष्कर ने कहा कि नाना पाटेकर में ऋषि कपूर के सामने यह बात कहने की हिम्मत और दयालुता थी। उन्होंने आगे कहा, “भगवान उनकी आत्मा को शांति दे, लेकिन मेरे पास उनके साथ जुड़ी यह अप्रिय याद है। हम सभी आज भी उनसे प्यार और सम्मान करते हैं।” ‘हम दोनों’ में ये कलाकार थे 1995 की फिल्म ‘हम दोनों’ में ऋषि कपूर, नाना पाटेकर, पूजा भट्ट, आलोक नाथ और मोहन जोशी ने काम किया था। यह एक्शन-थ्रिलर फिल्म दो सौतेले भाइयों की कहानी थी, जिन्हें अपनी विरासत के लिए साथ आना पड़ता है। इस दौरान उन्हें अपने लालची रिश्तेदारों की ओर से हत्या की कोशिशों का सामना करना पड़ता है। फिल्म का निर्देशन शफी इनामदार ने किया था। इसे रवि मल्होत्रा, टीनू पांडे और शब्बुद्दीन चौधरी ने आर एम फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया था। कौन है पुष्कर जोग? पुष्कर जोग मराठी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता हैं। वह एक्टर होने के साथ-साथ डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और डांसर भी हैं। उन्होंने मराठी फिल्मों के अलावा हिंदी फिल्मों और टीवी शोज में भी काम किया है। पुष्कर ने करीब 4 साल की उम्र में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट एक्टिंग शुरू की थी। बचपन में उन्होंने मराठी और हिंदी फिल्मों में काम किया। आगे चलकर उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की और डेंटिस्ट्री की डिग्री हासिल की। हालांकि, बाद में उन्होंने एक्टिंग को अपना करियर चुना। साल 2007 में फिल्म ‘जबरदस्त’ से पुष्कर ने बतौर लीड एक्टर मराठी सिनेमा में कदम रखा। फिल्म की सफलता से उन्हें पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने ‘सत्या’, ‘ती आणि ती’, ‘अदृश्य’, ‘सासूचा स्वयंवर’ और ‘बापमाणूस’ जैसी फिल्मों में काम किया। पुष्कर ने सिर्फ एक्टिंग तक खुद को सीमित नहीं रखा। उन्होंने मराठी फिल्मों और दूसरे प्रोजेक्ट्स में निर्देशन और प्रोडक्शन का काम भी किया। इससे फिल्म इंडस्ट्री में उनकी पहचान एक मल्टी-टैलेंटेड कलाकार के तौर पर बनी। हिंदी सिनेमा में भी पुष्कर ने काम किया। वह संजय दत्त स्टारर फिल्म ‘ईएमआई: लिया है तो चुकाना पड़ेगा’ में नजर आए। इसके अलावा उन्होंने ‘हफ! इट्स टू मच’, ‘डोंट वरी बी हैप्पी’ और ‘गुडबड्डी गड़बड़ी’ जैसी फिल्मों में भी काम किया। टीवी पर भी पुष्कर ने अपनी अलग पहचान बनाई। साल 2018 में उन्होंने ‘बिग बॉस मराठी’ के पहले सीजन में हिस्सा लिया। वह इस शो के फर्स्ट रनर-अप रहे। पुष्कर ने ‘माझा अराउंड द वर्ल्ड’ नाम का ट्रैवल शो होस्ट और प्रोड्यूस भी किया।

Continue reading on the app

बांग्लादेश से 8 मुकाबलों से नहीं हारी भारतीय विमेंस टीम:एशिया कप सेमीफाइनल आज; शतक लगा चुकीं स्मृति पर नजरें

महिला एशिया कप के पहले सेमीफाइनल में भारत का सामना बांग्लादेश से होगा। मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रात 8 बजे से शुरू होगा। भारतीय टीम टूर्नामेंट में अब तक एक भी मैच नहीं हारी है। वहीं, भारत पिछले 8 विमेंस टी-20 इंटरनेशनल में बांग्लादेश के खिलाफ अजेय है। बांग्लादेश ने आखिरी बार 13 जुलाई 2023 को भारत को हराया था। दोनों के बीच अब तक 24 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें भारत ने 21 मैच जीते हैं। भारत ग्रुप में टॉप, बांग्लादेश दूसरे नंबर पर भारत ने ग्रुप-A में अपने तीनों मैच जीतकर 6 अंकों के साथ टॉप किया। टीम ने थाईलैंड को 94 रन, हॉन्गकॉन्ग को 137 रन और पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया। बांग्लादेश ग्रुप-B में 4 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। उसने इंडोनेशिया को 71 रन और UAE को 34 रन से हराया, जबकि श्रीलंका के खिलाफ उसे 4 विकेट से हार मिली। स्मृति शानदार फॉर्म में, शेफाली भी लय में भारत की ओपनर स्मृति मंधाना टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने 3 मैचों में 178.82 की स्ट्राइक रेट से 152 रन बनाए हैं। इसमें हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ 124 रन की शतकीय पारी भी शामिल है। उनकी ओपनिंग पार्टनर शेफाली वर्मा ने भी 3 मैचों में 104 रन बनाए हैं। दीप्ति की स्पिन बांग्लादेश के लिए चुनौती गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा भारत की सबसे सफल गेंदबाज रही हैं। उन्होंने 3 मैचों में 1.90 की इकोनॉमी से 8 विकेट लिए हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन बिना रन दिए 3 विकेट है। दीप्ति के अलावा नंदनी शर्मा और प्रेमा रावत ने 5-5 विकेट लिए हैं। शोभना मोस्तारी और मारुफा अक्तर बांग्लादेश की उम्मीद बांग्लादेश की ओर से शोभना मोस्तारी टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज हैं। उन्होंने 3 मैचों में 86.52 की स्ट्राइक रेट से 77 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 40 रन है। गेंदबाजी में मारुफा अक्तर ने 3 मैचों में 8 विकेट लिए हैं। उनका एक पारी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 21 रन देकर 3 विकेट है। स्पिनर्स को मदद, आखिरी ओवर्स में रन बनाना मुश्किल एशिया कप के ग्रुप स्टेज में अब तक 12 मुकाबले दुबई में खेले गए हैं। इनमें सिर्फ भारत ही 150 से ज्यादा का स्कोर बना सका है और टीम ने यह आंकड़ा 2 बार पार किया है। पावरप्ले में तेजी से रन बने हैं, लेकिन आखिरी ओवर्स में रन बनाने की रफ्तार कम हुई है। गर्मी और उमस के कारण पिच स्पिनर्स के लिए मददगार रही है। 12 में से 8 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं। वहीं, 9 बार टॉस जीतने वाली टीम के कप्तान ने पहले गेंदबाजी चुनी है। 34-35°C के आसपास रहेगा तापमान दुबई में शाम को गर्मी और उमस रहेगी। मैच के दौरान तापमान करीब 34 से 35 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, भारती फुलमाली, रिचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्री चरणी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा। बांग्लादेश: निगार सुल्ताना (कप्तान और विकेटकीपर), दिलारा अक्तर, शरमीन अख्तर, जुएरिएया फेरदौस, शोभना मोस्तारी, शोर्ना अक्तर, राबेया खान, नाहिदा अक्तर, सुल्ताना खातून, मारुफा अक्तर, फहीमा खातून।

Continue reading on the app

  Sports

Harry Brook ने रचा इतिहास, Pakistan के खिलाफ सबसे तेज 1000 Test रन पूरे किए

इंग्लैंड के बल्लेबाज़ हैरी ब्रूक पाकिस्तान के ख़िलाफ़ 1,000 टेस्ट रन बनाने वाले सबसे तेज़ इंग्लिश क्रिकेटर बन गए। उन्होंने 10 सितंबर को एजबेस्टन में खेले जा रहे फ़ाइनल टेस्ट के पहले दिन नाबाद 52 रन बनाए। पाकिस्तान की टीम 133 रन पर ऑलआउट हो गई और इंग्लिश तेज़ गेंदबाज़ों का पारी पर दबदबा रहा। ब्रूक की 76 गेंदों पर नाबाद 52 रनों की पारी (जिसमें चार चौके शामिल थे) की बदौलत इंग्लैंड ने दिन का खेल खत्म होने तक चार विकेट पर 156 रन बनाकर मामूली बढ़त हासिल कर ली। एमिलियो गे ने भी 114 गेंदों पर शानदार 60 रन बनाकर योगदान दिया।
 

इसे भी पढ़ें: Zaheer Khan ने Yuvraj Singh संग मिलाया हाथ, Canada में बढ़ाएंगे Cricket का दायरा!


ब्रुक ने पाकिस्तान के खिलाफ़ नौ टेस्ट मैचों की 14 पारियों में 1,033 रन बनाए हैं। उनका औसत 79.46 और स्ट्राइक रेट 89.20 रहा है। उनके रिकॉर्ड में चार शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं, और उनका सर्वोच्च स्कोर 317 रन है। वह एलिस्टर कुक (20 टेस्ट में 1,719 रन, औसत 49.11), जो रूट (21 टेस्ट में 1,159 रन, औसत 49.65) और डेविड गावर (17 टेस्ट में 1,185 रन, औसत 49.37) के साथ उन चुनिंदा इंग्लिश बल्लेबाजों में शामिल हो गए हैं जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ़ 1,000 रन पूरे किए हैं।

ब्रुक ने यह उपलब्धि सिर्फ़ 14 पारियों में हासिल की, जो पाकिस्तान के खिलाफ़ किसी भी इंग्लिश खिलाड़ी द्वारा सबसे तेज़ है। भारत के वीरेंद्र सहवाग और ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर ही ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने इससे कम पारियों (दोनों ने 11-11 पारियों में) में यह कारनामा किया है। पाकिस्तान के खिलाफ़ शानदार रिकॉर्ड रखने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने भी 14 पारियों में ही 1,000 रन पूरे किए थे।
 

इसे भी पढ़ें: बांग्लादेश के खिलाफ़ Asia Cup Semi-final से पहले Shafali Verma का बड़ा बयान: मैं शून्य से करती हूं शुरुआत


इससे पहले, इंग्लैंड के गेंदबाजों टंग (42 रन देकर 4 विकेट), रॉबिन्सन (15 रन देकर 3 विकेट) और आर्चर (25 रन देकर 3 विकेट) की अनुशासित गेंदबाजी के सामने पाकिस्तान को संघर्ष करना पड़ा। सऊद शकील ने 47 गेंदों में 43 रन बनाकर सबसे ज़्यादा रन बनाए, जबकि मोहम्मद अब्बास ने 21 रन बनाए; इस दौरान पाकिस्तान की पारी लड़खड़ा गई।
 
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi at Prabhasakshi. 
Thu, 10 Sep 2026 17:08:00 +0530

  Videos
See all

Command Centre With Major Gaurav Arya: Yemen के युद्ध में Pakistan हारेगा? | Anand Narasimhan #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T11:46:31+00:00

Harsha Nand Giri: खड़े हनुमान की महिमा सुनिए, हर्षा नंद गिरी ने क्या बताया | #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T11:46:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers