Responsive Scrollable Menu

एथर का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Konarc लॉन्च, ₹99,999 से शुरू होगी कीमत

एथर का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Konarc लॉन्च, ₹99,999 से शुरू होगी कीमत

Continue reading on the app

Election Commission 12 सितंबर को Ritabrata Banerjee गुट के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल से करेगा बैठक

नयी दिल्ली, नौ सितंबर निर्वाचन आयोग 12 सितंबर को तृणमूल कांग्रेस के ऋतब्रत बनर्जी नीत गुट के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करेगा। यह बैठक 22 जून को निर्वाचन आयोग को सौंपे गए प्रतिवेदन के संबंध में होगी, जिसमें इस गुट ने खुद को “असली” तृणमूल कांग्रेस बताते हुए पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न पर दावा किया है। बुधवार को जारी एक आधिकारिक पत्र के अनुसार, यह बैठक पूर्वाह्न 11 बजे दिल्ली के द्वारका स्थित इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट (आईआईआईडीईएम) में होगी।

ऋतब्रत बनर्जी को संबोधित पत्र में अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस से जुड़े उनके 22 जून के पत्र का उल्लेख किया गया है। तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल, मेघालय और त्रिपुरा में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल है। निर्वाचन आयोग के सचिव अश्विनी कुमार मोहल की ओर से जारी पत्र में कहा गया, ‘‘मुझे आपके 22.06.2026 के पत्र के संदर्भ में यह बताने का निर्देश दिया गया है कि आयोग ने आपके पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को 12.09.2026 (शनिवार) को पूर्वाह्न 11 बजे बैठक के लिए समय देने का निर्णय लिया है।’’ यह घटनाक्रम तृणमूल कांग्रेस में ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले बागी गुट के उभरने के बाद से चल रहे लंबे संगठनात्मक विवाद के बीच आया है।

ऋतब्रत गुट ने जून में निर्वाचन आयोग का रुख करते हुए दावा किया था कि उन्हें तृणमूल के अधिकतर विधायकों का समर्थन हासिल है और वह ‘असली’ तृणमूल कांग्रेस का प्रतिनिधित्व करते हैं। इस गुट ने अपने संगठनात्मक अभियान से जुड़े दस्तावेज भी आयोग को सौंपे थे। इसके बाद जुलाई में ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व में 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने पूर्ण निर्वाच आयोग से मुलाकात की थी और पार्टी की संगठनात्मक संरचना, कोष तथा चुनाव चिह्न से जुड़े मुद्दे उठाए थे।

बागी गुट पहले ही यह दिखाने का प्रयास कर चुका है कि उसे पार्टी के निर्वाचित प्रतिनिधियों का पर्याप्त समर्थन प्राप्त है। पश्चिम बंगाल विधानसभा में तृणमूल के 80 विधायकों में से 65 विधायकों ने नेता प्रतिपक्ष पद के लिए ऋतब्रत बनर्जी के दावे का समर्थन किया था और ममता बनर्जी गुट के उम्मीदवार को समर्थन नहीं दिया था।

Continue reading on the app

  Sports

10 विकेट... कुलदीप यादव की फिरकी का चला जादू, हेड कोच गौतम गंभीर को भेजा मैसेज

Kuldeep Yadav 10 wicket haul: चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव ने काउंटी चैंपियनशिप में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए यॉर्कशर को एसेक्स पर पारी और 106 रनों से ऐतिहासिक जीत दिलाई. कुलदीप ने मैच में 120 रन देकर 10 विकेट (4/70 और 6/50) झटके, जो उनके प्रथम श्रेणी करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. बल्ले से भी 36 रनों का योगदान देने वाले कुलदीप ने हेडिंग्ले की तेज पिच और परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाकर तीसरे ही दिन मैच खत्म कर दिया. Fri, 11 Sep 2026 00:03:59 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Chidambaram Vs BJP.. BRICS के फायदे पर आमने-सामने Congress और BJP ! | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T22:00:09+00:00

Putin India Visit: पालम एयरपोर्ट पर उतरा पुतिन का विमान | BRICS Summit 2026 | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T22:00:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers