टीम इंडिया के लिए बजी खतरे की घंटी! हर्षित राणा की फिटनेस पर आया बहुत बड़ा अपडेट
IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच इसी महीने 3 मैचों की T20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेली जाएगी. लेकिन इस टी-20 सीरीज के शुरू होने से पहले टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लग सकता है. इंग्लैंड दौरे के बाद से हैमस्ट्रिंग की चोट से जूझ रहे हर्षित राणा के इस तीन मैचों की सीरीज तक पूरी तरह फिट होने की संभावना बेहद कम है. गौरतलब है कि उन्हें फिटनेस पास करने के आधार पर ही टीम में जगह दी गई थी.
हर्षित राणा के खेलने पर बने सस्पेंस
अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया की टेंशन बढ़ गई है. क्योंकि भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा का इस सीरीज में खेलने मुश्किल लग रहा है. अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए हर्षित राणा को टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल किया गया है, लेकिन उनका सेलेक्शन फिटनेस के अधीन हुआ था. अब ऐसी खबर सामने आ रही है कि वो इस सीरीज से बाहर हो सकते हैं. वो हैमस्ट्रिंग की समस्या से जूझ रहे हैं.
अफगानिस्तान के खिलाफ T20I सीरीज के लिए भारतीय टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, ईशान किशन, तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा.
iPhone 18 Pro की कीमत का खुलासा, पहली बार फोल्डेबल iPhone पर भी बड़ा दांव
I phone 18 series: Apple का मेगा इवेंट शुरू हो चुका है और कंपनी ने इस बार अपने नए प्रोडक्ट्स को लेकर बड़ा सरप्राइज दिया है. इवेंट में iPhone 18 Pro सीरीज के साथ नए AirPods भी पेश किए गए हैं. इसके अलावा लंबे समय से चर्चा में चल रहे Apple के फोल्डेबल iPhone को लेकर भी टेक्नोलॉजी की दुनिया में काफी उत्सुकता है.
iPhone 18 Pro की कीमत कितनी है?
Apple ने iPhone 18 Pro की अमेरिकी शुरुआती कीमत 1,199 डॉलर (करीब 1.06 लाख रुपये) रखी है. यह कीमत 256GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल की बताई गई है. वहीं iPhone 18 Pro Max की शुरुआती कीमत 1,299 डॉलर (करीब 1.15 लाख रुपये) है. Pro Max के बेस वेरिएंट में भी 256GB स्टोरेज मिलने की बात सामने आई है.हालांकि, ये सीधे डॉलर से रुपये में किया गया अनुमान है. इसमें भारत में लगने वाले टैक्स, ड्यूटी और अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं. इसलिए भारत में फोन की वास्तविक कीमत इससे ज्यादा हो सकती है.
भारत में कितनी हो सकती है कीमत?
Apple ने अभी भारतीय बाजार के लिए iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की आधिकारिक कीमत घोषित नहीं की है. ऐसे में भारतीय कीमत का सटीक आंकड़ा फिलहाल सामने नहीं आया है. कंपनी की आधिकारिक घोषणा के बाद ही भारत में इनकी वास्तविक कीमत स्पष्ट होगी.
फोल्डेबल iPhone की भी एंट्री
इस साल Apple के इवेंट में सबसे बड़ा आकर्षण कंपनी का पहला फोल्डेबल iPhone हो सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स में इसे iPhone Duo या iPhone Fold Ultra नाम दिए जाने की चर्चा है. यह फोन सामान्य iPhone मॉडल से अलग फोल्ड होने वाली स्क्रीन के साथ आ सकता है.फोल्डेबल स्मार्टफोन सेगमेंट में Apple की एंट्री को कंपनी की रणनीति में बड़ा बदलाव माना जा रहा है. हालांकि, फोन के नाम और कई फीचर्स को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है.
नए AirPods भी लॉन्च
Apple ने इवेंट के दौरान नए AirPods भी पेश किए हैं. कंपनी के ऑडियो प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में यह नया अपडेट यूजर्स के लिए खास आकर्षण बना हुआ है. कुल मिलाकर Apple का यह इवेंट iPhone 18 Pro सीरीज, नए AirPods और संभावित फोल्डेबल iPhone की वजह से काफी खास माना जा रहा है. अब सबसे ज्यादा नजर इस बात पर है कि भारत में नए iPhones की आधिकारिक कीमत कितनी रखी जाती है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






