अमरावती अस्पताल अग्निकांड: तीन नवजातों की मौत पर पांच वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी निलंबित
मुंबई, 9 सितंबर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र सरकार ने अमरावती जिला महिला अस्पताल की विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (एसएनसीयू) में 24 अगस्त को लगी आग में तीन नवजात शिशुओं की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग के पांच वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों को निलंबित करने का आदेश दिया है।
निलंबित किए गए अधिकारियों में अकोला सर्कल के उप स्वास्थ्य सेवा निदेशक, अमरावती महिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक, अतिरिक्त जिला सिविल सर्जन (अमरावती), प्रशासनिक अधिकारी और अस्पताल के इलेक्ट्रीशियन शामिल हैं।
सरकार ने इन्हें प्रथम दृष्टि में निगरानी और पर्यवेक्षण में हुई लापरवाही के लिए जिम्मेदार माना है। राज्य सरकार का यह कदम एक उच्चस्तरीय जांच समिति की रिपोर्ट आने के बाद उठाया गया है। जांच रिपोर्ट सरकार को सौंपे जाने के बाद सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
बता दें कि आग लगने की इस घटना के दौरान 36 नवजात शिशुओं को सुरक्षित बचाकर अन्य अस्पतालों में स्थानांतरित कर दिया गया था।
जांच समिति की रिपोर्ट में तकनीकी निरीक्षण और उपकरणों के रखरखाव में गंभीर लापरवाही सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार, वेंटिलेटरों की समय पर सर्विसिंग नहीं की गई थी, फायर अलार्म और स्प्रिंकलर सिस्टम काम नहीं कर रहे थे, तथा फायर पंप हाउस बंद पाया गया।
रिपोर्ट में सामने आई लापरवाही, गैर-जिम्मेदाराना रवैये और निगरानी में विफलता को देखते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ महाराष्ट्र सिविल सेवा (अनुशासन एवं अपील) नियम, 1979 के नियम-8 के तहत विभागीय कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसके अलावा, संविदा कर्मचारियों के खिलाफ भी प्रशासनिक कार्रवाई के आदेश जारी किए गए हैं। साथ ही लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के जिम्मेदार अधिकारियों पर भी दंडात्मक कार्रवाई करने को कहा गया है।
जांच में एम/एस एओवी इंटरनेशनल एलएलपी को दोषी पाया गया है, जिसके बाद कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसके अतिरिक्त, शिलार कंपनी की सेवाओं में भी प्रथम दृष्टया खामियां पाए जाने पर फॉरेंसिक रिपोर्ट जल्द उपलब्ध कराने और उसे भी ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया शुरू करने के आदेश दिए गए हैं।
भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए राज्य सरकार ने सरकारी अस्पतालों में सुरक्षा और संरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने का फैसला किया है।
सरकार ने सभी एसएनसीयू और एनआईसीयू में सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा प्रत्येक अस्पताल में नियमित फायर सेफ्टी मॉक ड्रिल अनिवार्य करने के निर्देश दिए हैं।
इसके साथ ही अग्नि सुरक्षा, विद्युत सुरक्षा और चिकित्सा उपकरणों के रखरखाव से संबंधित मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) को सख्ती से लागू करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
स्वास्थ्य सेवा आयुक्त संजय काटकर को लोक निर्माण विभाग, विद्युत, अग्निशमन, बायोटेक्निकल और रखरखाव विभागों के साथ नियमित समीक्षा बैठकें करने और अस्पतालों की सुरक्षा व्यवस्था पर प्रभावी निगरानी रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
राज्य के सभी जिला कलेक्टरों, जिला परिषदों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों और नगर आयुक्तों को भी अपने-अपने क्षेत्रों के सभी अस्पतालों का विद्युत और अग्नि सुरक्षा ऑडिट तीन महीने के भीतर पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं।
सरकार ने यह भी कहा कि सार्वजनिक और निजी दोनों तरह के अस्पतालों में फायर सेफ्टी ऑडिट, निगरानी और अनुपालन रिपोर्टिंग सुनिश्चित की जाएगी।
वहीं, घटना के दौरान अपनी जान जोखिम में डालकर नवजात शिशुओं को बचाने और सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
--आईएएनएस
एएमटी/डीकेपी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
एशियन गेम्स में जेमिमा की जगह लेंगी प्रतिका रावल:विमेंस एशिया कप में नंबर-3 पर खेल रहीं; 17 सितंबर से शुरू होगा टूर्नामेंट
भारतीय महिला टीम की टॉप-ऑर्डर बैटर प्रतिका रावल एशियन गेम्स 2026 में चोटिल जेमिमा रोड्रिग्स की जगह लेंगी। जेमिमा द हंड्रेड में सदर्न ब्रेव के लिए खेलते हुए 3 अगस्त को दाएं पैर की हैमस्ट्रिंग में हाई-ग्रेड टियर से चोटिल हुई थीं। एशिया कप में नंबर-3 पर मिली जिम्मेदारी प्रतीका को जेमिमा की जगह पहले एशिया कप की टीम में शामिल किया गया था। दुबई में चल रहे टूर्नामेंट में प्रतिका ने अपना टी-20 इंटरनेशनल डेब्यू किया। टीम मैनेजमेंट ने उन्हें नंबर-3 पर उतारा। लीग स्टेज में उन्होंने 22, 10 और 4 रन बनाए हैं। नवंबर 2024 के बाद पहला कॉम्पिटिटिव टी-20 खेला प्रतिका की टीम में वापसी भी लंबी चोट के बाद हुई है। एशिया कप में टी-20 डेब्यू से पहले उन्होंने नवंबर 2024 के बाद कोई प्रतिस्पर्धी टी-20 मैच नहीं खेला था। 2025 के महिला वनडे वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ मैच के दौरान उनके टखने में चोट लगी थी। इस चोट के कारण वह लंबे समय तक मैदान से बाहर रहीं। वॉरविकशायर के लिए खेलने की तैयारी कर रही थीं एशिया कप के लिए अचानक टीम में बुलाए जाने के समय प्रतीका इंग्लैंड में वॉरविकशायर के लिए वनडे कप खेलने की तैयारी कर रही थीं। 50 लाख में खरीदी गईं, लेकिन WPL नहीं खेल पाईं चोट की वजह से प्रतीका 2026 महिला प्रीमियर लीग में भी नहीं खेल सकीं। उन्हें नई दिल्ली में हुए प्लेयर ऑक्शन में यूपी वॉरियर्ज ने 50 लाख रुपए में खरीदा था। लेकिन लंबी चोट के कारण वह टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं बन पाईं। जेमिमा की चोट ने बदला पूरा समीकरण जेमिमा भारत के मिडिल ऑर्डर की अहम बल्लेबाज हैं। द हंड्रेड में सदर्न ब्रेव के लिए खेलते समय लगी हैमस्ट्रिंग चोट के बाद वह लगातार रिहैब पर हैं। इसी चोट के कारण पहले उनका एशिया कप से बाहर होना तय हुआ और अब एशियन गेम्स में भी उनकी जगह प्रतिका को मिली है। 17 से 22 सितंबर तक होंगे एशियन गेम्स आइची-नागोया, जापान में महिला क्रिकेट प्रतियोगिता 17 से 22 सितंबर तक होगी। भारत पिछली बार का गोल्ड मेडलिस्ट और डिफेंडिंग चैंपियन है। 2023 के हांगझोऊ एशियन गेम्स में भारत ने फाइनल में श्रीलंका को 19 रन से हराकर गोल्ड जीता था। इस बार महिला क्रिकेट के टूर्नामेंट में 8 टीमें हिस्सा लेंगी। भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान, श्रीलंका, जापान, थाईलैंड, मलेशिया और चीन। ---------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… भारत 35 महीने से ICC वनडे रैकिंग में टॉप पर:सितंबर 2023 में पाकिस्तान को पीछे छोड़ा, तब से नंबर-1; न्यूजीलैंड दूसरे स्थान पर भारतीय टीम ने ICC वनडे टीम रैंकिंग में नंबर-1 की पोजिशन बरकरार रखी है। ताजा रैंकिंग में उसके 116 रेटिंग पॉइंट्स हैं। न्यूजीलैंड 109 रेटिंग के साथ दूसरे और ऑस्ट्रेलिया 102 रेटिंग के साथ तीसरे नंबर पर है। पूरी खबर पढ़ें…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation







