Responsive Scrollable Menu

Bihar के 168 मेधावी छात्रों को CM Samrat Choudhary ने दिया नकद पुरस्कार और पदक

पटना, नौ सितंबर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वर्ष 2026 की इंटरमीडिएट और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले 168 मेधावी विद्यार्थियों को बुधवार को सम्मानित किया। राजधानी पटना में आयोजित समारोह में विद्यार्थियों को पदक, प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार प्रदान किए गए। अधिकारियों के अनुसार, इंटरमीडिएट और मैट्रिक परीक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को क्रमशः दो लाख रुपये, 1.5 लाख रुपये और एक लाख रुपये दिए गए।

इंटरमीडिएट में चौथे और पांचवें स्थान पर रहने वाले विद्यार्थियों को 30-30 हजार रुपये तथा मैट्रिक में चौथे से दसवें स्थान तक आने वाले विद्यार्थियों को 20-20 हजार रुपये दिए गए। इन सभी विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए 51 हजार रुपये भी प्रदान किए गए। उन्होंने कहा कि नालंदा और विक्रमशिला जैसी बिहार की समृद्ध शैक्षणिक विरासत को आधुनिक सुविधाओं के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के 700 सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल विद्यालयों में कोचिंग, लाइव क्लास और ‘लाइव ट्यूटरिंग’ की सुविधा शुरू की गई है। मुख्यमंत्री ने युवाओं से केवल नौकरी तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार सृजित करने वाला बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राज्य में औद्योगिक विकास के साथ-साथ रोजगार और उद्यमिता के नए अवसर भी पैदा किए जा रहे हैं।

बाढ़ की समस्या का उल्लेख करते हुए चौधरी ने कहा कि केवल राहत और बचाव कार्यों पर निर्भर रहने के बजाय जल प्रवाह व्यवस्था में सुधार कर स्थायी समाधान की दिशा में दीर्घकालिक कदम उठाए जाएंगे। समारोह के बाद मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के साथ दोपहर का भोजन किया तथा उनके भविष्य की योजनाओं पर बातचीत की। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी तथा कई वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Continue reading on the app

Video: ना ट्रेन रुकी, ना कोई उतरा...फिर भी पहुंच गया पार्सल, वीडियो देख दंग रह गए लोग

Viral Video: सोशल मीडिया पर चलती ट्रेन में पार्सल पहुंचाने का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक रेलवे ट्रैक के किनारे खड़ा होकर ट्रेन का इंतजार करता है और सही समय पर अंदर बैठे यात्री की ओर पैकेज दे देता है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है

Continue reading on the app

  Sports

Sanju Samson: मैदान पर वर्ल्ड चैंपियन, अब 1000 युवाओं के सपनों को देंगे उड़ान, UPSC की तैयारी का उठाएंगे खर्च

संजू सैमसन फाउंडेशन ने Lead IAS Academy के साथ मिलकर 1000 छात्रों को UPSC सिविल सर्विस परीक्षा की तैयारी के लिए स्कॉलरशिप देने की पहल शुरू की है. स्टार भारतीय विकेटकीपर बैटर ने बड़ा दिल दिखाते हुए एक हजार युवाओं के सिविल सर्विस का सपना पूरा करने में मदद का ऐलान किया है. Thu, 10 Sep 2026 00:39:04 +0530

  Videos
See all

Was the Resident Evil movie director prepared for the discourse? #ResidentEvilMovie #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T19:00:33+00:00

Bihar Flood Rescue: बिहार में बाढ़ से हाहाकार! | Nepal Tragedy | Bihar | Rescue | Injured #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T19:00:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers