Saharanpur Mosque Demolition : सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण मामला पहुंचा हाईकोर्ट | Shorts |
Saharanpur Mosque Demolition : सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण मामला पहुंचा हाईकोर्ट | Shorts | #Saharanpur #SaharanpurMosque #MosqueDemolition #SaharanpurNews #AllahabadHighCourt news18 live | aaj ka taaja khabar | आज की ताजा खबर | up live news | news18 up live news | up news live | aaj ke taaja khabar | hindi hews | latest news | news in hindi | hindi samachar | hindi khabar | n18oc_uttar_pradesh Follow Every Breaking Story LIVE ???? Watch News18 LIVE 24x7: https://youtube.com/live/pVXYxHNwJo8 SUBSCRIBE to get the Latest News & Updates - http://bit.ly/News18UP News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube Follow Us on Social Media: Website: https://bit.ly/3auydBL Twitter: https://twitter.com/News18UP https://twitter.com/News18_UK Facebook: https://www.facebook.com/News18UP/ https://www.facebook.com/News18UK/ About Channel: News18 UP Uttarakhand is one of India's leading Hindi news channel and can be watched live on YouTube. News18 UP Uttarakhand news channel is a part of Network 18. Topics such as politics, education, health, environment, economy, business, sports, and entertainment are covered by this channel. The channel gives nationwide coverage. News18 UP Uttarakhand ,भारत का एक मात्र भरोसेमंद और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है। यह चैनल नेटवर्क १८ का हिस्सा है। यह चैनल उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड के सभी क्षेत्रीय खबरों के साथ साथ सरकार, राजनीति, पर्यावरण , खेल-कूद से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खबरें प्रसारित करता है| news18 up live, aaj ki taaza khabar, news18 up uttarakhand live, uttar pradesh news, suvendu adhikari north bengal visit, satya niketan building collapse, delhi building collapse, west bengal food safety, bhutni flood, ganga water level, pm modi gujarat visit, pm modi maharashtra visit, rajnath singh sri lanka visit, nepal flash flood, durga puja, sambhal shahi jama masjid survey, pakistan cricket match fixing, uttarakhand election, brics summit, bihar flood, madhya pradesh flood, up flood
7-Seater SUV: श्याओमी स्काईनोमैड एन90 मैक्स लॉन्च; जानें कीमत, रेंज और फीचर्स
7-Seater SUV: भारत समेत दुनियाभर में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग तेजी से बढ़ रही है। बढ़ती मांग को देखते हुए वाहन निर्माता कंपनियां इस क्षेत्र में लगातार नए मॉडल पेश और लॉन्च कर रही हैं। इसी क्रम में चीन की दिग्गज प्रौद्योगिकी कंपनी श्याओमी ने अपनी नई इलेक्ट्रिफाइड एसयूवी श्याओमी स्काईनोमैड एन90 मैक्स को चीन के बाजार में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे विस्तारित-रेंज एसयूवी के तौर पर पेश किया है, जिसमें बैटरी के साथ पेट्रोल इंजन भी दिया गया है। इस एसयूवी में कई प्रीमियम सुविधाओं के साथ आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। आइए जानते हैं इसकी खासियत, रेंज और कीमत के बारे में।
लॉन्च हुई श्याओमी स्काईनोमैड एन90 मैक्स
श्याओमी ने चीन के बाजार में नई स्काईनोमैड एन90 मैक्स एसयूवी को लॉन्च किया है। इसे विस्तारित-रेंज इलेक्ट्रिक एसयूवी के तौर पर पेश किया गया है। इसमें इलेक्ट्रिक मोटर और बैटरी के साथ ईंधन इंजन भी दिया गया है, जो जरूरत पड़ने पर बैटरी को चार्ज करने में मदद करता है। इस तकनीक की मदद से एसयूवी लंबी दूरी तय करने में सक्षम है।
प्रीमियम सुविधाओं से लैस है एसयूवी
श्याओमी स्काईनोमैड एन90 मैक्स में कई आधुनिक और प्रीमियम सुविधाएं दी गई हैं। इसमें एलईडी हेडलाइट, एलईडी डीआरएल और 21 इंच के अलॉय व्हील मिलते हैं। एसयूवी में सात सीटों का विकल्प दिया गया है। इसके अलावा यात्रियों के आराम के लिए लाउंज जैसी व्यवस्था, मसाज सीट, वेंटिलेटेड और हीटेड सीट जैसे फीचर्स भी शामिल हैं।
तकनीक की बात करें तो इसमें 5जी कनेक्टिविटी, स्नैपड्रैगन 8 जेनरेशन 3 प्लेटफॉर्म, वाई-फाई, हेड-अप डिस्प्ले और 25 स्पीकर वाला प्रीमियम ऑडियो सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा 6.9 इंच की पिछली नियंत्रण स्क्रीन और वॉयस असिस्टेंट जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं।
1,705 किलोमीटर तक की रेंज
श्याओमी स्काईनोमैड एन90 मैक्स को विस्तारित-रेंज तकनीक के साथ पेश किया गया है। इसमें 52 किलोवाट-घंटे से लेकर 76 किलोवाट-घंटे तक की क्षमता वाली बैटरी के विकल्प दिए गए हैं। इसके साथ ईंधन टैंक भी मिलता है। बैटरी और इंजन के संयुक्त इस्तेमाल से एसयूवी 1,705 किलोमीटर तक की कुल रेंज देने में सक्षम है।
सिर्फ इलेक्ट्रिक मोड में यह एसयूवी 505 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है। इसमें लगी इलेक्ट्रिक मोटर 310 किलोवाट की शक्ति पैदा करती है। कंपनी के मुताबिक, यह एसयूवी महज 5.9 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।
श्याओमी स्काईनोमैड एन90 मैक्स की कीमत
कंपनी ने श्याओमी स्काईनोमैड एन90 मैक्स को चीन में 2.70 लाख युआन की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है। भारतीय मुद्रा के हिसाब से इसकी कीमत करीब 38 लाख रुपये बैठती है।
इसके अलावा कंपनी ने एन70 मैक्स को करीब 2.40 लाख युआन की शुरुआती कीमत पर पेश किया है, जिसकी भारतीय मुद्रा में कीमत लगभग 24 लाख रुपये के आसपास है। भारतीय बाजार में इन मॉडलों को लॉन्च करने को लेकर फिलहाल कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
(मंजू कुमारी)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News18
Haribhoomi







